AAS News Himachal

AAS News Himachal सच्ची खबर, स्टीक जानकारी
हमेशा आपके साथ
website 👇
https://aas24news.in/
email. [email protected]

23/06/2026

सराजी व्यंजन #लीलाधर चौहान

बीती शाम शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किय...
15/06/2026

बीती शाम शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने कहा कि ठंडी हवा का स्पर्श और प्रकृति की निरंतर बदलती रंगत ने इस भेंट को एक यादगार अनुभव में तब्दील कर दिया। देवभूमि हिमाचल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ अपनी सहज मानवीय गरिमा और सांस्कृतिक गहराई के लिए भी विशेष रूप से पहचाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश के अनेक जिलों का सुहावना मौसम पर्यटकों की यात्रा को और अधिक सुखद एवं स्मरणीय बना रहा है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान-उप्रधानों को शपथ16वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश की...
15/06/2026

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान-उप्रधानों को शपथ

16वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं को मिलेंगे 3744 करोड़ रुपए, मंडी जिला को प्रदान किए जाएंगे 429 करोड़ रुपए- अनिरुद्ध सिंह

AAS 24news मंडी, 15 जून

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंडी जिला की 577 ग्राम पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पंचायतों के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एक सफल व विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरी पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान किया।

त्रि-स्तरीय पंचायतीराज के सुदृढ़ीकरण में राजीव गांधी के योगदान को सराहा

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल इकाइयां हैं और सर्वांगीण विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। त्रि-स्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को सुदृढ़ करने में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्हीं के प्रयासों एवं दूरदृष्टि से 73वें संविधान संशोधन अधिनियम ने मूर्तरूप प्राप्त किया और पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। इसी का सुपरिणाम है कि आज शिक्षित युवा बड़े स्तर पर पंचायतों के माध्यम से जनसेवा के क्षेत्र में आगे आए हैं।

पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि 16वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक आगामी पांच वर्षों में प्रदेश में पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों पर लगभग 3744 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। इनमें से इस वर्ष लगभग 481 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। मंडी जिला को आगामी पांच वर्षों में इसमें लगभग 429.11 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे, जिनमें से 68.89 करोड़ रुपए इसी वर्ष जारी किए जाएंगे। यह निधि 50 प्रतिशत टाइड एवं शेष 50 प्रतिशत अनटाइड रूप में प्रदान की जाएगी। टाइड निधि में पेयजल योजनाओं के संचालन तथा रखरखाव पर व आधी राशि स्वच्छता पर तथा अनटाइड राशि में से अन्य स्थानीय विकास कार्यों पर पंचायतों में यह राशि व्यय की जाएगी।

वर्तमान सरकार ने पंचायत घरों के निर्माण के लिए राशि बढ़ाई

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में पंचायत घरों के निर्माण एवं उन्नयन पर लगभग 113 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। पंचायत घरों के निर्माण के लिए पहले 33 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती थी, जिसे वर्तमान प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 1.14 करोड़ रुपए किया है। इन पंचायत घरों को एकसमान डिजाइन के तहत निर्मित किया जा रहा है, ताकि एक आदर्श संस्थान के रूप में यह उभर सकें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे कम से कम 10 बिस्वा भूमि पंचायत घरों के निर्माण के लिए उपलब्ध करवाएं और पंचायत क्षेत्र में वन मंजूरी के मामलों में कम से कम एक बीघा भूमि की स्वीकृति प्राप्त करना भी सुनिश्चित करें ताकि आवश्यकतानुसार विकास कार्यों में इसका उपयोग किया जा सके।

डिजिटल एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली हो रही विकसित

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं सहित पंचायतों के डिजिटलीकरण के लिए भी प्रदेश सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से इन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। प्रदेश सरकार की ओर से सभी नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों को विभाग के कार्यों एवं उनके दायित्वों से संबंधित पठन सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। इन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली भी विकसित कर रही है।

निर्विरोध पंचायतों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए की

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायतों को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज अधिनियम एवं नियमों में कई सकारात्मक बदलाव भी किए हैं। निर्विरोध पंचायत चुनने पर प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है। इसी का सुपरिणाम है कि इस बार 137 पंचायतें निर्विरोध चुनकर आई हैं। उन्होंने सभी प्रधानों एवं उपप्रधानों से आग्रह किया कि वे सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए अच्छी योजनाएं बनाकर सरकार को भेजें। 27 जून को विधिवत ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आयोजित की जा रही है और पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति को अपनी प्राथमिकताओं में अवश्य शामिल करें। राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को पात्र लोगों तक पहुंचाने में अपना सक्रिय योगदान दें। बेहतरीन कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को एक्सपोजर विजिट पर भी ले जाया जाएगा।

इससे पहले धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने पंचायतीराज मंत्री को सम्मानित किया। जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ की ओर से भी मंत्री को सम्मानित किया गया। एक दिन के लिए डीसी बनीं होनहार छात्रा अलीशा को भी पंचायतीराज मंत्री की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर, द्रंग से विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, हि.प्र. राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस समिति की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, हि.प्र. निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, एचपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य जोगिंदर गुलेरिया, पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर, नरेश चौहान तथा जीवन ठाकुर, सराज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी, डॉ. चंद्रशेखर, देवेंद्र शर्मा, भागमल भरमौरिया, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला विकास अधिकारी गोपीचंद पाठक सहित विभागीय उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

13/06/2026

जिला उद्योग केन्द्र, मंडी द्वारा शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय, बल्ह में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग ...

13/06/2026

मंडी जिला के नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह मंडी के पड्डल मैदान में 15 जून, 20...

08/06/2026

एसडीएम ने सभी विभागों को तय समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुल...

*गांव के विकास के लिए आपका एक वोट, हमारी जिम्मेदारी*आदरणीय वार्ड नंबर 12 के मतदाताओं,सादर नमस्कार! 🙏मैं *लीलाधर चौहान*, ...
08/05/2026

*गांव के विकास के लिए आपका एक वोट, हमारी जिम्मेदारी*

आदरणीय वार्ड नंबर 12 के मतदाताओं,

सादर नमस्कार! 🙏

मैं *लीलाधर चौहान*, जिला परिषद उम्मीदवार, आपके सामने सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ खड़ा हूँ। हमारा एक ही लक्ष्य है: *विकसित गांव, सशक्त समाज*।

*हमारा संकल्प:*
1. *सामाजिक विकास*: हर वर्ग का सम्मान और सशक्त समाज का निर्माण
2. *स्वास्थ्य*: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वस्थ गांव, खुशहाल परिवार
3. *शिक्षा*: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उज्जवल भविष्य की दिशा
4. *बुनियादी सुविधाएं*: सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

"सेवा, समर्पण, विकास हमारा लक्ष्य" इसी सोच के साथ मैं आपके बीच आया हूँ। आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और उसे निभाना मेरी जिम्मेदारी।

इस बार जिला परिषद चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद और वोट देकर वार्ड नंबर 12 के विकास को नई दिशा दें।

*आपका विश्वास, हमारी जिम्मेदारी*
*गांव का विकास – हमारा संकल्प*

धन्यवाद
*लीलाधर चौहान*
जिला परिषद उम्मीदवार, वार्ड नंबर 12

पंचायती राज चुनावों के लिए पहले दिन 3820 नामांकन दाखिलमंडी, 7 मई। पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रध...
08/05/2026

पंचायती राज चुनावों के लिए पहले दिन 3820 नामांकन दाखिल

मंडी, 7 मई। पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन जिला भर में 4768 पदों के लिए कुल 3820 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपूर्व देवगन ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के 36 वार्ड सदस्य पदों के लिए पहले दिन 54 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं 14 पंचायत समितियों के 267 सदस्य पदों के लिए 235 नामांकन दाखिल किए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रधान के 577 पदों के लिए 891, उपप्रधान पदों के लिए 706 तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 3311 पदों के लिए 1934 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि पंचायत समिति बल्ह के 23 सदस्य पदों के लिए 14, बालीचौकी के 19 पदों के लिए 6, चौंतड़ा के 20 पदों के लिए 20, चुराग के 15 पदों के लिए 6, धनोटू के 16 पदों के लिए 11, धर्मपुर के 20 पदों के लिए 30, द्रंग के 24 पदों के लिए 20, गोहर के 16 पदों के लिए 13, गोपालपुर के 27 पदों के लिए 36, करसोग के 15 पदों के लिए 13, निहरी के 15 पदों के लिए 17, सदर मंडी के 26 पदों के लिए 28, सराज के 15 पदों के लिए 4 तथा सुन्दरनगर पंचायत समिति के 16 पदों के लिए 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 8 और 11 मई को भी सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से होगी। 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा 15 मई को दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा तथा मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

साथियों नमस्कार,,जैसे कि आप सभी को मालूम है कि मैं इस इस बार रोड 12 वार्ड से जिला परिषद चुनाव लड़ रहा हूं,,जिसके लिए आपक...
08/05/2026

साथियों नमस्कार,,
जैसे कि आप सभी को मालूम है कि मैं इस इस बार रोड 12 वार्ड से जिला परिषद चुनाव लड़ रहा हूं,,
जिसके लिए आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन की आवश्यकता है,,,

11 मई को हम सभी मिलकर उपमंडलाधिकारी कार्यालय थुनाग नामांकन हेतु दिन निर्धारित कर रहे हैं,,

कृपया मेरा मार्गदर्शन करें ,,
क्या मुझे दलबल के साथ नामांकन करना चाहिए?
या फिर साधारण रूप से,,,,

लीलाधर चौहान

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को गोहर में लगेगा रक्तदान शिविरमंडी, 4 अप्रैल। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को उपमं...
04/05/2026

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को गोहर में लगेगा रक्तदान शिविर

मंडी, 4 अप्रैल। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी गुरसिमर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दिवस की थीम United in Humanity रखी गई है, जिसके तहत मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अध्यक्ष, उपमंडल रेड क्रॉस इकाई गोहर को निर्देश दिए हैं कि वे राजकीय महाविद्यालय गोहर के विद्यार्थियों तथा स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल गोहर व चैलचौक के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हो सके और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जोनल अस्पताल मंडी के ब्लड बैंक से टीम भेजकर रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय गोहर प्रशासन को आयोजन में सहयोग देने तथा स्थानीय संस्थाओं को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज में मानवीय मूल्यों, करुणा और एकजुटता को बढ़ावा देना है तथा जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के प्रति सहयोग की भावना को सशक्त करना है।

Address

Mandi
175048

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAS News Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share