SBMnews

SBMnews Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SBMnews, Media/News Company, Mathura.

25/01/2023
 #समस्त_प्रदेश_एवं_देशवासियों_को_74वें_गणतंत्र_दिवस_की_हार्दिक_बधाई_एवं_शुभकामनाएं। उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्...
25/01/2023

#समस्त_प्रदेश_एवं_देशवासियों_को_74वें_गणतंत्र_दिवस_की_हार्दिक_बधाई_एवं_शुभकामनाएं।
उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है और स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। आइए, हम सब मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ को साकार करने हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद।

6 दिसंबर को असली जन्म स्थान में हनुमान चालीसा पढ़ कर रहेंगे: राजश्री
26/11/2022

6 दिसंबर को असली जन्म स्थान में हनुमान चालीसा पढ़ कर रहेंगे: राजश्री

    मथुरा: अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से 6 दिसंबर को विवादित स्थान पर हनुमान चालीसा का प

जयंती पर याद किए गए  पंडित दीनदयाल उपाध्याय   मनाया  गया जगह-जगह जन्मोत्सवप्रतिमाओं पर  हुए श्रद्धा सुमन  पुष्प अर्पित  ...
25/09/2022

जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

मनाया गया जगह-जगह जन्मोत्सव
प्रतिमाओं पर हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित

मथुरा ।होलीगेट मण्डल महानगर भारतीय जनता पार्टी मथुरा के तत्वधान में जनसंघ व भारतीय पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 106वा जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मंडल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित जी को याद किया इसी क्रम में भाजपा होली गेट मंडल तत्वधान में बूथ स्तर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम हुए जहां कार्यकर्ताओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया महानगर व होली गेट मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं शहर के दीनदयाल पार्क पहुंचे और श्रद्धा के साथ उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण कर अपने श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण किए इस अवसर पर अपने संबोधन में हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा की पंडित जी मजहब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का जिम्मेदार मानते थे वे सच्चे हिंदू राष्ट्रवादी थे के भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष डी पी गोयल व पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक उत्कृष्ट संगठन कर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्व दिया सभी आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की महानता थी कि हिंदू कोई धर्म एवं संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्र संस्कृति है कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार ने किया प्रतिमा पर माला अर्पण करने वालों में राष्ट्रीय सदस्य ओ. बी. सी. मोर्चा भुवन भूषण कमल,महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी व राजू यादव, महानगर उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल व चंद्र पाल कुंतल ,मुकेश खंडेलवाल,महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दीपक गोला,मदन मोहन श्री वास्तव पार्षद ,योगेश आवा, नरेन्द्र सैनी, राजेश पिंटू पार्षद ,विजय शर्मा पार्षद व मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,नितिन चतुर्वेदी , पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता , ललित अग्रवाल , कुंज बिहारी भारद्वाज,विवेक शर्मा,विजय शर्मा, लक्ष्मण पाल,नीतेश लोधी, आशीष शर्मा ,मृदुल चतुर्वेदी, राम दास चतुर्वेदी , नीरज शर्मा , चंद्रप्रकाश पाराशर , मुनेश गौतम , तनुजा चतुर्वेदी , प्रीति अग्रवाल , सुरेंद्र चतुर्वेदी , मनीष चतुर्वेदी , सचिन अग्रवाल , मृदुल अग्रवाल , अनिल गोला राजेंद्र होरा, मंडल अध्यक्ष विक्रम मुदगल, महामंत्री धर्मेश तिवारी पार्षद अशोक शर्मा, महेंद्र शर्मा, हनुमान, कृष्ण मुरारी सैनी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

*बहन-बेटियों की सुविधा व सुरक्षा मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता: पं. श्रीकान्त शर्मा**- विधायक निधि से जिला महिला अस्पताल...
02/07/2022

*बहन-बेटियों की सुविधा व सुरक्षा मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता: पं. श्रीकान्त शर्मा*

*- विधायक निधि से जिला महिला अस्पताल, मथुरा व जिला संयुक्त चिकित्सालय, वृन्दावन को 1-1 एम्बुलेंस की सौगात*

*- तीन करोड़ रुपये की विधायक निधि कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने पर हुई खर्च*

*- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं से मिल रहा आर्थिक सम्बल*

*मथुरा। 02/07/22*

मथुरा-वृन्दावन विधायक पं. श्रीकान्त शर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अपनी विधायक निधि से जिला महिला अस्पताल, मथुरा व जिला संयुक्त चिकित्सालय, वृन्दावन को 1-1 एम्बुलेंस भेंट की। उन्होंने बताया कि करीब 31 लाख रुपये की लागत से आये दोनों वाहन गर्भवती बहनों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पं. श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि इन दो एम्बुलेंस के अलावा कोरोनाकाल में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं, इमरजेंसी वार्ड, ऑक्सिजन प्लांट व वेटरिनरी यूनिवर्सिटी में लैब अपग्रेडेशन जैसे कार्यों पर करीब 3 करोड़ रुपये विधायक निधि से खर्च किये गए हैं। इससे ऑक्सिजन आपूर्ति व टेस्टिंग क्षमता में मथुरा जनपद आत्मनिर्भर हो गया है।

उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस आने से गर्भवती बहनों को दूरदराज के इलाकों से अस्पताल आने में कोई असुविधा नहीं होगी, 24 घन्टे इनकी उपलब्धता रहेगी।

उन्होंने कहा कि बहनों व बेटियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए मोदी-योगी सरकार समर्पित हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक 15,000 रुपये की राशि दी जा रही है। मथुरा में इसका लाभ 8626 बेटियों को मिल रहा है। प्रदेश में डिजिटल एजुकेशन का लाभ देने के लिए छात्र-छात्राओं को करीब दो करोड़ मोबाइल/टैबलेट का वितरण हो रहा है।

ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माँ या पिता को कोविड काल के दौरान खोया है। उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 4000 रुपये प्रति बच्चा राशि दी जा रही है। जनपद में यह राशि 156 बच्चों को दी जा रही है।

पति के निधन के बाद 41,965 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन मथुरा जनपद में दी जा रही है।

महामहिम आनंदीबेन एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ वृंदावन पहुंचे , स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
27/06/2022

महामहिम आनंदीबेन एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ वृंदावन पहुंचे , स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

    मथुरा। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन में स्वागत करने के लिए प्रदेश के राज

वृंदावन से लेकर गोकुल तक यमुना में दौड़ेंगे स्टीमर
24/06/2022

वृंदावन से लेकर गोकुल तक यमुना में दौड़ेंगे स्टीमर

  बृज के विकास पर दिल्ली में आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

कृष्ण  नगरी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जय जयकारा से हुआ भव्य स्वागतमथुरा।भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी...
20/06/2022

कृष्ण नगरी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जय जयकारा से हुआ भव्य स्वागत

मथुरा।भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी द्वारा महोली रोड पर भगवान परशुराम शोभायात्रा भव्यता पूर्वक निकाली गई 1 दर्जन से अधिक झांकियां नफरी बैंड एवं अखाड़े चल रहे थे भोलेनाथ की बारात एवं मां काली शोभायमान स्वरूप में विराजमान थी शोभा यात्रा से पहले वरिष्ठ विप्र एवं पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पं योगेंद्र उपाध्याय मथुरा सदर के विधायक पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में समाज एकता का संदेश दिया शोभा यात्रा का शुभारंभ शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष इं राजकुमार शर्मा पंडित शोभा राम शर्मा ब्लाक प्रमुख मुख्य संयोजक राजीव राज पाठक मुख्य महामंत्री पं राजेश पाठक एवं श्याम शर्मा व यज्ञदत्त कौशिक ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम जी की आरती उतार कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता इं महेंद्र सिंह शर्मा एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्रा ने की सर्व समाज ने महोली रोड पर शोभा यात्रा का पेय पदार्थ से स्वागत किया वही ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा की महासभा द्वारा भी पूरे देश में समाज के लिए शिक्षा की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं तथा हम सब को सामाजिक विकास की शिक्षा पर जोर देना चाहिए तथा शिक्षा से ही समाज का विकास संभव , शोभा यात्रा बजरंग चौराहा शांति नगर प्रताप नगर बीएसए कॉलेज राधिका विहार रोड पार्क में समापन हुई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधु शर्मा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल , अवधेश उपाध्याय चेतन स्वरूप पाराशर , नंदकिशोर उपमन्यु के बी दीक्षित ब्रह्मदेव शर्मा राम प्रकाश शर्मा आर सी उपाध्याय कुलदीप पाठक चंद्रशेखर शर्मा , सोहन लाल शर्मा , राजनारायण गौड़ श्याम शर्मा , नारायण शर्मा , महेंद्र आचार्य ,तपेश भारद्वाज , आशीष शर्मा , बलराम शर्मा ,विनोद दीक्षित , ब्रिजेश दत्त भारद्वाज रेनू राज पाठक , श्वेता शर्मा , सुभाष चंद शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा , राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे

आज भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा मे विप्र समाज द्वारा भगवान  #परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मैं अपनी टीम के...
19/06/2022

आज भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा मे विप्र समाज द्वारा भगवान #परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
मैं अपनी टीम के साथ कवरेज करने पहुँचा, जहां आयोजकों ने मुझे #ब्रह्म_गौरव की उपाधि देकर सम्मानित किया और यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का दिव्य चित्रपट भी मुझे भेंट किया गया।
भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति का कोटिश: आभार 🌹🌹
जय परशुराम
जय विप्र समाज

मथुरा में बवाल, बस में लगा दी आग, यमुना एक्सप्रेस वे पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और फायरिंग, डीएम और एसएसपी ने शांत कराया ...
17/06/2022

मथुरा में बवाल, बस में लगा दी आग, यमुना एक्सप्रेस वे पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और फायरिंग, डीएम और एसएसपी ने शांत कराया बवाल

  मथुरा। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह हाईवे क्षेत्र के नरहोली चौराहा, छाता, कोसी यम

प्रमुख मन्दिर एवं उनके मार्गों को स्वच्छ रखा जाये : विधायक श्रीकांत शर्मा
15/06/2022

प्रमुख मन्दिर एवं उनके मार्गों को स्वच्छ रखा जाये : विधायक श्रीकांत शर्मा

    ब्रज के आश्रम हमारी विरासत हैं   मथुरा। मथुरा-वृंदावन विधानसभा के विधायक सदर श्री

Address

Mathura

Telephone

+918881111336

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBMnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share