09/06/2026
पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण हुरंग को जोड़ने वाले अधिकांश पुल बह गए थे या क्षतिग्रस्त हो गए थे। वर्तमान में भी कई स्थानों पर आवागमन की समस्या बनी हुई है।
जुलाई माह में हुरंग का ऐतिहासिक काहिका उत्सव आयोजित होना है और उस समय वर्षा होने की भी पूरी संभावना रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
मेरा आप सभी स्थानीय लोगों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और कोई उचित समाधान निकालने का प्रयास करें। पुलों की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि काहिका में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से इसलिए रखनी पड़ रही है क्योंकि सभी लोगों तक व्यक्तिगत रूप से अपनी बात पहुंचा पाना संभव नहीं है। जिन लोगों तक यह संदेश या पोस्ट पहुंचे, यदि उन्हें यह विषय महत्वपूर्ण लगे तो कृपया इस पर विचार करें और समाधान की दिशा में प्रयास करें। अन्यथा यह आपकी इच्छा है, लेकिन होने वाली असुविधा का सामना अंततः हम सभी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को ही करना पड़ेगा।
धन्यवाद।