09/08/2025
#वृक्ष_मित्र_ग्राम_मित्र_अभियान
दिनांक 08/08/2025 को द्वारा जसवंत इंटर कॉलेज, फौडर मगौर्रा, सौंख (मथुरा) में किसानों के बीच #निःशुल्क_फलदार_पौध_वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हर किसान को 10 उच्च गुणवत्ता वाले पौधे प्रदान किए गए, जिनमें शामिल थे –
2 प्रतापगढ़ आंवला (N-7), 2 अमरूद (L-49), 2 कलमी नींबू, 1 कंधारी अनार, 2 कलमी आम (मिक्स) और 1 थाई बेर।
कार्यक्रम में 392 किसान मौजूद रहे। सभी को पंजीकरण कार्ड के आधार पर पौधों के पैकेट दिए गए। जसवंत इंटर कॉलेज को भी 8 पौधों का विशेष पैकेट भेंट किया गया।कुल 4000 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथिगण –
श्री कुश जी (जिला प्रचारक, – मुख्य वक्ता)
श्री अमित जी (खंड प्रचारक – विशिष्ट अतिथि)
श्री पवन कुमार कुन्तल (खंड प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि)
अध्यक्षता--
श्री निरंजन कुन्तल (प्रधानाचार्य, जसवंत इंटर कॉलेज – अध्यक्ष)
श्री भूरी सिंह मास्टर जी।
संयोजक
श्री नंद किशोर कुन्तल (प्रधानाचार्य, आईटीआई कॉलेज)
कार्यक्रम संचालन – श्री नितीश पाल ( )
संस्था परिचय व उद्देश्यों की जानकारी – श्री वीरेंद्र जी
फाउंडेशन टीम – श्री मुकेश, श्री वीरेंद्र, श्री नितीश, श्री दीपक, श्री अखिल कुमार का विशेष योगदान।
#कोशिशें_जारी_हैं