09/06/2026
सरकाघाट की बेटी काव्या शर्मा का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा
सरकाघाट की होनहार खिलाड़ी काव्या शर्मा का चयन वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13 से 22 जून तक सर्बिया में आयोजित होगी, जहां काव्या देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
काव्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में जमा एक की छात्रा हैं और सरकाघाट के गर्ल्स बास्केटबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल सरकाघाट बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश ठाकुर के अनुसार, काव्या रोजाना कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करती हैं, जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है।