News TODAY INDIA 24

News TODAY INDIA 24 News TODAY INDIA 24 is leading News Portal based at Mathura (Uttar Pradesh). News with honesty!!

Our only aim is to keep you posted with latest happening in our city that too in a true manner.

31/08/2026

#अलीगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मडराक क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से 5 युवतियों और 4 युवकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि रिसोर्ट मालिक पिंकू वाष्र्णेय को भी हिरासत में लिया गया है।

31/08/2026

थाना गोंडा क्षेत्र के गांव नगला जंगली में युवक द्वारा अवैध हथियार के साथ दबंगई दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

31/08/2026

#बोरी में बंद मिली नवजात बच्ची, जंगल में छोड़ गया कौन

पशु चरा रहे ग्रामीणों ने सुनी रोने की आवाज, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

#मथुरा थाना फरह क्षेत्र के सलेमपुर गांव के जंगल में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पशु चरा रहे ग्रामीणों ने नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। आवाज का पीछा करते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां एक बोरी पड़ी मिली। बोरी खोलने पर उसमें काली चुन्नी में लिपटी नवजात बच्ची बिलखती मिली। यह देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।कस्बा इंचार्ज अजय मलिक ने बताया कि जंगल में एक बोरी के ऊपर काली चुन्नी में लिपटी नवजात बच्ची मिली थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को जंगल में छोड़ने वाले की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को जन्म देने के बाद किसी महिला ने सामाजिक लोकलाज या अन्य परिस्थितियों के चलते उसे जंगल में छोड़ दिया होगा। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई पुष्टि नहीं की है।ग्रामीणों ने समय रहते बच्ची के रोने की आवाज सुन ली,जिससे उसकी जान बच गई। जंगल में बोरी के भीतर बंद मासूम की रुलाई ने ग्रामीणों को रोक लिया। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि नवजात को जंगल में कौन छोड़ गया और इसके पीछे क्या कारण रहा।

 #भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के नये पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण एवं अतिथि सम्मान समारोह #लखनऊ, 30 अगस्त। देशहित, सम...
31/08/2026

#भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के नये पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण एवं अतिथि सम्मान समारोह

#लखनऊ, 30 अगस्त। देशहित, समाजहित, जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था 'भारतीय युवा जनशक्ति संगठन' संगठन विस्तार के क्रम में रविवार को नये पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने नये पदाधिकारियों को मनोनयन-पत्र सौंपा और पटका, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव (पूर्व आईएएस) डॉ. ओम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पूर्व विशेष सचिव डॉ. सी.पी. शर्मा एवं विशाल सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन, पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने नये पदाधिकारियों को बधाइयां देते हुए उनसे देश और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो संगठन निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में लगता है, लोग उससे जुड़ने में देर नहीं लगाते।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने, महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, घरेलू कामकाजी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, हर विकास योजना में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित करने, युवाओं को रोजगार और योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने, एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस, कॉपी, किताबों के महंगे रेट पऱ लगाम लगाने और कक्षा 5 तक सभी प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने, मँहगाई घटाने, रसोई गैस सिलेंडर की स्थायी कीमत 500 रूपये करने, सभी हॉस्पिटल में बेहतर और समान स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा किसानों का बिजली बिल और किसानों का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ करने, किसानों को खाद-पानी आसानी से उपलब्ध कराने और किसानों की बेटियों की शादी में सरकार से 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
डॉ. मसीहुद्दीन के कुशल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतना शुक्ला एवं इरशाद राही, राष्ट्रीय महासचिव रवि पाल, राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोली मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ) शोभा राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाल, मंडल प्रभारी लखनऊ रिजवान, मंडल प्रभारी मेरठ रकम सिंह गुर्जर, इटावा जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर यादव, जिलाध्यक्ष मैनपुरी शिवराखन यादव, जिलाध्यक्ष सीतापुर रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष लखनऊ अनुपमा सिंह, जिला महासचिव लखनऊ रामरानी समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नव-नियुक्त सदस्य मौजूद रहे। संतोष राय के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मो. शारिब खान, मीना गौतम, हीरालाल यादव, मनमोहन यादव, अकील चौधरी, इमरान रजा, सर्वेश सोनी, नीलू पाण्डेय, योगिता मिश्रा, समरीन, लता वर्मा, इंद्रजीत, रवि शुक्ला, कुणाल, ज्योति शुक्ला, अर्जुन मौर्य, ग्रेसी सिंह, जावेद, जितेन्द्र, आचार्य रवीन्द्र योगी, जितेंद्र सिंह, नीरज मिश्रा, जावेद अंसारी, आक्रोश निगम, संतोष सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें, 6396005261

30/08/2026

शादी के नाम पर ठगी का खेल! ₹1.15 लाख लेकर दुल्हन फरार, सुरीर पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन समेत 3 को दबोचा

मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है।

शादी के नाम पर कथित ठगी करने वाले गिरोह का थाना सुरीर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक कथित लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर उससे 1 लाख 15 हजार रुपये लिए गए।

इसके बाद अलीगढ़ स्थित पनेठी देवी मंदिर में एक युवती से शादी कराई गई और शादी के बाद युवती को उसके गांव भेज दिया गया।

आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद युवती अपने कथित साथियों इरफान और सुंदर के साथ फरार हो गई।

शिकायत के आधार पर सुरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने खायरा चौकी क्षेत्र में खंडहर खायरा कोठी के पास पेड़ के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 45,010 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सुंदर से ₹15,500 और रियलमी मोबाइल, इरफान से ₹22,010 और रियलमी मोबाइल, जबकि युवती काजल उर्फ रूबीना से ₹7,500 और सैमसंग मोबाइल बरामद करने की जानकारी दी है।

मामले में सीओ मांट अमर नाथ यादव ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अब पुलिस इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह की कथित घटनाओं की भी जांच कर रही है।

27/08/2026

नेपाल में आई बाढ़ की चपेट में आकर 5 जंगली हाथी यूपी के बहराइच में घाघरा बैराज पहुंच गए. झुंड में 3 छोटे हाथी भी शामिल थे, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

27/08/2026

#बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में पत्नी ने तौलिये (गमछे) से गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी

यूपी के बुलंदशहर में अवैध संबंध में रोक-टोक करने पर पत्नी ने पति तौलिए से गला घोटकर हत्या कर दी। सोमवार रात को हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पत्नी पति की छाती पर चढ़कर मारपीट करते और गला दबाने की कोशिश करते दिख रही है।

27/08/2026

#नेपाल टी-शर्ट से इशारा: बाढ़ के उफान के बीच लड़का मकान की छत पर अकेला फंसा हुआ था। उसने अपनी जान बचाने के लिए शर्ट को हवा में घुमाकर हेलीकॉप्टर के पायलट का ध्यान खींचा।

26/08/2026

मामला झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा कस्बे का,,,✍🏻

शादी के डेढ़ महीने बाद ही पत्नी प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए अपने ससुराल में रंगे हाथ पकड़ी गई,,✍🏻

महिला के पति ने पुलिस के आने तक दोनों को रखा बिना कपड़ों के
पुलिस की मौजूदगी में हुए वस्त्र धारण,,✍🏻

दुल्हन दतिया जिले के भांडेर के कडोर खिरिया गाँव की बताई जा रही है, बॉयफ्रेंड भी वही का बताया जा रहा है।।

Address

Mathura

Telephone

+916396005261

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News TODAY INDIA 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News TODAY INDIA 24:

Shortcuts

Share