MSS MEDIA Network

MSS MEDIA Network मानवाधिकार समाज शक्ति - मासिक पत्रिका UPHIN/2014/60657 - MSS NEWS 24X7 (सबसे पहले सबकी ख़बर ) || Online News 24 Hours
(2)

11/08/2026

100 करोड़ से अधिक के फर्जी GST इनवॉइस सिंडिकेट का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार
👇👇
https://youtu.be/eOycFOr6fQ4

11/08/2026

कावड़ लेकर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भोले बोले ..? - सराय चौरी भरथना
👇👇
https://youtu.be/9aMrUaPscwQ

11/08/2026

ट्रक का टायर फटने से तेज धमाका, युवक घायल

#इटावा: भरथना कस्बा के मुहल्ला जबाहर रोड पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा की ओर से बिधूना जा रहे एक ट्रक का पिछला टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर धूल व धुएं का गुबार छा गया।

धमाके के समय पास में ही वाहन की धुलाई कर रहा यादव नगर निवासी आसिफ टायर के फटे हुए भारी टुकड़े की चपेट में आ गया। हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के कारण सड़क किनारे खड़ी एक कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

11/08/2026

हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजे शिव मंदिर

#इटावा। पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भरथना देहात सहित आस-पास के कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की।

#रमायन स्थित शिव मंदिर,छोला मंदिर स्थित शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भगवान शिव का पूजन किया। मंदिर परिसर में लगातार भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

वहीं ओम श्रीपागल बाबा #गंगासागर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। धाम में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। #नगर के मिडिल स्कूल परिसर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर के होमगंज स्थित शिव कुटिया में भी सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं और युवाओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
मंदिरों के आसपास रही सुरक्षा व्यवस्था #श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मंदिर समितियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने तथा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग किया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन नए कूड़ा वाहनों को पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना #इटावा/भरथना-  स्वच्छ भारत म...
11/08/2026

स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन नए कूड़ा वाहनों को पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

#इटावा/भरथना- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भरथना नगर पालिका परिषद में आए तीन नए कूड़ा वाहनों (छोटा हाथी) को पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सोमवार दोपहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय यादव 'गुल्लू' ने नगर को स्वच्छ और साफ रखने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तीन नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ये कूड़ा वाहन नगर के प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करेंगे तथा उसे एक निश्चित स्थान पर ले जाकर उसका समुचित निस्तारण करेंगे। #पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह नगर के चौमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और समय-समय पर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लेते रहते हैं।

वाहनों को हरी झंडी दिखाने के दौरान सभासद राजीव तिवारी, सभासद प्रतिनिधि सीटू यादव, बृजेंद्र कुमार तथा नगर पालिका कर्मी पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो: तीन नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर को समर्पित करते पालिका अध्यक्ष व अन्य।

रामलीला मंचन के स्थान परिवर्तन पर हुआ मंथन, गणेश कौशल बने महामंत्री  #इटावा: भरथना कस्बे के स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदि...
11/08/2026

रामलीला मंचन के स्थान परिवर्तन पर हुआ मंथन, गणेश कौशल बने महामंत्री

#इटावा: भरथना कस्बे के स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में रविवार को श्री रामलीला कमेटी (रजि.) भरथना की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिडिल स्कूल रामलीला मैदान में बाउंड्रीवाल और सड़क निर्माण कार्य के चलते मंचन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध न होने पर आगामी #रामलीला
के मंचन स्थल में परिवर्तन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही श्री शंकर बारात समेत अन्य कार्यक्रमों को भव्य बनाने और पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कमेटी संरक्षक हरिओम यादव ने की। कमेटी के महामंत्री विनोद कुमार गोस्वामी के अस्वस्थ होने के कारण सर्वसम्मति से गणेश कौशल को आगामी एक वर्ष के लिए महामंत्री मनोनीत किया गया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने नवमनोनीत महामंत्री गणेश कौशल सहित संरक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में मिडिल #स्कूल रामलीला मैदान में बाउंड्रीवाल और सड़क निर्माण के कारण मंचन के लिए जगह कम होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आगामी रामलीला का मंचन रावण वध वाले रामलीला मैदान में कराने को लेकर भी चर्चा हुई। इस संबंध में कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव अपनी सुविधा और बजट के अनुसार अंतिम निर्णय लेंगे। वहीं, #कमेटी की ओर से पिछले वर्ष का आय-व्यय का चिट्ठा सार्वजनिक किया गया। श्री शंकर बारात समेत आगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं #संरक्षक मनोज यादव बंटी, रज्जन पोरवाल, विनोद यादव, बृजपाल सिंह जादौन, दीपक यादव, विपिन यादव, अरविंद भदौरिया, सत्यप्रकाश यादव राजा, मोती मंदिर अध्यक्ष राजू यादव, करुणाशंकर दुबे, छुन्नी पोरवाल, शिवराम सिंह यादव, राजीव तिवारी, भगवान दास शर्मा,भूरे पाल, विनोद पटेल, रजत कठेरिया, रामौतार गुप्ता सहित कई कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन सत्यप्रकाश यादव राजा ने किया।

सावन के दूसरे सोमवार को भारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाबचकरनगर/  #इटावा। सावन के दूसरे सोमवार को चकरनगर भर...
11/08/2026

सावन के दूसरे सोमवार को भारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

चकरनगर/ #इटावा। सावन के दूसरे सोमवार को चकरनगर भरेह क्षेत्र स्थित प्राचीन महाभारतकालीन भारेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

चंबल और #यमुना नदी के संगम के पास स्थित भारेश्वर महादेव मंदिर को महाभारतकालीन माना जाता है। सावन के दूसरे सोमवार पर दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए #पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी अभय नारायण ने स्वयं मंदिर परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस बल ने कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए और भीड़ को नियंत्रित किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक, अन्नू गुप्ताभाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस...
11/08/2026

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक, अन्नू गुप्ता

भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा

#इटावा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधानसभा के इकदिल मंडल में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बाइक यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से इकदिल कस्बा गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा #जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज देश के बड़े जनभागीदारी आंदोलनों में शामिल हो चुका है।

यात्रा में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, अशोक चौबे, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, जिला मंत्री मधु तोमर, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, अभियान सह-संयोजक रजत चौधरी, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, सह कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, गणेश शंकर पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, आईटी जिला संयोजक शरद तिवारी, प्रेम नारायण त्रिपाठी, शीनू कठेरिया, सनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र दुबे, शिवेंद्र मिश्रा, सुशील सम्राट, महेंद्र जाटव, अतुल तिवारी, शैलू चौधरी, दिलावर कठेरिया और सर्वेश राजपूत सहित जिला व मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सावन के दूसरे सोमवार को केदारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाबहर हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, श्...
11/08/2026

सावन के दूसरे सोमवार को केदारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने किया #जलाभिषेक

#इटावा। सावन के दूसरे सोमवार को केदारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। #सावन के सोमवार को भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होने के चलते श्रद्धालु सुबह से ही पूजा की थाली, जल, बेलपत्र और फूल लेकर मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की।

#श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आने-जाने और पूजा अर्चना के दौरान व्यवस्थाएं संभाली गईं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। #मंदिर पहुंचे श्रद्धालु गोपाल यादव ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने से विशेष पुण्य की अनुभूति होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही और पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

किसानों की मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर सर्वजन सुखाय पार्टी का प्रदर्शन #इटावा। सर्वजन सुखाय पार्टी ने सोमवार को तहस...
11/08/2026

किसानों की मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर सर्वजन सुखाय पार्टी का प्रदर्शन

#इटावा। सर्वजन सुखाय पार्टी ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों और कार्यकर्ताओं ने फसलों का उचित मूल्य, खाद बिजली की उपलब्धता और सिंचाई व्यवस्था में सुधार समेत कई मांगें उठाईं।

प्रदर्शन के बाद पार्टी #पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने, समय पर खाद और बिजली उपलब्ध कराने तथा सिंचाई व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। साथ ही खाद की किल्लत दूर करने और इस वर्ष आलू की फसल में हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को प्रति पैकेट 500 रुपये का अनुदान देने की मांग रखी गयी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष #शिवप्रसाद यादव ने कहा कि किसान लगातार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। समय पर खाद बिजली नहीं मिलने और सिंचाई की समस्या के कारण किसानों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में युवाओं के लिए #रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग भी शामिल रही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान और युवा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आग्रह किया। #प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। प्रदर्शन के बाद एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने ज्ञापन स्वीकार कर मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

Address

Mathura
281001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSS MEDIA Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MSS MEDIA Network:

Shortcuts

Share