Darpan X Press

Darpan X Press Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Darpan X Press, Media/News Company, गोवर्धन, Mathura.

📍 Local News | Ground Reports | Viral Updates
🎤 जनता की आवाज़, हर खबर सबसे पहले
⚡ तेज़ • सटीक • निष्पक्ष

Mathura, Braj aur aas-paas ki हर छोटी-बड़ी खबर अब सीधे आप तक।

08/05/2026

06/05/2026
Darpan X Press      #न्यूज
02/05/2026

Darpan X Press
#न्यूज

🟥 ताज एक्सप्रेस पर लोहे की पाइप से हमलामथुरा के समीप चलती ट्रेन के कोच का शीशा चकनाचूर, यात्री घायलनई दिल्ली से वीरांगना...
01/05/2026

🟥 ताज एक्सप्रेस पर लोहे की पाइप से हमला

मथुरा के समीप चलती ट्रेन के कोच का शीशा चकनाचूर, यात्री घायल

नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, झांसी की ओर प्रस्थान कर रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन पर अराजक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चलती ट्रेन पर लोहे की पाइप फेंके जाने से कोच का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के पश्चात यात्रियों में भय एवं अफरा-तफरी का वातावरण उत्पन्न हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः ट्रेन जब पलवल और होडल के मध्य पहुंची, उसी दौरान D6 कोच की खिड़की पर लगभग ढाई फीट लंबी लोहे की पाइप आकर टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोच का शीशा चकनाचूर हो गया और कांच के टुकड़े यात्रियों पर आ गिरे।

यात्री के चेहरे पर लगे कांच के टुकड़े

फरीदाबाद निवासी राजेश अग्रवाल अपने परिजनों के साथ ताज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। बताया गया है कि वह ग्वालियर जा रहे थे तथा D6 कोच की सीट संख्या 30, 23, 26 एवं 27 पर परिवार सहित बैठे हुए थे। घटना के दौरान टूटे हुए शीशे के टुकड़े उनके चेहरे पर आ लगे, जिससे वह घायल हो गए। अन्य यात्रियों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

यात्रियों में व्याप्त हुआ भय

घटना के बाद कोच में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। अचानक हुए इस हमले से कई यात्री सहम गए तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े होने लगे। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

GRP ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना प्राप्त होते ही रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई। मथुरा जंक्शन पहुंचने पर घायल यात्रियों का उपचार कराया गया तथा कोच का निरीक्षण किया गया।

GRP थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित यात्री की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी गई है तथा विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

🟥 दर्पण X प्रेस
“सच का दर्पण”

#न्यूज

Address

गोवर्धन
Mathura
281004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darpan X Press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share