Breaking Hits

Breaking Hits follow for daily news

हमीरपुर कॉलेज में दो गुटों में मारपीटहमीरपुरनेताजी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दो गुटों के बीच खूब...
30/08/2022

हमीरपुर कॉलेज में दो गुटों में मारपीट
हमीरपुर

नेताजी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दो गुटों के बीच खूब लात घूसे चले। आए दिन कालेज में हो रही मारपीट की घटना से दहशत का माहौल है। कॉलेज के छात्र संघ आए दिन कॉलेज प्रशासन को इस तरह की असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर गुहार लगा रहे हैं।

लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसकी जमकर आलोचना भी हो रही है। उधर,प्रिंसिपल अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि मारपीट के बाद दोनों पक्ष मौके से भाग गए थे, जिन्हें जांच के लिए कॉलेज बुलाया है।

नालागढ़ कोर्ट परिसर की सीढ़ियों में चली दिनदहाड़े गोलीयांनालागढ़।नालागढ़ कोर्ट परिसर की सीढ़ियों में चली दिनदहाड़े गोलीयां...
29/08/2022

नालागढ़ कोर्ट परिसर की सीढ़ियों में चली दिनदहाड़े गोलीयां
नालागढ़।

नालागढ़ कोर्ट परिसर की सीढ़ियों में चली दिनदहाड़े गोलीयां चलने की खबर सामने आयी है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हरियाणा के दो गैंगों की लड़ाई है। हरियाणा के एक सन्नी नाम के युवक की नालागढ़ कोर्ट में आज पेशी थी। पुलिस द्वारा सन्नी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

जैसे ही सन्नी पहुंचा कोर्ट की सीढ़ियों पर चार-पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ उसके ऊपर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी की कनपटी के पास से गोली गुजरी है। तभी सन्नी ने भागकर अपनी जान बचाई। सभी हमलावर फायरिंग के बाद हुए फरार हो गए है।
बताते चले कि पुलिस स्टेशन की कुछ दूरी पर हरियाणा नंबर की बाइक को सड़के के बीच छोड़कर आरोपी फरार हो गए है। हरियाणा की 2 गैंगों की लड़ाई नालागढ़ पहुंच गयी है। घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी है। सड़क के आसपास लगे हुए सीसीटीवी को भी खंगालने में पुलिस लगी हुई है। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली गोलियों से पूरा नालागढ़ शहर दहला उठा है। साथ ही लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

स्‍कूल प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा काे कार में लिफ्ट देकर की छेड़छाड़रिकांगपिओ।जिला किन्नौर के भावानगर स्थित प्रोजेक्...
28/08/2022

स्‍कूल प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा काे कार में लिफ्ट देकर की छेड़छाड़
रिकांगपिओ।
जिला किन्नौर के भावानगर स्थित प्रोजेक्ट स्कूल के प्रधानाचार्य को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार देर रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया था। बताते चले कि शनिवार को उसे रिकांगपिओ कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपित को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ भावानगर राजू का कहना था कि छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार शाम जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। तो रास्ते में स्कूल प्रधानाचार्य ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दे दी। इसी दौरान गाड़ी में उससे अश्लील हरकतें की। बता दे कि छात्रा ने यह सारा घटनाक्रम घर जाकर अपनी बहन को बताया था।

दुष्कर्म करने के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 7 साल कैद की सजा :नाहन (साथी): विशेष न्यायाधीश जिला सिरमौर आरके चौधरी की अदालत न...
28/08/2022

दुष्कर्म करने के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 7 साल कैद की सजा :
नाहन (साथी): विशेष न्यायाधीश जिला सिरमौर आरके चौधरी की अदालत ने मुजरिम राम प्रकाश पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव कटोराड, डाकघटर बनेठी को आईपीसी की धारा 376 के तहत 7 साल का कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में मुजरिम को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने मुजरिम को आईपीसी की धारा 323 के तहत एक महीने के साधारण कारावास व 500 रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। जुर्माना अदा न करने की सूरत में 7 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मुजरिम को आईपीसी की धारा 341 के तहत एक महीने के साधारण कारावास व 500 रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। जुर्माने का भुगतान न करने पर 7 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दिल्ली से लापता युवती का संसाली खड्ड में मिला शव:बैजनाथ की संसाली खड्ड किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, अभी नहीं हो प...
28/08/2022

दिल्ली से लापता युवती का संसाली खड्ड में मिला शव:
बैजनाथ की संसाली खड्ड किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, अभी नहीं हो पाई शिनाख्‍त Kangra News
बैजनाथ, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Kangra News, पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पड़ते सेहल रोड में संसाली खड्ड के किनारे एक महिला का शव मिला है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को कुछ लोगों ने एक शव खड्ड के किनारे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पूजा कौंडल और डीएसपी बीडी भाटिया ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग सुबह काम के लिए निकले तो उनकी नजर खड्ड के किनारे शव पर पड़ी। उन्होंने पंचायत के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भि‍जवा दिया है। अज्ञात शव होने के कारण शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए बैजनाथ शवगृह में रखा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार इसका अंतिम संस्‍कार कर दिया जाएगा।

प्रेमी युवक के घर में आकर युवती ने लगा लिया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण-चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचकर युवती ने य...
27/08/2022

प्रेमी युवक के घर में आकर युवती ने लगा लिया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण

-चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचकर युवती ने युवक के घर की तलाश, पुलिस से लिया सारा एड्रेस

शहर कसौली मे शराब पीकर किया तमाशा कसौली।   शहर मे घूमने आए हुए  पर्यटकों पर किसी भी प्रकार का कोई रोकाबंदी न होने और ना ...
27/08/2022

शहर कसौली मे शराब पीकर किया तमाशा

कसौली।

शहर मे घूमने आए हुए पर्यटकों पर किसी भी प्रकार का कोई रोकाबंदी न होने और ना ही कानून का डर होने के कारण आम जनता के लिए दिन प्रतिदिन समस्याए बनती जा रही है। गुमने आए पर्यटको द्वारा खुलेआम शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में अपने वाहन खड़े किए जा रहे हैं। उन्हें खुले पाइन मॉल रोड पर शराब का सेवन करते हुए देखा जा रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की कसौली मे
पिछले शुक्रवार को 5 बजे के आसपास पाइन मॉल पर हरियाणा नम्बर की गाड़ी में चार व्यक्ति शराब पीते हुए और साथ मे ऊंची आवाज में प्रदूषण युक्त संगीत सुनते हुए नजर आए। लोगो के सामने नशीले पदार्थों का (बियर पीते) सेवन करते हुए कैमरे में कैद हो गए । इसी बीच नशे मे धुत इन चार व्यक्तियों ने एक पंजाबी परिवार की महिलाओं से भी बतमीजी कर दी जो मालरोड पर घुम रही थी , जिस के कारण उन लोगों से भी इन सभी की तु तु मैं मैं हो गई ।

शिमलाहिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद के बाद अब नए अध्यक्ष की अधिसूच...
25/08/2022

शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद के बाद अब नए अध्यक्ष की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल सरकार ने IPS अधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर को प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया है। बताते चले कि पहले डॉक्टर रचना गुप्ता और अन्य सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया था। मामले में जमकर हल्ला हुआ। यहां तक कि पीएमओ, हिमाचल हाईकोर्ट तक नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति करने की शिकायत की गई। बाद मे विवाद बढ़ने पर सरकार ने डॉक्टर रचना गुप्ता की नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना वापल ले ली। अब नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, इनकी शपथ कब होगी, इसका शेड्यूल अभी नहीं आया है।

धर्मशाला में बनने जा रहा है पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदानकांगड़ा।स्मार्ट सिटी धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश का पह...
25/08/2022

धर्मशाला में बनने जा रहा है पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान

कांगड़ा।

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैदान बनने जा रहा है। बताते चलें कि चिरान स्थित इंटीग्रेट हाउस फोर स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम के पास ही जमीन पर मैदान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण के लिए 4 करोड़ 80 लाख रुपए खर्चा होगा। साथ ही मार्च 2023 तक मैदान बनकर तैयार हो जाएगा। इसी साल मार्च में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मैदान का कार्य पूरा होने के बाद वहां पर बहुत से खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इससे पहले यह मैदान तपोवन स्थित जोरावर स्टेडियम में बना था परंतु स्मार्ट सिटी की ओर से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान के साथ लगती चिरान खट के पास वाली जमीन को समतल कर यही मैदान का निर्माण किया जाएगा। भवन सुरक्षित रहे इसके लिए खंड के साथ दीवार लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यही नहीं बल्कि यहां पर रात के फुटबॉल मैचों का भी आयोजन किया जा सकेगा। रात के मैचों के लिए आधुनिक लाइटों की व्यवस्था भी की जा रही है।

स्कूल के भवन पर आ गिरा है पेड़ कमरे हो चुके हैं तालाब में तब्दीलसिरमौर।हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के बड़े-बड़े दावे करती...
25/08/2022

स्कूल के भवन पर आ गिरा है पेड़ कमरे हो चुके हैं तालाब में तब्दील

सिरमौर।

हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है साथ ही शिक्षा को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं लेकिन प्रदेश में बहुत से स्कूल ऐसे हैं जो खंडहर के नाम से जाने जाते हैं ऐसा ही एक स्कूल जिला सिरमौर के उप मंडल संगठन के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक पाठशाला चिआडो का है। देर रात हुई भारी बारिश ने स्कूल के कमरों को तालाब में तब्दील कर दिया है वहीं भारी बारिश के कारण स्कूल पर एक पेड़ आकर भी गिर गया है हादसे के समय स्कूल में कोई भी विद्यार्थी मौजूद नहीं था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कूल की छत पर एक पेड़ गिर चुका है। वही साथ ही स्कूल के कमरों में भी तालाबों की तरह पानी भर गया है जिस कारण यहां पर कक्षाएं लगाना काफी मुश्किल है कहा यह भी जा सकता है कि जब तक स्कूल को ठीक नहीं करवाया जाएगा स्कूल को बंद रखना ही बेहतर है जब इस बारे में ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है परंतु प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर लगता है क्योंकि स्कूल के आसपास के पेड़ कभी भी स्कूल पर आकर गिर सकते हैं जिससे एक बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। बताते चलें कि स्कूल के साथ एक खत भी बहती है आए दिनों उस खंड के पानी का बहाव भी काफी खतरनाक होता है जिससे बच्चों को आने-जाने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है 300 लोगों की आबादी वाला यह काम बहुत दिनों से इस परेशानी का सामना कर रहा है लेकिन इस मामले की सुध लेने वाला यहां पर कोई भी नहीं है।

Address

Mandi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Breaking Hits posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share