Mau 24 News

Mau 24 News मऊ 24 NEWS
आपका भरोसेमंद स्थानीय समाचार चैनल।

मऊ 24 NEWS पर आपको मिलेगी मऊ

27/08/2026

रक्षाबंधन पर एसपी कमलेश बहादुर ने दी शुभकामनाएं, मऊवासियों के लिए दिया भाईचारे और सुरक्षा का संदेश

27/08/2026

मऊ में रक्षाबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी कमलेश बहादुर ने दिए सुरक्षा के निर्देश

पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी का आरोप, दो पत्नियों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहारमऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र से सामने आए एक म...
27/08/2026

पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी का आरोप, दो पत्नियों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र से सामने आए एक मामले में पहली और दूसरी पत्नी ने पति व उसके परिजनों पर धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता माया यादव का आरोप है कि उसका विवाह 17 जनवरी 2024 को लक्ष्मीन यादव से हुआ था। शादी के बाद उन्हें एक पुत्र भी हुआ। माया का कहना है कि पति ने अपनी पहली शादी की बात उससे छिपाई थी। बाद में कोर्ट से जुड़े कागजात मिलने पर उसे पति की पहली शादी की जानकारी हुई।
माया के मुताबिक, जब उसने पति से पहली शादी के संबंध में सवाल किया तो कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पति पहली पत्नी से चल रहे मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट जाता था और उसे फोन करने से भी मना करता था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद माया ने पहली पत्नी से संपर्क किया। इसके बाद दोनों महिलाएं अपने-अपने बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
पहली पत्नी ने भी ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराने में परेशानी हुई। दोनों महिलाओं का आरोप है कि प्रभाव के चलते उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।
एसपी ने महिलाओं को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें महिला थाना भेजा गया। दोनों पीड़िताओं ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

27/08/2026

दो पत्नियां बच्चों संग पहुंचीं एसपी दरबार, पति और ससुरालियों पर धोखाधड़ी, मारपीट व धमकी के लगाए गंभीर आरोप

27/08/2026

मऊ में हो रही झमाझम बारिश आप लोग अपने यहां का कैसा है मौसम कमेंट कर बताये ....

27/08/2026

रक्षाबंधन पर सजा मऊ का बाजार, ₹5 से ₹350 तक की राखियों की क्या है खासियत सुनिए

रक्षाबंधन पर SP, ASP की कलाई पर सजी राखी, इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने बांधी राखी ,,मऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इनरव्ही...
27/08/2026

रक्षाबंधन पर SP, ASP की कलाई पर सजी राखी, इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने बांधी राखी ,,

मऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक (SP) कमलेश बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। महिलाओं ने दोनों पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं का सम्मान करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। SP ने इनरव्हील क्लब की महिलाओं को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और कार्यक्रम के लिए उनका धन्यवाद किया। वहीं ASP ने भी महिलाओं को मिठाई देकर रक्षाबंधन की खुशियां मनाईं और सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और इनरव्हील क्लब की सदस्यों के बीच आत्मीयता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए समाजहित में सहयोग जारी रखने की बात कही।

रक्षाबंधन पर SP, ASP को बांधी राखी ,रक्षाबंधन के अवसर पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक (SP) ASP को राखी बांध...
27/08/2026

रक्षाबंधन पर SP, ASP को बांधी राखी ,
रक्षाबंधन के अवसर पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक (SP) ASP को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। महिलाओं ने SP को राखी बांधते हुए उनकी सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सौहार्द और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए जुटी भीड़ ....
27/08/2026

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए जुटी भीड़ ....

मऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया फ्लैग-ऑफ; मंत्री व अधिकारियों के साम...
27/08/2026

मऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया फ्लैग-ऑफ; मंत्री व अधिकारियों के सामने देशभक्ति गीतों और शानदार कला की प्रस्तुति

Address

Maunath Bhanjan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mau 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share