Samachar Yogya

Samachar Yogya Hello, This side (Reporter Aman Srivasatava )gives you Heartwarming welcome to my page samachar yogya…

Follow for daily updates

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ए ने जीता खिताब*राष्ट्रीय खेल दिवस-2...
30/08/2026

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ए ने जीता खिताब*

राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय हॉकी (14 वर्षीय बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेन्द्र राय शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया।
हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ए एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ बी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ए की टीम ने मऊ बी को 02-01 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि राकेश तिवारी, जिला मंत्री भाजपा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवं बैज भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर उमेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष हॉकी संघ मऊ, संजय सिंह, सचिव जिला हॉकी संघ, पी.एन. सिंह, सचिव एथलेटिक्स संघ सहित जिला खेल कार्यालय के समस्त प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथियों तथा सभी खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

*मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण।* मुख्य विक...
23/08/2026

*मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण।*

मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव की ग्राम पंचायत बरसी बस्ती निधियाँव एवं ग्राम पंचायत काठतरॉव में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत बरसी बस्ती निधियाँव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के मुख्य भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका भवन, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ आवासीय भवन, प्रधानाचार्य आवास, डॉरमेट्री एवं गार्ड रूम का कार्य पूर्ण पाया गया। वहीं पेंटिंग, वायरिंग, टाइल्स, स्थल विकास, वाटर सप्लाई, ओवरहेड टैंक एवं बाउंड्रीवाल आदि के कार्य अभी अपूर्ण पाए गए। मौके पर कार्य प्रगति पर था। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी.एण्ड डी.एस. को सभी अवशेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि स्थल पर कुछ व्यक्तियों द्वारा नापी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, जिसके कारण बाउंड्रीवाल, किचन एवं गार्ड रूम का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके से ही तहसीलदार मधुबन को तीन दिवस के भीतर स्थल की नापी कराकर तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत काठतरॉव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। डिजिटल लाइब्रेरी पंचायत भवन के एक कक्ष में बनाई गई है। लाइब्रेरी में 10 कुर्सियां, 03 मेज तथा 04 अलमारियों में पुस्तकें रखी हुई पाई गईं। निरीक्षण के दौरान कक्ष को अभी पूर्ण रूप से सुसज्जित नहीं किया गया था। ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि सामान चोरी होने की आशंका के कारण कुछ सामग्री सुरक्षा की दृष्टि से उनके आवास पर रखी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी को तत्काल व्यवस्थित कराकर उसका नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा समस्त सामग्री को लाइब्रेरी में स्थापित कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए तथा पूर्ण कराए गए कार्यों का जनहित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

*प्रेस नोट**रसोइयों को ₹5 लाख के प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड एवं ₹3,000 के बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक वितरित* माननीय मुख्य...
23/08/2026

*प्रेस नोट*

*रसोइयों को ₹5 लाख के प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड एवं ₹3,000 के बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक वितरित*

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा आज लखनऊ से रसोइया कैशलेस कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद मऊ के नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को ₹5 लाख के प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय ₹3,000 के डेमो चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मऊ श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम पोषण योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके उचित पोषण का भी ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि रसोइयों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। रसोइये स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करें, जिससे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन प्राप्त हो सके।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि पोषण, शिक्षा एवं विकास तीनों आपस में जुड़े हुए हैं। उचित पोषण एवं उचित शिक्षा ही किसी राष्ट्र के विकास के आवश्यक अंग हैं। उन्होंने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं रसोइयों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा एवं परदहा, डीसी एमडीएम, बालिका शिक्षा, कार्यालय स्टाफ सहित सैकड़ों रसोइया, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अरविन्द पाण्डेय द्वारा किया गया।

कृषि ऋण वितरण कार्यक्रमआज दिनांक 14 अगस्त 2026 को कैनरा बैंक द्वारा आयोजित कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम में किसानों को कृषि ऋ...
14/08/2026

कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को कैनरा बैंक द्वारा आयोजित कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम में किसानों को कृषि ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों को छाता, झंडा एवं पौधे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में कैनरा बैंक के अंचल कार्यालय से आए उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) श्री वेद प्रकाश जी, क्षेत्रीय कार्यालय से डिविजनल मैनेजर श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव जी, कृषि विभाग से डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर श्री प्रेम ठाकुर जी, डिस्ट्रिक्ट एग्रीकल्चर ऑफिसर श्री सोमप्रकाश गुप्ता जी, हॉर्टिकल्चर विभाग से श्री राम सिंह जी तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री पवन मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कैनरा बैंक के समस्त बैंक स्टाफ एवं सहयोगीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें:
श्री दिलीप कुमार मौर्य
श्री धीरज कुमार झा
श्री अनिल यादव
श्री प्रदीप कुमार
श्री चंद्रकांत जायसवाल
श्री अनुज सिंह
श्रीमती साधना कुमारी
सुश्री अर्चना कुशवाहा
श्री रामपाल सोनकर
श्री गौरव सिंह
श्री अखिलेश कुमार
श्री शिवजी
श्री जयंत जी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें छाता, झंडा एवं पौधे वितरित किए गए। सभी अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों एवं सहयोगियों के सहयोग से कृषि ऋण सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Independence day offer...
13/08/2026

Independence day offer...

12/08/2026
12/08/2026

अलशिफ़ा हॉस्पिटल
निकट- बुनाई विद्यालय, सहादतपुरा- मऊ

11/08/2026

आकर्षक कीमत एवं उपहार के साथ
एक बार अवश्य पधारें ।
आकाश बजाज
सहादतपुरा - मऊ

Address

HO 249 Sahadatpura
Maunath Bhanjan
275101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Yogya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar Yogya:

Shortcuts

Share