07/07/2026
रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का दूसरा सीजन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस शो का मिजाज ही ऐसा है कि यहां आने वाले कंटेस्टेंट्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे राज खोल देते हैं, जो पल भर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसी बात कह दी, जो पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. माधुरी जैन ग्रोवर ने बहुत ही बेबाकी से अपने दिल की बात शेयर की. उन्होंने बताया कि वह और उनके पति अशनीर ग्रोवर एक तीसरा बच्चा चाहते थे. लेकिन उनके इस फैसले में उनके परिवार ने उनका साथ नहीं दिया. माधुरी के मुताबिक, चूंकि फैमिली की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली, इसलिए उन्होंने अपना यह प्लान हमेशा के लिए छोड़ दिया. माधुरी ने आगे कहा, “तीसरा बच्चा इंसान को ज्यादा जवान रखता है. अगर आप देखें, तो शाहरुख खान जैसे कई अमीर लोगों के भी तीन बच्चे हैं. यह ‘हम दो हमारे दो’ का नियम हर किसी पर लागू नहीं होता.”
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, “जितने अमीर लोग ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही अमीरी बढ़ेगी और जितने गरीब लोग ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही गरीबी बढ़ेगी.” बस, उनके इसी बयान के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और यूजर्स ने इसे अमीरों की घमंडी सोच बताना शुरू कर दिया.