NAVRAJYA TIMES

  • Home
  • NAVRAJYA TIMES

NAVRAJYA TIMES मध्यप्रदेश से देश तक की हर छोटी-बड़ी खबर
ग्राउंड रिपोर्टिंग | एक्सक्लूसिव वीडियो | बेबाक सवाल |
सच और साहस के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता !

09/08/2026

मंदसौर में 5 क्विंटल 30 किलो डोडाचूरा बरामद, पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार!

सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान पिकअप से 5 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डोडाचूरा और पिकअप वाहन जब्त कर फरार आरोपी और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - दिलराज शर्मा, नवराज्य Times, मंदसौर, मध्यप्रदेश

09/08/2026

मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी का बड़ा खुलासा, पिकअप जब्त और आरोपी फरार!

मंदसौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! सीतामऊ-मंदसौर रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 5 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डोडाचूरा और पिकअप वाहन जब्त कर फरार आरोपी और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - दिलराज शर्मा, नवराज्य Times, मंदसौर, मध्यप्रदेश

06/08/2026

टमाटर के ट्रक में छिपा था नशे का खेल!

मंदसौर के सीतामऊ थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए टमाटर से भरे ट्रक से करीब 3 किलो अवैध अफीम बरामद की। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक और जब्त माल की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

देखिए पूरी खबर👇

रिपोर्ट - दिलराज शर्मा, नवराज्य टाइम्स, मंदसौर, मध्यप्रदेश

05/08/2026

फिल्मी अंदाज़ में गैंगवार की साजिश नाकाम!

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खतरनाक मोड़ ले लिया। कथित तौर पर 15–16 युवकों ने तीन युवकों का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित छुड़ाया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कारें जब्त की हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्ट - वाजिद खान, नवराज्य टाइम्स, जबलपुर, मध्यप्रदेश

05/08/2026

🚨 दो राज्यों की 'जमीन की जंग' में फंसा करोड़ों का सोलर प्लांट! अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच सीमा विवाद के कारण मंदसौर के सुवासरा क्षेत्र में प्रस्तावित करोड़ों रुपये का सोलर प्लांट अधर में लटका हुआ है। दावा है कि यही प्लांट गांधीसागर पेयजल परियोजना को मात्र ₹2.09 प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराएगा। अब पूरे मामले पर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा।

रिपोर्ट - दिलराज शर्मा नवराज्य टाइम्स, मंदसौर, मध्यप्रदेश

03/08/2026

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदसौर!

सावन के पहले सोमवार पर बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 5 बजे कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। पशुपतिनाथ लोक बनने के बाद पहले सावन का दिव्य नज़ारा देखने लायक रहा।

🙏🌿🕉️

03/08/2026

प्यार में पागलपन या हैवानियत? शादी से इनकार पर युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला!

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादी से इनकार करने पर सनकी आशिक ने युवती पर 18 से ज्यादा चाकू के वार कर दिए। गंभीर हालत में युवती का इलाज जारी है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ऐसी घटनाओं पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।

03/08/2026

शादी से इनकार का खूनी अंजाम! बीच सड़क पर युवती पर 18+ चाकू के वार, सनकी आशिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर के भेड़ाघाट में एकतरफा प्यार की सनक ने दिल दहला दिया। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरी खबर देखने के लिए हमारी प्रोफाइल पर जाएं।

02/08/2026

सीढ़ियों पर बैठा मिला मगरमच्छ, घरवालों के उड़ गए होश! 😱🐊

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में शैलेन्द्र पाटीदार के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर की सीढ़ियों पर मगरमच्छ बैठा मिला। जानकारी के अनुसार घर के पास स्थित नाले से मगरमच्छ घर में घुस आया था।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

02/08/2026

सीढ़ियों पर बैठा मिला मगरमच्छ, घरवालों के उड़ गए होश!

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शैलेन्द्र पाटीदार के घर की सीढ़ियों पर मगरमच्छ बैठा मिला। मगरमच्छ को देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी के अनुसार घर के पास स्थित नाले से मगरमच्छ घर में घुस आया था। वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नवराज्य टाइम्स, मंदसौर, मध्यप्रदेश

#मंदसौर #नारायणगढ़ #मध्यप्रदेश #मगरमच्छ ी_आवाज़

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAVRAJYA TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share