01/09/2026
प्रकाश नर्सिंग स्कूल, मऊ में बी.एस.सी. नर्सिंग के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ 'ओरिएंटेशन डे' के गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. मनीष राय जी, तृप्ति राय मैडम, और प्रिंसिपल रवि सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवागत छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नर्सिंग क्षेत्र के दायित्वों और सेवा भावना के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान परिवार द्वारा सभी नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, नर्सिंग शिक्षा के उत्कृष्ट मानकों, पाठ्यचर्या, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा भविष्य में करियर की संभावनाओं के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
समर्पण, सेवा और नए संकल्पों के साथ नर्सिंग के इस पावन क्षेत्र में एक उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम।