14/08/2024
एक लड़की जो सिर्फ़ कच्चा बादाम गाने से 15 करोड़ की मालिकन बन गई हैं। ये उसका फील्ड है। हमे इसमें कुछ नहीं कहना है। और एक तरफ़ विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली बहादुर बेटी मनु भाकर की ईनाम राशि को लेकर सोशल मीडिया कुच लोगो ने रोना शुरू कर दिया है। कोई बोल रहा है कि मनु भाकर के पास करोड़ो रुपए है। एक 22 वर्षीय लड़की के पास कहा से करोड़ो रुपए आ गए हैं.?? माता नौकरी पेशा महीला है। पिता को मरीन इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़नी पड़ी। बेटी को घर से अपनी गाड़ी में ले जाते थे और अपनी गाडी से लाते थे। रेंज फायरिंग में 12 घण्टे साथ में बैठे रहते थे। वरना कोई अनहोनी होते देर नहीं लगती है। माता पिता की संपत्ति अगर थोड़ी बहुत है भी तो उसे मनु भाकर की निजी संपति नही माना जा सकता है।
मनु भाकर की ईनाम राशि को लेकर, जो घोषणा हुई है। वह काफी नही है। इतनी बड़ी सफलता हासिल होने के बाद कम से कम 10 से 15 करोड़ रुपए की ईनाम घोषित होने चाहिए थे।। और साथ में क्लास 01 Govt नौकरी भी देनी चाहिए।।
आपका क्या कहना है ??
सभी की मनु भाकर के माता पिता को बिग सैल्यूट।। 🙏🙏🙏 और आज उनके अथक प्रयासों को हम सलाम करते है।