15/07/2026
अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार में पति के साथ दूसरी महिला होने का दावा करते हुए उसकी पत्नी ने बीच सड़क हंगामा किया। मौके पर पत्नी और बेटी ने दूसरी महिला के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पति दो बच्चों का पिता है। हालांकि, घटना और वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।