Mathura Voice

Mathura Voice Welcome to "Mathura Voice" page.Here you will find the latest news, political upheavals, world of entertainment... vishnu sisodiya_

इत्र से कपड़ों को महकाना कोई बड़ी बात नहीं!
_ मजा तो तब है जब किरदार से खुशबू आये!! _ ✍️✍️ .

"पैसा कमाना बहुत आसान है,लेकिन एक अच्छा इंसान बनना और लोगों का विश्वास कमाना बहुत दुर्लभ है।"— विष्णु सिसोदियास्वतंत्र प...
09/07/2026

"पैसा कमाना बहुत आसान है,
लेकिन एक अच्छा इंसान बनना और लोगों का विश्वास कमाना बहुत दुर्लभ है।"
— विष्णु सिसोदिया
स्वतंत्र पत्रकार | सामाजिक चिंतक

गोवर्धन में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोपगोवर्धन।गोवर्धन के जतीपुरा रोड स्थित ...
06/07/2026

गोवर्धन में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

गोवर्धन।गोवर्धन के जतीपुरा रोड स्थित एसबीआरके (SBRK) हॉस्पिटल में रविवार देर रात एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। वहीं, नवजात बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला, कोमल, को प्रसव (डिलीवरी) के लिए एसबीआरके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मां की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर डॉक्टर समय पर सही इलाज देते, तो कोमल की जान बचाई जा सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि महिला को बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया था।

विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूकचौमुहाँ। प्राथमिक विद्यालय औ...
06/07/2026

विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक

चौमुहाँ। प्राथमिक विद्यालय औधूता व उच्च प्राथमिक विद्यालय औधूता के संयुक्त तत्वावधान में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत गाँव औधूता में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए सभी अभिभावकों व ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। रैली गाँव औधूता के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राथमिक विद्यालय औधूता में गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड के जिला प्रशिक्षण कमिश्नर व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सोलंकी ने कहा कि निपुण भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय में नवीन प्रवेश हेतु नामांकन प्रक्रिया 01 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और 30 सितंबर तक नामांकन किये जा सकेंगे। सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन गाँव के सरकारी विद्यालय में अति शीघ्र करायें। जिससे बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने समस्त ग्रामवासियों से सरकारी स्कूल में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए अपील की। रैली में महाराणा प्रताप स्काउट दल के स्काउटर्स ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सतीश चंद, चोभ सिंह, राघवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह बघेल, मुकेश कुमार, रामकृष्ण, सचिन सिंह, वर्षा बघेल, जसवंत सिह, गुलाब सिंह, अशोक, इमरान, बच्चू, विक्रम, गौरव, प्राची, माधव, वंशी, कन्हैया, हेमन्त, विपिन, रिषि, मान सिंह, साजिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

02/07/2026

50 बीघा जमीन... फिर भी बदहाल स्कूल! मथुरा के किसान इंटर कॉलेज की हकीकत

02/07/2026

मथुरा के वृंदावन में गेस्ट हाउस से लाखों के स्मार्टफोन चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

01/07/2026

Mathura:🗨️ "हिंदुस्तान में आधा काम भी कानून से नहीं होता!"viral video......
न्याय को भटकती 3 नाबालिक , पैतृक संपत्ति कब्जाने का आरोप

01/07/2026

मथुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम......

01/07/2026

मथुरा में तीन बेसहारा नाबालिग बच्चियों की पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, चाचा-ताऊ पर गंभीर आरोप; डीएम से लगाई न्याय की गुहार

28/06/2026

मथुरा में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक का शक्ति प्रदर्शन, आगरा मंडल प्रभारी नवीन सिंह बोले— "हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बन सकती"

मथुरा। जनपद मथुरा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आईं, जब जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी नवीन सिंह के मथुरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद नवीन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान आगरा मंडल प्रभारी नवीन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी सरकार बने या न बने, लेकिन हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बन सकती।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बैठक में यूजीसी और भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने इन मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई।
जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष नमन ठाकुर ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था, ताकि पार्टी को जन-जन तक मजबूत तरीके से पहुंचाया जा सके।
बैठक में मथुरा जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विपिन ठाकुर सहित मथुरा एवं अलीगढ़ जिले की समस्त टीम उपस्थित रही।

देखिए विष्णु राठौड़ के साथ, मथुरा वॉइस एंड हिन्दी सवेरा न्यूज़।

Address

Mathura

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mathura Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share