Ghosi Live

Ghosi Live News, Live Videos

22/08/2026

अय्यामे अज़ा के आखिरी दिन अलम-ताबूत और अमारी के साथ निकला जुलूस, कर्बला की कुर्बानियों को किया याद।

20/08/2026

Mau: दोहरीघाट में कोटा बहाली का विरोध, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक; अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।

कोटा बहाल होने से क्षुब्ध युवक चढ़ा पानी की टंकी परदोहरीघाट में निलंबित कोटा बहाल होने से नाराज युवक गुरुवार को नगर पंचा...
20/08/2026

कोटा बहाल होने से क्षुब्ध युवक चढ़ा पानी की टंकी पर

दोहरीघाट में निलंबित कोटा बहाल होने से नाराज युवक गुरुवार को नगर पंचायत परिसर स्थित जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद तहसीलदार अनीश सिंह के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा। युवक ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

19/08/2026

नई जिम्मेदारी के साथ घोसी पहुंचे राजेश कुमार, बसपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

राशन कटौती के आरोप में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठा युवक, उठा ले गयी पुलिस। MAU: घोसी के मझवारा मोड़ पर महात्मा गा...
19/08/2026

राशन कटौती के आरोप में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठा युवक, उठा ले गयी पुलिस।

MAU: घोसी के मझवारा मोड़ पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे पोस्टर लेकर बैठा युवक। दोहरीघाट के तारनपुर निवासी हिमांशु चौहान ने एक साल से राशन कटौती का लगाया आरोप। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर गई घोसी कोतवाली।

19/08/2026

रसड़ा विधायक स्व.उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद रवि किशन। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

18/08/2026

मऊ के घोसी में सुबह टहलने निकलीं 2 महिलाओं से लूट, तमंचा दिखाकर चेन-लॉकेट छीना; 3 पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में।

साइबर ठगी की ₹15,999 धनराशि पीड़िता के खाते में वापसदोहरीघाट, मऊ। साइबर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोहरीघाट पुलि...
17/08/2026

साइबर ठगी की ₹15,999 धनराशि पीड़िता के खाते में वापस

दोहरीघाट, मऊ। साइबर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोहरीघाट पुलिस की साइबर टीम ने पीड़िता नेहा, निवासी गोठा की ठगी गई ₹15,999 की पूरी धनराशि उसके खाते में वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को उसकी रकम वापस मिल गई।

कार्रवाई करने वाली साइबर टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायन सिंह, सउनि सत्येंद्र प्रजापति, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला शामिल रहे।

घोसी में मेडिकल स्टोर में आग, 12 लाख का सामान जलकर राखमऊ के घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एसके मेडिकल स्टोर में बीती देर ...
17/08/2026

घोसी में मेडिकल स्टोर में आग, 12 लाख का सामान जलकर राख

मऊ के घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एसके मेडिकल स्टोर में बीती देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी दवाइयां समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपर रह रहे मकान मालिक ने धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखी अधिकांश दवाइयां, फ्रीज, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, काउंटर, नकदी, दवाइयों के बिल और जरूरी कागजात जल चुके थे।

घोसी के बड़ागांव उत्तरी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक संतोष कुमार ने बताया कि आग लगने से उन्हें करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई।

16/08/2026

दोहरीघाट के गोठा में तेज़ बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

Address

Maunath Bhanjan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghosi Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ghosi Live:

Shortcuts

Share