Mau Live

Mau Live पूर्वांचल सबंधित खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ

12/09/2026

80 के दशक में पहुंचे साथियों 10 लीटर पेट्रोल लेते आना!!!

मऊ - सवर्णों का आंदोलन UGC रोलबैक कलेक्ट्रेट परिसर की कवरेज, प्रिंट मीडिया की नजर से!
12/09/2026

मऊ - सवर्णों का आंदोलन UGC रोलबैक कलेक्ट्रेट परिसर की कवरेज, प्रिंट मीडिया की नजर से!

12/09/2026

आपका साथ… हमारी सबसे बड़ी ताकत!

11 सितंबर, शुक्रवार को मऊ कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह सवर्ण समाज के भाइयों ने एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उसके लिए सवर्ण एकता मंच हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता है।
इस अभियान को जिले के दूर-दराज गांवों तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक भाई तक आंदोलन का संदेश पहुंचाने में जिन साथियों ने दिन-रात मेहनत की, उनका योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

'सवर्ण एकता मंच' के संयोजक विजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी भाइयों, मातृशक्ति और सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका यह विश्वास, सहयोग और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह समाज ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है, यदि यह सहयोग और एकता आगे भी कायम रही तो हमारी बात मजबूती से सरकार के सामने रखी जाएगी और सरकार को हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मऊ के हर उस भाई को सलाम, जिसने समय निकाला, आवाज उठाई और एकता के इस अभियान में अपना योगदान दिया।

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था… यह एकजुटता की मजबूत आवाज थी।

आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

#सवर्ण_एकता_मंच #मऊ #आभार #धन्यवाद #सवर्ण_एकता #11सितंबर #विजय_प्रताप_सिंह #एकजुटता ेक्ट्रेट

12/09/2026
12/09/2026

मऊ में युवाओं का गुस्सा… आखिर सरकार के किस कदम से हैं नाराज?

मऊ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर 11 सितंबर को हुए प्रदर्शन में युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। युवाओं ने कहा कि मुद्दा सिर्फ आज का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है।

धरना स्थल पर युवाओं ने यूजीसी बिल/प्रस्ताव पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए समान आरक्षण, EWS और आरक्षण व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

आखिर युवाओं की नाराजगी की वजह क्या है?
सरकार से उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं? और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को लेकर उनकी चिंता कितनी गंभीर है?

देखिए इस खास वीडियो में युवाओं ने क्या कहा… और सुनिए उनके सवाल, उनकी नाराजगी और उनकी उम्मीदें।

#मऊ #युवा_आक्रोश #समानआरक्षण ा #युवाओं_की_आवाज

मऊ में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा घायल      महिला से मंगलसूत्र, कान की बाली और पर्स छीनकर भागा था; दो साथी फर...
12/09/2026

मऊ में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा घायल


महिला से मंगलसूत्र, कान की बाली और पर्स छीनकर भागा था; दो साथी फरार

मऊ जिले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) के रूप में हुई है। वह घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

12/09/2026

मऊ के धरना स्थल से युवा आवाजों की हुंकार!

मऊ, 11 सितंबर कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर ‘सवर्ण एकता मंच’ के बैनर तले यूजीसी रोलबैक, समान आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन में कई युवा और अपरिचित चेहरों ने भी अपनी बात बेबाकी से रखी।

देखिए, इन युवाओं ने क्या कहा?
क्या है इनके मन की बात, किस मुद्दे को लेकर दिखा गुस्सा और सरकार से क्या चाहते हैं ये युवा—सुनिए पूरा बयान इस वीडियो में।

#मऊ #सवर्णएकतामंच #समानआरक्षण #युवा_आवाज #धरना_प्रदर्शन

11/09/2026

मऊ कलेक्ट्रेट के धरना स्थल से सामने आई एक तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान!!!

11 सितंबर, मऊ कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर यूजीसी रोलबैक और समान आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित ‘सवर्ण एकता मंच’ के आंदोलन में उस वक्त अलग तस्वीर देखने को मिली, जब दलित (अधिवक्ता) और ब्राह्मण (परशुराम सेना के अध्यक्ष) समाज के लोग एक ही स्थान पर आमने-सामने अपनी-अपनी बात रखते नजर आए।

आखिर दोनों पक्षों ने क्या कहा?
आरक्षण और यूजीसी को लेकर उनकी क्या राय रही?
सरकार की नीतियों और कानूनों को लेकर उठे सवालों में कितनी सच्चाई है?

सुनिए दोनों पक्षों के बयान और खुद तय कीजिए—आखिर सही क्या है और सरकार को किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए?

देखिए पूरा वीडियो और सुनिए धरना स्थल से उठी दोनों पक्षों की आवाज।

#मऊ #समानआरक्षण #सवर्णएकता_मंच #आरक्षण #मऊकलेक्ट्रेट #वायरलवीडियो

Address

Maunath Bhanjan
275101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mau Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mau Live:

Shortcuts

Share