06/10/2024
आज विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर प्रतिभा परिष्कार संस्थानम बलदेव द्वारा मुस्कान शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र ओम प्लाजा, टाउन शिप चौराहा पर दिवियांग चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा , विशिष्ट अतिथि पंडित मृदुल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत, स्थानीय पार्षद राजेंद्र प्रसाद शर्मा , सतीश चौधरी , आदि उपस्थित हुए ,
ग्रामीण क्षेत्र से दिव्यांग एवं उनके अविभावक उपस्थित हुए , कार्यक्रम संयोजक एवं केंद्र प्रभारी मुस्कान दिव्यांग शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र एवम अरविंद गुधैनिया सचिव प्रतिभा परिष्कार संस्था , द्वारा सेलेब्रल पाल्सी के लक्षणों एवम उपचार पर प्रकाश डाला और बताया कि समय से उपचार कराया जाए तो यह बीमारी में लाभ हो सकता है। मधु शर्मा जी ने संस्था के कार्यों की सराहना की एवम यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मृदुल शर्मा ने बताया कि संस्था के विगत वर्षों के प्रयासों से दिव्यांगो हेतु शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र संचालित है। संस्था गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी दिव्यांग एवं मंद बुद्धि बच्चों के इलाज के लिए नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिक भी उपस्थित हुए एवम विशेष शिक्षक अर्चना दीक्षित एवम केंद्र का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।