10/02/2026
🔴 लोहियानगर थाना: अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई
थाना लोहियानगर पर तैनात दो उपनिरीक्षकों द्वारा एक धागा व्यापारी से अवैध रकम वसूलने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कड़ा रुख अपनाया है।
एसएसपी ने बयान जारी कर जानकारी दी कि आरोपी दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही मामले में थानेदार की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई एक सख्त संदेश मानी जा रही है।