Uft News

Uft News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uft News, Media/News Company, Manjhanpur Kaushambi, Manjhanpur.

विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9120368099

📰 आवाज़ जनता की | लड़ाई सच की
UP Fight Times एक निष्पक्ष और निर्भीक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के हर ज़िले से सटीक, तेज़ और ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाता है।

19/08/2026

नेवादा चौराहे पर पुलिस की वाहन चेकिंग, हेलमेट पहनने की दी सख्त हिदायत
#कौशाम्बी

19/08/2026

कौशांबी में मजार में फिर तोड़फोड़, इलाके में सनसनी; आजाद समाज पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
#कौशाम्बी

19/08/2026

फिरोजाबाद अस्पताल में नवजातों की चिट बदली, बच्चा बदलने के आरोप से मची गफलत

19/08/2026

प्लॉट पर कब्जे को लेकर उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
#औरैया

19/08/2026

भारी बारिश से जलभराव पर नगर पालिका अलर्ट, पम्पों से कराई जा रही जल निकासी

वर्तमान समय में हो रही भारी वर्षा के कारण नगर पालिका परिषद मंझनपुर सीमा अंतर्गत विभिन्न वार्डों के अनेक स्थानों पर वर्षा का पानी एकत्रित होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वार्ड नम्बर 02 डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नगर, कर्बला के पास सड़क पर भारी वर्षा के कारण एकत्रित हुए वर्षा जल की निकासी के लिए तीन समरसेबल पम्प एवं पनचक्कियों के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है।
यह जानकारी अधिशासी अधिकारी,मंझनपुर प्रतिभा सिंह ने देते हुए बताया कि इन पम्पों द्वारा एकत्रित वर्षा जल को हजरतगंज के पास स्थित नाले के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही वार्ड नम्बर 10 अशोक नगर मजरा गौरा डेरा में छंगू गिहार के घर के पास, वार्ड नम्बर 16 चन्द्रगुप्त मौर्य नगर मजरा भेलखा में दिलिप सरोज के घर के पास, वार्ड नम्बर 20 चन्द्र शेखर आजाद नगर मजरा टिकरी बिन्देश्वरी रैदास के घर के पास, वार्ड नम्बर 25 संत रविदास नगर मजरा कोडर में मेन रोड काली माता के पास, वार्ड नम्बर 25 संत रविदास नगर मजरा अहिरन का पूरवा अर्जुन सरोज के घर के पास निकाय द्वारा जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित स्थानों पर समरसेबल पम्प, मोटर एवं पनचक्की के माध्यम से तत्काल जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। नगर क्षेत्र के किसी भी स्थान पर जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही टीम को तत्काल मौके पर भेजकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर पालिका की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पम्प एवं संसाधनों के माध्यम से जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। जिससे आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नही हो रही है।

ग्राम सभा की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, नोटिस के बाद आरोपी ने खुद गिराई चारदीवारी और टीनशेडकौशाम्बी। तहसील सिराथू क्ष...
19/08/2026

ग्राम सभा की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, नोटिस के बाद आरोपी ने खुद गिराई चारदीवारी और टीनशेड

कौशाम्बी।
तहसील सिराथू क्षेत्र के ग्राम सहजातपुर में ग्राम सभा की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को लेकर राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति ने स्वयं ही मौके से अवैध निर्माण हटाकर कब्जा खाली कर दिया।

प्रशासन के अनुसार, ग्राम सहजातपुर में गाटा संख्या 1079 में दर्ज 0.0115 हेक्टेयर ग्राम सभा की भूमि पर साबिर अली द्वारा चारदीवारी और टीनशेड का निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर कब्जे की पुष्टि होने के बाद तहसीलदार सिराथू की ओर से 20 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया।

बताया गया कि नोटिस संबंधित व्यक्ति को 2 अगस्त को प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बीच साबिर अली ने स्वयं ही मौके पर किए गए निर्माण को हटा लिया। चारदीवारी और टीनशेड हटाए जाने के बाद ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कर दिया गया।

राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख का संकेत दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ग्राम सभा और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी की जनसुनवाई में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशकौशाम्बी। पुलिस कार्यालय में ...
19/08/2026

एसपी की जनसुनवाई में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी। पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के सामने अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान शिकायतों को लेकर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों से कार्रवाई की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की जांच निष्पक्ष तरीके से करने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान कराना है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

19/08/2026

ग्राम शहजादपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी अंतर्गत सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के संबंध में उपजिलाधिकारी सिराथू की वीडियो बाइट।

19/08/2026

कौशाम्बी: ₹995 का गैस सिलेंडर ₹1020 में! पुष्पा गैस एजेंसी की खुली लूट कैमरे में कैद | Live Sting
#कौशाम्बी

19/08/2026

Address

Manjhanpur Kaushambi
Manjhanpur
212207

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uft News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share