AMM News

AMM News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AMM News, Media/News Company, Maunath Bhanjan.

14/07/2026

घोसी तहसील क्षेत्र के पिढ़वल के निकट वाराणसी गोरखपुर फोरलेन के सर्विस लेन पर अतिक्रमण को N H हाइवे की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया

05/07/2026

मधुबन में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली। दो आरोपी पकड़े गए। महिला से हुई थी चैन स्नैचिंग। पढ़ें पूरी खबर.........

मधुबन(मऊ):-मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बीते 2 जुलाई को चैन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबन कस्बा में बीते 2 जुलाई को शाम 6.30 बजे एक महिला से चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी नीतीश यादव यादव उर्फ मोनू पुत्र मुसाफिर यादव को दाहिने पैर में गोली लगी है। यह हॉफ इनकाउंटर मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बंधे के पास हुआ है। साथ ही उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया जिसने पुलिस पर फायरिंग किया है। जिसका नाम विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर है।

दोनों आरोपी थाना दोहरीघाट क्षेत्र के नीतीश यादव सोनबरसा बेलौली के रहने वाले हैं। विशाल सोनकर महुआ बारी का है।

थानाध्यक्ष मधुबन केके गुप्ता ने बताया कि महिला से सोने की जो चैन छीनी गई थी उसे बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त ब्लैक कलर की अपाची बाइक भी पकड़ी गई है।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि एक गन शॉट आया था जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव से रेफर था उसका नाम नीतीश उर्फ मोनू यादव है। जिन्हें पुलिस के द्वारा लाया गया बेहतर इलाज के लिए उसे पीजीआई आजमगढ़ चक्रपानपुर रेफर किया गया।
#मधुबन

02/03/2026

होली त्योहार को लेकर आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई।

https://youtu.be/NY9pEhB8Qzo?si=Sr3m5PvI5tj7oChhसहकारी चीनी मिल घोसी के उपसभापति रजनीश राय ने किया दावा, किसानों को नहीं...
25/02/2026

https://youtu.be/NY9pEhB8Qzo?si=Sr3m5PvI5tj7oChh

सहकारी चीनी मिल घोसी के उपसभापति रजनीश राय ने किया दावा, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

मऊ के शाह फहद 25 साल की उम्र में बने लेफ्टिनेंट, राष्ट्रपति ने अपनी सुरक्षा टीम में शामिल किया, शैक्षिक हलकों में खुशी क...
25/02/2026

मऊ के शाह फहद 25 साल की उम्र में बने लेफ्टिनेंट, राष्ट्रपति ने अपनी सुरक्षा टीम में शामिल किया, शैक्षिक हलकों में खुशी की लहर

मऊ। मऊ जिले के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देशभर में जिले का नाम रोशन और ऊंचे ओहदों पर पहुंच कर राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहे हैं।

इसी क्रम में मऊनाथ भंजन के मोहल्ला नवापुरा पूरब के रहने वाले इम्तियाज अहमद के पुत्र शाह फहद ने महज 25 साल की उम्र में लेफ्टिनेंट का प्रतिष्ठित पद हासिल कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर के शैक्षिक और सामाजिक हलकों में खुशी और गर्व का माहौल है।

उनकी असाधारण योग्यता और कड़ी मेहनत को देखते हुए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपनी सुरक्षा टीम में नियुक्त किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मऊ जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

इस उपलब्धि पर टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया उत्तर प्रदेश के सचिव मौलाना मंसूर आलम असरी ने शाह फहद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शाह फहद की यह ऐतिहासिक सफलता पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि मऊ के छात्र सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

बताया जाता है कि शाह फहद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अल-फलाह मिल्ली स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बहादुरगंज (गाजीपुर) की खान कोचिंग से मार्गदर्शन लिया और आगे की पढ़ाई के लिए रीवा स्थित सैनिक स्कूल में प्रवेश लिया। साल 2011 से 2018 तक रीवा में पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और प्रतिष्ठित एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने इंडियन नेवल अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उच्च तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत उन्होंने दिल्ली से बीटेक और कोच्चि (केरल) स्थित विश्वविद्यालय से एमटेक की डिग्री हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

घोसी के वरिष्ठ अधिवक्ता जफरुल इस्लाम का निधन, एक्सीडेंट के बाद आजमगढ़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम। 4मऊ। घोसी नगर के काजीप...
25/02/2026

घोसी के वरिष्ठ अधिवक्ता जफरुल इस्लाम का निधन, एक्सीडेंट के बाद आजमगढ़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

4मऊ। घोसी नगर के काजीपुरा मोहल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जफरुल इस्लाम का मंगलवार की देर शाम को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका मंगलवार की दोपहर एक्सीडेंट घोसी सिनेमा हाल के पास हो गया था जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए आजमगढ़ के लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जफरुल इस्लाम घोसी क्षेत्र के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में गिने जाते थे। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन पर कई गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। परिवार में उनके निधन से कोहराम मचा हुआ है।

Address

Maunath Bhanjan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AMM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share