Mau24 live

Mau24 live खबर भी विश्वास भी

13/05/2026

अमिला दरगाह मार्ग पर शव रखकर महिलाओं ने लगाया जाम

यह लड़का  दिनांक, 10/05/2026शाम 3 बजे किसी काम से उंदुरा गया था और अभी तक वापस नहीं आया है।नाम, अविनाश यादव लड़के की उम्...
13/05/2026

यह लड़का दिनांक, 10/05/2026
शाम 3 बजे किसी काम से उंदुरा गया था और अभी तक वापस नहीं आया है।
नाम, अविनाश यादव
लड़के की उम्र ,13 वर्ष है।
ग्राम, खोजीपुर
किसी भाई को कही दिखाई दे तो नीचे दिए गए नंबर पर सूचना दे।
मोबाइल नंबर, 9119626745

घोसी /मुहम्मदपुर। टेसूपार में जर्ज़र पोल से गिर कर गंभीर रूप से घायल बिजली संविदा कर्मी की मंगलवार की देर रात आजमगढ़ में इ...
13/05/2026

घोसी /मुहम्मदपुर। टेसूपार में जर्ज़र पोल से गिर कर गंभीर रूप से घायल बिजली संविदा कर्मी की मंगलवार की देर रात आजमगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बुधवार को मृतक का शव उसके गाँव पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतक के शव को दरगाह-अमिला मार्ग पर रख कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के पत्नी एवं परिवार की आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। बाद में मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने परिवार को 7.50 लाख की आर्थिक मदद एवं पत्नी एवं बच्चों को पेंशन दीए जाने की घोषणा की। उसके बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटनास्थल पर पहुंचे सपा नेता सुजीत सिंह ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि यह दुर्घटना नहीं हत्या है। आखिर 40-50 साल पुराने बिजली के खम्भे पर लाइनमैन को जबरदस्ती क्यों चढ़ाया गया। इसमें दोषी जेई एवं अन्य अधिकारियों पर भी कार्यवाही हो।

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मधुबन उमेश पांडे ने मृतक के परिवार को उचित न्याय एवं सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि मऊ के टेसूपार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गाँव में मंगलवार की दोपहर 33 केवीए के ढीले तार को टाइट करते समय अचानक पोल टूट कर ज़मीन पर आ गिरा था। हादसे में संविदा पर तैनात बिजली कर्मी संदीप यादव(35) पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ यादव निवासी टेसूपार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी। मौत की सूचना पर पुरे गाँव में मातम छा गया। बुधवार को टेसूपार विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ इकठ्ठा हो गयी। शव को देख मृतक की पत्नी निशा यादव बार-बार अचेत हो जा रही थीं। दो बच्चे पुत्री दिव्या(7), पुत्र दिव्यांश(5) बार-बार चीखते हुए अपने पिता के शव से लिपट जा रहे थे। यह मंजर देख वहाँ हर एक की आँखें नम हो जा रही थीं। मौके पर मौजूद महिलाएं उन्हें संतावना देने में लगी हुई थी।

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई अरुण पाण्डेय पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि भरी दोपहर में लाइनमैन को 40-50 साल पुराने जर्ज़र पोल पर चढ़ाया गया था जबकि 33 हजार केवीए के लाइन को ठीक करने की ज़िम्मेदारी उपकेंद्र पर तैनात कर्मी की नहीं होती है। फिर भी जेई द्वारा जबरन ऐसा किया गया और यह हादसा हो गया। आक्रोशित ग्रामीण जेई को हटाने एवं उस पर एफआईआर की मांग कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसई ने लिखित आश्वासन दिया कि परिवार को विभाग द्वारा 7.5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। पेंशन दीए जाने की भी व्यस्था की जाएगी। उन्होंने यहाँ तैनात जेई को भी यहाँ से हटाए जाने की बात कही जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने मैन सफल हो पायी।

13/05/2026
13/05/2026

घोसी थाना क्षेत्र के टेशूपार पावर हाउस पर जेई की लापरवाही से गरीब लाइनमैन संदीप यादव की हुई मौत

13/05/2026

घोसी ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारी की हुई मौत पर क्या बोले

12/05/2026

दोहरीघाट में ट्रेन उद्घाटन में इतना सब कुछ होने के बाद भी सपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी तक नहीं हिली इस पर आप लोग क्या सोचते हैं

12/05/2026

प्रोफेसर अनिल यादव के जमीन मामले में घोसी नव निर्माण मंच के संस्थापक बद्रीनाथ जी ने क्या कुछ कहा

11/05/2026

"मधुबन CO अंजनी पांडे, अपनी वर्दी उतार लो...": सपा सांसद राजीव राय का पुलिस अधिकारी पर भारी गुस्सा

Address

मधुबन घोसी रोड चौथीमिल, अल्कोही, बीबीपुर
Maunath Bhanjan
276306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mau24 live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share