Samachar Duniya Live

Samachar Duniya Live Samachar Duniya Live dedicates itself for the services of free press and the right of knowledge of the society. A vow to be true and fair towards any News.

06/08/2026

विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पना राय की पुण्यतिथि पर जमकर बरसे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह, सत्ताधारियों को जमकर लगा दी क्लास...

जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के लिए नमूनेरिपोर्ट : संतोष जायसवाल मऊ। आयुक्त, खाद्य सु...
05/08/2026

जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

रिपोर्ट : संतोष जायसवाल

मऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित फ्लोर मिलों (आटा निर्माण इकाइयों) एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों,विशेषकर आटे में शैलखड़ी पाउडर,चावल अथवा अन्य संभावित मिलावट की रोकथाम कर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना रहा। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुश्री मंजूषा सिंह के निर्देशन में खाद्य सचल दल ने विभिन्न फ्लोर मिलों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अनुरूप गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर स्थित ओम शांति फूड प्रोडक्ट्स में चक्की आटा (ब्रांड राजभोग) के पैकेटों पर निर्माण तिथि अग्रिम अंकित पाए जाने तथा पैकेजिंग एवं लेबलिंग में अनियमितताएं मिलने पर चक्की आटा के दो नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 2351 किलोग्राम आटा,जिसकी अनुमानित कीमत 94,040 रुपये है, को मौके पर सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कसारा मोड़, कोपागंज स्थित रिद्धि सिद्धि प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर पाई गई कमियों के संबंध में सुधार नोटिस जारी किया गया। गालिबपुर भीटी स्थित प्रतिष्ठान से अमृत सुपर पफ ब्रांड वनस्पति का नमूना लिया गया।
उप जिलाधिकारी मधुबन की उपस्थिति में बस स्टैंड, मधुबन स्थित मद्धेशिया स्वीट्स से गुलाब जामुन एवं मीठा खोया के नमूने लिए गए तथा कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। वहीं भगवती सिनेमा हाल के निकट स्थित रुद्रांश स्वीट्स से बताशा एवं बेसन लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठान को भी सुधार नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 07 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुश्री मंजूषा सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना,ओम प्रकाश यादव, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश, रीता एवं स्वामीनाथ सहित खाद्य सचल दल के अधिकारी उपस्थित रहे।

05/08/2026

मऊ: हनुमान घाट पर दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से युवक की मौत

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान घाट के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान दीपक चौरसिया निवासी मुंशीपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते समय दीपक अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि इलाके में शोक का माहौल है।

05/08/2026

मऊ में अनोखी मिसाल: साइकिल को बना डाली बाइक, हेलमेट वाले चालक का हुआ सम्मान, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल.....

चुनाव नजदीक आते ही पैदा होने लगते कल्पनाथ राय के वारिससमाचार दुनिया Liveमऊ: विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले की राजन...
05/08/2026

चुनाव नजदीक आते ही पैदा होने लगते कल्पनाथ राय के वारिस

समाचार दुनिया Live

मऊ: विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले की राजनीति गर्माने लगी है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्पनाथ राय की राजनीतिक विरासत को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजनीतिक हलकों में कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव नजदीक आते ही कई नेता स्वयं को कल्पनाथ राय की राजनीतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास करने लगते हैं। वहीं, वैष्णवी राय को लेकर भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ विरोधियों का कहना है कि उनकी शादी दिल्ली में हुई है, जबकि चुनावी राजनीति में उन्हें मऊ की जनता का समर्थन चाहिए।
हालांकि, इन दावों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वैष्णवी राय या उनके पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
चुनावी माहौल में इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगातार सामने आ रहे हैं और आने वाले समय में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

05/08/2026

मऊ में पुलिसकर्मी का मारपीट का वीडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान, जाँच के आदेश....

"अब फैसला जनता का! वर्तमान चेयरमैन बनाम पूर्व चेयरमैन — आपकी नज़र में कौन बेहतर? अपनी राय ज़रूर दें।"    Tayyab Palki
04/08/2026

"अब फैसला जनता का! वर्तमान चेयरमैन बनाम पूर्व चेयरमैन — आपकी नज़र में कौन बेहतर? अपनी राय ज़रूर दें।"

Tayyab Palki

सावधान : फर्जी QR पेमेंट दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामदमऊ। जनपद मऊ की कोतवाली...
04/08/2026

सावधान : फर्जी QR पेमेंट दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

मऊ। जनपद मऊ की कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी QR पेमेंट दिखाकर दुकानदारों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त 16 विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें मऊ के दो थानों के मुकदमों से संबंधित सामान भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने धर्मेन्द्र यादव (32 वर्ष) निवासी हरिहरपुर चिलकहर मुड़ेरा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को भीटी स्थित हरदेव फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक सेंटर के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने ₹8,200 का समरकूल कंपनी का कूलर खरीदकर QR कोड के जरिए फर्जी भुगतान दिखाया और सामान लेकर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में उन दुकानों को निशाना बनाता था जहां ऑनलाइन पेमेंट का साउंड बॉक्स नहीं लगा होता था। वह मोबाइल का इंटरनेट बंद कर QR कोड स्कैन करता, फिर फर्जी UTR नंबर या क्लोन ऐप से नकली पेमेंट रसीद दिखाकर दुकानदार को विश्वास में ले लेता था। अलग-अलग जगहों पर वह अपना नाम और पता भी बदल देता था तथा ठगे गए सामान को औने-पौने दाम में बेचकर जीवनयापन करता था।
आरोपी की निशानदेही पर उसके ससुराल से 16 सामान बरामद किए गए। इनमें कोतवाली नगर के मुकदमे से संबंधित समरकूल कंपनी का कूलर तथा मधुबन थाने के मुकदमे से संबंधित वोल्टास बीको कंपनी का फ्रिज भी शामिल है। इसके अलावा एयर कूलर, आटा चक्की, गैस सिलेंडर, तगाड़ी, टुल्लू पंप, ड्रिल मशीन, मिक्सर जूसर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत अन्य सामान बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कई जिलों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

मऊ: प्रेमिका, दो प्रेमी और खौफनाक मर्डर, पुलिस ने खोला पूरा राजमऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर काशीर...
04/08/2026

मऊ: प्रेमिका, दो प्रेमी और खौफनाक मर्डर, पुलिस ने खोला पूरा राज

मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर काशीराम आवास में युवक की चाकू घोंपकर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में सरायलखंसी पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सूरज राजभर (22 वर्ष) और शहजादी उर्फ घुघनी (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सूरज को रणबीरपुर बॉर्डर के पास तथा शहजादी को सरवां मोड़ कंधेरी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने सूरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी (UP 54 AA 6942) भी बरामद की है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को सुल्तानपुर काशीराम आवास में असगर अली (35 वर्ष) की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शहजादी, आकाश राव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सूरज राजभर का नाम सामने आया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि शहजादी का पहले असगर अली से प्रेम संबंध था, लेकिन बाद में उसकी नजदीकियां आकाश राव से बढ़ गईं। इसका विरोध करने पर असगर और शहजादी के बीच विवाद होने लगा।
पुलिस के मुताबिक, शहजादी ने आकाश राव के साथ मिलकर असगर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत सुल्तानपुर काशीराम आवास में किराए पर कमरा लिया गया। 3 अगस्त की सुबह करीब 4:40 बजे आकाश राव अपने साथी सूरज राजभर के साथ कमरे में पहुंचा। आरोप है कि सूरज ने असगर के दोनों हाथ पकड़ लिए, शहजादी ने उसका सिर दबोच लिया और आकाश राव ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में शहजादी और सूरज राजभर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी आकाश राव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

04/08/2026

मऊ में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत, प्रेमिका ने बुलाकर कराई प्रेमी की हत्या

0 प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरा

जनपद मऊ में हुए चर्चित हत्या कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती ने अपने अन्य प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी की चाकू से हत्या करा दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक असगर, जो कांशीराम आवास का निवासी था, अपनी प्रेमिका शहज़ादी को अन्य दो युवकों से बात करने से मना करता था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस के अनुसार, शहज़ादी ने असगर को अपने कमरे पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपी सूरज राजभर और अन्य साथी आकाश ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में कई वार किए जाने से असगर की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने सूरज राजभर और शहज़ादी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी आकाश अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया है तथा फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Address

Azamgarh Mod
Mau
275101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Duniya Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar Duniya Live:

Shortcuts

Share