29/01/2022
कौमी एकता मंच की हुई बैठक किया समर्थन का ऐलान
प्रकाशनार्थ :
कौमी एकता मंच मथुरा का समर्थन
मथुरा से कांग्रेस और शेष पर गठबंधन के लिए ! बसपा का दर्जा धर्मनिरपेक्ष दल के तौर पर खारिज !
मथुरा, 26 जनवरी । कौमी एकता मंच मथुरा की जिला संयोजन समिति ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन में बीजेपी की पूरक पार्टी होने और कई विषयों पर बीजेपी के सहयोग में रहने को देखते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उसे धर्मनिरपेक्ष विकल्प मानने से इनकार कर दिया है । मंच की मैराथन मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मथुरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर, छाता सीट पर लोकदल-सपा प्रत्याशी ठा. तेजपाल सिंह , गोबर्धन सीट पर लोकदल-सपा प्रत्याशी पीतम सिंह चौधरी , बलदेव सीट पर लोकदल-सपा प्रत्याशी श्रीमती बबिता सिंह और मांट सीट पर सपा-लोकदल प्रत्याशी संजय लाठर की जीत के लिए सक्रिय समर्थन दिया जावे । मंच के संरक्षक मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की पार्टियों और कांग्रेस को धर्मनिरपेक्ष विकल्प की कोटि में रखने पर सहमति बनी । बैठक में पूर्व अध्यक्ष जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट 'उत्कर्ष' , अश्विनी कुमार सिंह 'आज़ाद', साबिर शेख, विकाश चतुर्वेदी, नाज़िम खान, जितेन्द्र चतुर्वेदी, खलील खां , गौरव कुमार और रवि उपाध्याय एवं अनुराग चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किये ! सभी ने उत्तर प्रदेश को भाजपा की साम्प्रदायिक और जनद्रोही राजनीति से मुक्त कराने के लिए हर सीट पर कन्टेस्टिंग धर्मनिरपेक्ष विकल्प के उम्मीदवार को जिताने की अपील की है ।
मधुवन दत्त चतुर्वेदी एड.
अश्विनी कुमार सिंह 'आज़ाद'
अनुराग चतुर्वेदी