28/12/2025
मंदसौर के गोल चौराहा क्षेत्र में रविवार सुबह कांग्रेस नेत्री राखी सत्रावाला के मकान में अचानक आग लग गई। आग के कारण मकान की ऊपरी मंजिल पर दो युवतियां व दो डॉग फस गए जिन्हें नगर पालिका की इलेक्ट्रिक लाइन मेंटेंनेंस क्रेन से सकुशल बाहर निकाला गया।