Bolega Bharat

Bolega Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bolega Bharat, Khairabad, Maunath Bhanjan.
(2)

यह सिर्फ एक समाचार चैनल नहीं है बल्कि एक मिशन है 🤝 जैसे एजुकेशन को बढ़ावा देना, लोगों को नये कारोबार के लिए प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, गरीबों के हालात को आपके सामने रखना, यह चैनल आप सभी लोगों की मदद से चलता है 🌹 लगातार जुड़े रहिएगा।

23/08/2026

👍🌹

22/08/2026

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मिल रहा है बड़ा ऑफर🌹

ये दर्दनाक है,महारष्ट्र में एक ड्राइवर का 19 वर्षीय बेटा उनसे I-Phone लेने कि ज़िद करता है, नहीं दिलाने पर खुद ही किश्त ...
22/08/2026

ये दर्दनाक है,

महारष्ट्र में एक ड्राइवर का 19 वर्षीय बेटा उनसे I-Phone लेने कि ज़िद करता है, नहीं दिलाने पर खुद ही किश्त में फ़ोन खरीद लेता है.

फिर आती है किश्त भरने कि बारी, गरीब पिता अपने बेटे से कहता है कि वो किश्त नहीं भर पायेगा इस बात पर दोनों में विवाद पैदा हो जाता है.

बस इतनी से बात पर लड़का नाराज हो जाता है, सुसाइड की धमकी देकर बगल के पहाड़ पर चला जाता है.

माता पिता साथ भागते हैं, उसे मनाने की कोशिश करते हैं, साथ में दूसरे ग्रामीण भी आ जाते हैं, सभी मिलकर किश्त देने का भरोसा दिलाते रहते हैं, लेकिन वह नहीं मानता है.

अंत में पिता बेटे को पहाड़ के कोने से सुरक्षित आगे खींचने की कोशिश करता है और उसी दौरान पैर फिसलने से दोनों नीचे गहरे खाई में गिर जाते हैं.

इसे देखकर सदमे में आकर बेटे की मां भी उसी पहाड़ से कूदकर जान दे देती है।

आज कि लक्ज़री लाइफ स्टाइल को देख नौजवानों में उसे पाने कि चाहत ने उन्हें बिल्कुल अंधा बना दिया है, बाप-माँ कि मज़बूरी भी उन्हें ऐसे में नहीं दिखती.

लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या कर सुसाइड करने वाले मानस वाजपेई ने व्हाट्स एप पर स्टेटस लिखा कि—"आज मैंने अपनी पत्नी को म...
20/08/2026

लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या कर सुसाइड करने वाले मानस वाजपेई ने व्हाट्स एप पर स्टेटस लिखा कि—

"आज मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना होगा। उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब पता है"

प्रज्ञा मिश्रा लखनऊ की वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनके पति भरत यादव भी पत्रकार हैं। दोनों "उल्टा चश्मा" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाते हैं।

20/08/2026

लखनऊ में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या.

प्रज्ञा की बहन दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में काम करती थी.आरोप है कि पति ने ही गोली मार हत्या की है. ख़बरों के मुताबिक, हत्यारे ने
दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मारकर फरार हो गया.

इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मार दी. फिर खुद को भी गोली मार ली.

पहचान की अपीलयह बुज़ुर्ग व्यक्ति नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर, मोहल्ला नई बस्ती बलुआ में मौजूद हैं।अगर कोई इन्हें पहचानता ह...
19/08/2026

पहचान की अपील

यह बुज़ुर्ग व्यक्ति नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर, मोहल्ला नई बस्ती बलुआ में मौजूद हैं।

अगर कोई इन्हें पहचानता हो या इनके परिवार/घर के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया इनके परिजनों तक सूचना पहुँचाने में मदद करें।

कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि ये अपने परिवार तक पहुँच सकें।

ये हैं मुहम्मदाबाद गोहना के हाफ़िज़ व अलहाज अबूज़र साहब, उम्र तक़रीबन 77 साल, क़ुरान शरीफ के ऐसे हाफ़िज़ आज के वक़्त बहु...
19/08/2026

ये हैं मुहम्मदाबाद गोहना के हाफ़िज़ व अलहाज अबूज़र साहब, उम्र तक़रीबन 77 साल, क़ुरान शरीफ के ऐसे हाफ़िज़ आज के वक़्त बहुत कम ही मिलते हैं। कभी भी, कहीं भी जहाँ से आप कहेंगे वहाँ से क़ुरआन सुना सकते हैं। आज भी रोज़ाना 12 से 14 पारा क़ुरान शरीफ ज़रूर पढ़ते हैं। अब तक 10 बार हरम शरीफ जा चुके हैं। और वहाँ के इमाम से इनकी कई बार मुलाक़ात भी हो चुकी है। जब भी ये हाफ़िज़ साहेबान से मिलते हैं तो उन लोगों से सवाल-जवाब करने का बहुत शौक है।
ऐसी शख़्सियत से हम सभी लोग दुआ 🤲 की दरखास्त करते हैं।

पैग़ाम-ए-सीरतुन्नबी ﷺ — सबके लिएलेखक: जावेद भारती सीरतुन्नबी ﷺ केवल मुसलमानों के लिए पढ़ने और सुनने का विषय नहीं, बल्कि ...
19/08/2026

पैग़ाम-ए-सीरतुन्नबी ﷺ — सबके लिए
लेखक: जावेद भारती
सीरतुन्नबी ﷺ केवल मुसलमानों के लिए पढ़ने और सुनने का विषय नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक ऐसा संदेश है, जिसमें इंसानियत, प्रेम, भाईचारा, न्याय, दया, सहिष्णुता और अच्छे आचरण की शिक्षा मिलती है। पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ﷺ ने अपनी पूरी ज़िंदगी मानव समाज को यह सिखाने में गुज़ार दी कि इंसान की असली पहचान उसके अच्छे व्यवहार और उसके कर्मों से होती है।
आप ﷺ ने ऐसे समय में दुनिया को इंसानियत का रास्ता दिखाया, जब समाज में जाति-पाति, ऊँच-नीच, अन्याय, अत्याचार और आपसी दुश्मनी जैसी बुराइयाँ आम थीं। आपने लोगों को बताया कि सभी इंसान एक ही मूल से हैं और किसी इंसान को दूसरे इंसान पर केवल उसके धन, वंश या पद के कारण श्रेष्ठता प्राप्त नहीं है।
आप ﷺ का जीवन दया और करुणा का सर्वोत्तम उदाहरण है। आपने अपने साथ बुरा व्यवहार करने वालों के साथ भी क्षमा और उदारता का व्यवहार किया। आपने पड़ोसियों के अधिकारों पर जोर दिया, चाहे पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का क्यों न हो। आपने भूखे को खाना खिलाने, जरूरतमंद की मदद करने, अनाथों और कमजोरों का ख्याल रखने तथा दुखी इंसान के दुख को अपना दुख समझने की शिक्षा दी।
सीरत का एक महत्वपूर्ण संदेश न्याय है। पैग़म्बर ﷺ ने सिखाया कि न्याय अपने और पराए, अमीर और गरीब तथा ताकतवर और कमजोर सभी के लिए समान होना चाहिए। किसी के साथ केवल उसकी पहचान या संबंध के कारण अन्याय नहीं होना चाहिए। आज के समाज में यदि हम इस शिक्षा को अपना लें तो अनेक सामाजिक समस्याओं का समाधान हो सकता है।
आप ﷺ ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर भी विशेष जोर दिया। बेटियों को बोझ समझने वाली मानसिकता का विरोध किया और महिलाओं के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार की शिक्षा दी। आपने परिवार को समाज की बुनियादी इकाई माना और पति-पत्नी, माता-पिता तथा बच्चों के अधिकारों को स्पष्ट किया।
आप ﷺ की सीरत हमें यह भी सिखाती है कि धर्म केवल कुछ धार्मिक कर्मों का नाम नहीं है, बल्कि अच्छे चरित्र का नाम भी है। झूठ, धोखा, अहंकार, नफरत, अत्याचार और बेईमानी से बचना तथा सच्चाई, ईमानदारी, विनम्रता और इंसाफ को अपनाना भी सीरत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आज दुनिया में धर्म, जाति, भाषा और विचारधारा के नाम पर दूरियाँ बढ़ती दिखाई देती हैं। ऐसे समय में पैग़म्बर ﷺ की सीरत हमें आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का रास्ता दिखाती है। मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मतभेद को दुश्मनी में बदल देना इंसानियत के लिए नुकसानदेह है।
सीरतुन्नबी ﷺ का सबसे बड़ा पैग़ाम यही है कि इंसान अपने चरित्र को बेहतर बनाए, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करे, जरूरतमंद के काम आए और समाज में शांति तथा भाईचारे को बढ़ावा दे।
इसलिए सीरतुन्नबी ﷺ को केवल एक धार्मिक अवसर तक सीमित करने के बजाय हमें इसे अपने व्यवहार और जीवन में उतारने की जरूरत है। अगर हम सच्चाई को अपनाएँ, इंसाफ करें, कमजोरों का सहारा बनें, पड़ोसी का सम्मान करें, माफ करना सीखें और हर इंसान के साथ इंसानियत का व्यवहार करें, तो यही सीरतुन्नबी ﷺ का वास्तविक संदेश होगा।
सीरत पढ़ने के साथ-साथ सीरत को अपने जीवन में उतारना ही पैग़म्बर-ए-इस्लाम ﷺ के प्रति सच्ची श्रद्धा और प्रेम की पहचान है।
+++++++++++++++++++++++
जावेद अख्तर भारती (पूर्व महासचिव बुनकर यूनियन)
मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उत्तर प्रदेश

🌙 रबीउल-अव्वल स्पेशल पैकेज 🌙✨ अब उमराह का शानदार मौका सिर्फ़ ₹75,000 में! ✨✈️ लखनऊ से फ्लाइट🛫 ओमान एयरलाइंस के साथ⭐ बेहत...
19/08/2026

🌙 रबीउल-अव्वल स्पेशल पैकेज 🌙

✨ अब उमराह का शानदार मौका सिर्फ़ ₹75,000 में! ✨

✈️ लखनऊ से फ्लाइट
🛫 ओमान एयरलाइंस के साथ
⭐ बेहतरीन सर्विस के साथ
📅 फ्लाइट: 21 अगस्त

🤲 अपने सफ़र-ए-उमराह को आसान और यादगार बनाइए।

📞 जल्दी राब्ता करें: 7007251264

सीटें सीमित हैं — बुकिंग के लिए अभी राबता करें!

Address

Khairabad
Maunath Bhanjan
276403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bolega Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share