Prakash Pandey Journalist

Prakash Pandey Journalist उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार
Zee News(Reporter)

12/09/2026

विद्युतकर्मी को पीटने वाले के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ आई आर पुलिस कर रही मामले की जाँच

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए शक्ति सिंह ने उपलब्ध कराईं अतिरिक्त सुविधाएंमऊ। राजकीय महिला महाव...
08/09/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए शक्ति सिंह ने उपलब्ध कराईं अतिरिक्त सुविधाएं

मऊ। राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने पहल की है। महाविद्यालय में सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के साथ-साथ शक्ति सिंह ने अपनी ओर से भी कुर्सियां, वाटर कूलर एवं बारिश से बचाव के लिए छतरियां उपलब्ध कराईं।

शक्ति सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय को गोद लेने की पहल की थी। इसी क्रम में महाविद्यालय की आवश्यकताओं और छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार सहयोग किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में छात्राओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर तथा बरसात के दौरान परेशानी से बचाने के लिए छतरियों की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही छात्राओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कुर्सियां भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर पर शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ संस्थानों तक पहुंचना स्वागत योग्य है, लेकिन समाज के जिम्मेदार लोगों को भी अपनी ओर से योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कोई भी छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि राजनीति और सामाजिक जीवन केवल पद और दायित्व तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसकी वास्तविक सार्थकता तब है, जब समाज की जरूरतों को समझकर जमीन पर काम किया जाए। “छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिलें, यही हमारा उद्देश्य है। सरकारी स्तर पर होने वाले कार्यों के साथ हम अपनी ओर से भी जो संभव होगा, वह करते रहेंगे।”

शक्ति सिंह ने कहा कि मऊ के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार और बेहतर बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हमें अपने मऊ में अपराध के कीचड़ को साफ करके विकास की गंगा बहानी है। मऊ की पहचान अपराध और भय से नहीं, बल्कि शिक्षा, विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य से हो—यह हमारा संकल्प होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और जनसेवा को केवल राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में देखना होगा। राजकीय महिला महाविद्यालय में की गई यह पहल इसी सोच का हिस्सा है।

शक्ति सिंह लंबे समय से छात्र और युवा राजनीति से जुड़े रहे हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं तथा वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पश्चिम बंगाल प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

महाविद्यालय में छात्राओं के लिए की गई इस पहल को शिक्षा और जनसेवा से जुड़ी सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में भी महाविद्यालय की आवश्यकता के अनुरूप सहयोग जारी रखने की बात शक्ति सिंह ने कही है।

06/09/2026

फ़ूड कमेटी की रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: संसद में बैन, तो आप क्यों पी रहे हैं कोल्ड ड्रिंक 2003 से ही संसद में बंद है कोल्डड्रिंक

04/09/2026
04/09/2026

इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल: बच्चों ने किया कृष्ण-सुदामा मिलन का भावपूर्ण मंचन

03/09/2026

मऊ: सड़क या खुला नाला? डुमरांव में सिस्टम की खुली पोल, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

एटा पुलिस का बजा डंका: SSP इलामारन जी देश के टॉप-25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिलप्रकाश पाण्डेय/मऊ उत्तर ...
01/09/2026

एटा पुलिस का बजा डंका: SSP इलामारन जी देश के टॉप-25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल

प्रकाश पाण्डेय/मऊ
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर सामने आई है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इलामारन जी ने अपने बेहतरीन काम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्हें देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है।फेम इंडिया-एशिया पोस्ट (Fame India-Asia Post) द्वारा जारी साल 2026 की प्रतिष्ठित सूची में एसएसपी इलामारन जी का चयन किया गया है। उन्हें यह सम्मान मुख्य रूप से जिले में प्रभावी अपराध नियंत्रण, चुस्त कानून-व्यवस्था, उत्कृष्ट जनसुरक्षा और उनके शानदार नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया है। इस सर्वेक्षण में देशभर के उन पुलिस अधिकारियों को परखा गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय और बेदाग कार्य किया है। सूची में देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों को शामिल किया गया है, जबकि विशिष्ट कार्यशैली वाले 5 अन्य अधिकारियों को ‘Super-5’ की विशेष श्रेणी में जगह दी गई है। इस तरह, Top-25 और Super-5 को मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर कुल 30 पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है। एटा से सीधे राष्ट्रीय मंच तक पुलिस नेतृत्व का यह सम्मान पहुंचना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एसएसपी इलामारन जी के इस चयन से न सिर्फ पुलिस महकमे में उत्साह है, बल्कि पूरे एटा का गौरव भी बढ़ा है।

01/09/2026

मऊ: वीडियो बनाकर CRPF जवान की बेटी ने दिखाया अपना दर्द, DM से लगाई मदद की गुहार पूरा मामला थाना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कालोनी का

गाज़ीपुर न्यूज़ : मरदह के नसिरुद्दीनपुर में सरकारी जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात.... #गाज़ीपुर
01/09/2026

गाज़ीपुर न्यूज़ : मरदह के नसिरुद्दीनपुर में सरकारी जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात....

#गाज़ीपुर

Address

Maunath Bhanjan
275101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prakash Pandey Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prakash Pandey Journalist:

Shortcuts

Share