haqeeqatunfiltered

haqeeqatunfiltered No filters. No propaganda. Bringing you real stories, social issues, and truth beyond headlines.

16/08/2026

गोलगप्पे के चक्कर में खुला रह गया जबड़ा! 😳

औरैया में गोलगप्पे खाने पहुंची महिला ने करीब 10 बड़े गोलगप्पे खा लिए। आखिरी गोलगप्पा खाते ही उनका जबड़ा जाम हो गया और मुंह बंद नहीं हो सका। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

BreakingNews GolgappaLover NewsUpdate

16/08/2026

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर गंभीर आरोप

दिल्ली मेट्रो में महिला यात्री की कथित तस्वीरें लेने को लेकर विवाद के बाद CISF जवान पर सर्विस पिस्टल तानने का आरोप लगा। घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। मामले ने सुरक्षा, निजता और वर्दी की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

CISF Accountability SafetyFirst Justice PublicTrust

14/08/2026

प्रयागराज में चाकूबाजी से सनसनी! युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा है।

BreakingNews

13/08/2026

🚨 रामपुर ब्रेकिंग | पंचायत घर बना अखाड़ा!

रामपुर के जटपुरा गांव में ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के बीच बातचीत के दौरान अचानक विवाद भड़क गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे, लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। मारपीट से पंचायत घर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान उस्मान अली ने एक कमरे में जाकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले में अजीमनगर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

BreakingNews ViralVideo GramPradhan PanchayatGhar UPPolice ViralReels NewsUpdate

11/08/2026

🚨 बुलंदशहर मार्केट में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

बुलंदशहर के एक मार्केट में युवक द्वारा युवती के साथ अश्लील हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ViralNews

10/08/2026

🚨 कांवड़ यात्रियों ने बस में की तोड़फोड़!

कांवड़ यात्रा के दौरान बस के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#कांवड़यात्रा CrimeNews NewsUpdate ViralNews Police

09/08/2026

🚨 नोएडा ब्रेकिंग | अस्पताल में घायल युवती को नहीं मिला इलाज?

नोएडा के सेक्टर-34 में छत से गिरकर घायल हुई एक युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के बाद भी काफी देर तक न तो किसी ने उसे अटेंड किया और न ही कोई डॉक्टर उसे देखने पहुंचा। घायल युवती के परिजन मदद के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। इस मामले ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और मरीजों की देखभाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।

HospitalNegligence HealthNews UPNews BreakingNews NoidaPolice

Address

Mathura, UP, India
Mathura
281004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when haqeeqatunfiltered posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share