Mp News Agency

Mp News Agency THIS PAGE COVER ALL BREKING NEWS AND LATEST NEWS IN M.P

13/02/2023

टावर लगाने को लेकर मोहल्ले वासियों मैं आक्रोश

पिपलिया मंडी मैं टावर लगाने के विरोध में मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए थे टावर लगाने के लिए मशीनरी लेकर आया ट्रक आक्रोशित मोहल्ला वासियों को देखकर वापस लौट गया था बाद में रहवासियों ने चौकी पहुंचे और विरोध करते हुए टावर नहीं लगाने की मांग का आवेदन दिया था उसी को लेकर आज मौन जुलूस निकालकर टावर नहीं लगाने का विरोध किया महावीर गंज चूड़ी गली क्षेत्र से मोहल्ले वासी चौकी पहुंचे थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव को आवेदन में बताया कि टावर लगने के बाद इससे निकलने वाले रेडियस से उनके और बच्चों व आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा लिहाजा रहवासियों ने टावर लगाने का विरोध कियाआवासीय बस्सी महावीरगंज में गजेंद्र शर्मा कमल शर्मा द्वारा अपनी छत पर टावर कंपनी को किराए से दिया गया है और टावर लगाया जा रहा है उसी को लेकर रविवार को मोहल्ले वासियों ने मोन जुलूस निकालकर विरोध किया जा रहा है

https://youtu.be/--k5vkrn_zU
12/02/2023

https://youtu.be/--k5vkrn_zU

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि सोशल साईट पर गैंगस्टर तथा असामाजिक तत्वों को फोलो करने वाले व अवैध हथियार....

https://youtu.be/Key6jR3lSGsMp News Agency
12/02/2023

https://youtu.be/Key6jR3lSGs
Mp News Agency

जैसलमेर के एसबीके महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह भाटी रविवार को पुलिस प्रशासन व कॉलेज प्रशासन से भि.....

29/11/2022

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से 1 क्विंटल 5 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पकड़ा

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु एसपी अनुराग सुजानिया द्वारा निर्देश दिये थे, जो एएसपी गौतम सोलंकी, मल्हारगढ़ एसडीओपी मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन एवं मल्हारगढ थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार पंवार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मल्हारगढ थाना क्षेत्र अन्तर्गत महु-नीमच हाईवे पर बरखेडा पंथ के पास ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी की सूचना मिली। जिस पर उनि. आर.एस अमलियार व टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर क्रमांक MP.14.AC.9052 को रोका। इसी दौरान चालक हडबडाते हुए ट्रेक्टर को डिवाईडर तरफ लेने से ट्रेक्टर-ट्राली पलटी खा गई।
बाद में मोके से आरोपी देवीलाल पिता राजाराम गुर्जर (25) निवासी काचरिया चन्द्रावत के अधिपत्य वाले ट्रेक्टर ट्राली से 7 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 105 कि.ग्रा. डोडाचुरा विधिवत जप्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य आरोपी सतीश पिता समरथ गुर्जर निवासी काचरिया चन्द्रावत अंधेरे का फायदा उठाकर मोके से भाग गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 311/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। साथ ही फरार आरोपी सतीश पिता समरथ गुर्जर (20) को मुखबीर की सूचना पर बही पार्शवनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा आरोपीयों से उक्त डोडाचुरा से स्त्रोत के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

*रईस बाप की बिगड़ी औलादें* *मंदसौर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी के मुख्य सड़क का मामला!*  *लिंक पर क्लिक ...
29/11/2022

*रईस बाप की बिगड़ी औलादें*

*मंदसौर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी के मुख्य सड़क का मामला!*

*लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो*

https://youtu.be/F-o2iLK3ay4

*_साथ ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें_*

कल रात्रि में कुछ लोगों ने अपने किसी मित्र का जन्मदिन मनाया होगा, किस तरीके से यहां पर केक के साथ में शैंपू, आईल, टूथप...

4 लड़कियों ने युवक का किडनैप कर जबरन कार में डाला, फिर सारी रात बनाती रहीं शारीरिक संबंधचंडीगढ़. पंजाब के जालंधर से चौंक...
23/11/2022

4 लड़कियों ने युवक का किडनैप कर जबरन कार में डाला, फिर सारी रात बनाती रहीं शारीरिक संबंध

चंडीगढ़. पंजाब के जालंधर से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. चमड़े की फैक्ट्री में काम करने वाले शख्स ने दावा किया है कि 4 लड़कियों ने उन्हें किडनैप करने के बाद रात भर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती रहीं. पीड़ित शख्स ने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है. सूत्रों का कहना है कि फिर भी राज्य का खुफिया विभाग घटना की छानबीन कर रहा है. शख्स ने मीडिया को घटना की जानकारी दी है, जिसका वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया और कई वेबसाइट पर मौजूद हैं.

पीड़ित ने घटना के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब वह कारखाने से अपने घर लौट रहे थे, तो पीछे से एक कार उनके पास आकर रुकी. उसमें 4 लड़कियां सवार थीं और उनसे पता पूछने के लिए उन्हें चिट दी. जब वह पता पढ़ने लगे तो लड़कियों ने उनकी आंख में कुछ डाल दिया, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया. इसके बाद लड़कियों ने उनके हाथ बांध दिए और आंखों पर पट्टी भी बांध दी. शख्स ने बताया कि लड़कियां उन्हें कार में एक सुनसान और अज्ञात स्थान पर ले गईं. उसके बाद उन्हें शराब और नशीला पदार्थ दिया गया, फिर चारों ने बारी-बारी से उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए. तड़के करीब 3 बजे चारों लड़कियां उन्हें वापस लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ गईं. शख्स के मुताबिक यह घटना 5 दिन पहले घटित हुई.

पीडि़त के दावे के अनुसार, सभी लड़कियों की उम्र 22-23 साल के बीच थी और ऐसा लगा कि उनका ताल्लुक अच्छे घरों से है. उन्होंने यह भी बताया कि चारों आपस में अंग्रेजी में बात कर रही थीं, जिससे पता चलता है कि वे शिक्षित थीं. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई, शख्स ने कहा कि उनका परिवार उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा. उनका परिवार किसी समस्या में नहीं पडऩा चाहते थे. जालंधर शहर के किसी भी थाने में इस तरह का मामला दर्ज नहीं है. इस शख्स ने एक स्थानीय वेब चैनल को एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो, उठा रहे हैं तरह-तरह के खाने का लुफ्तनई दिल्ली. तिहाड़ जेल में ब...
23/11/2022

तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो, उठा रहे हैं तरह-तरह के खाने का लुफ्त

नई दिल्ली. तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है. मसाज वाले वीडियो के बाद अब सत्येंद्र जैन का होटल जैसा खाना खाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वे जेल में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में उचित भोजन मिलता दिख रहा है. वह वीडियो में भरपूर खाना खाते दिख रहे हैं, जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन को उचित भोजन नहीं मिल रहा है.

सत्येंद्र जैन के लेटेस्ट वीडियो में वह उचित भोजन लेते दिख रहे हैं, जिस तरह से भोजन की पैकेंजिंग की गई है, उससे लग रहा है कि यह होटल या बाहर का खाना है और इस वीडियो में अलग-अलग ड्रेस में वह दिख रहे हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें हर दिन ऐसा ही खाना मिल रहा है. जेल में सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने कहा था कि सत्येंद्र जैन का वजन 28 किलो घट गया है.

सत्येंद्र जैन का यह वीडियो ऐसे वक्त में आया है, जब उनके भोजन का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि उन्होंने तिहाड़ जेल में उचित खाना नहीं मिल पा रहा है और न ही उनका उचित मेडिकल चेक-अप किया जाता है. जैन के वकील राहुल मेहरा ने आरोप लगाया कि ईडी कोर्ट के आदेश के बावजूद संवेदनशील सूचना को मीडिया में लीक कर रही है

Address

Mandsaur
458001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mp News Agency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share