The MAAZ TIMES

The MAAZ TIMES We are working to make a better and fast news network by NATIONAL LEVEL WEB NEWS CHANNEL, HINDI, ENGLISH WEBSITE,NEWSPAPER

Journalism is not my hobby or business but a passion, with this thought of bringing out the truth, I have made this a new beginning after working in many important positions in many electronic and print national level institutions, so that fearlessly she can write impartially. I can bring the truth in front of the people by publishing and broadcasting the news with, but without the cooperation of all you respected people, this work is somewhat difficult but it is not impossible, I sincerely hope that in this beginning made by me, I hope that I will get full support from Facebook

24/08/2026

वीडियो एडिटेड नहीं है,, तो ऐसे नेता के बारे में आपकी क्या राय है ? दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए,,

https://www.youtube.com/watch?v=w9N9ufLXWmQमेरठ की महिला दरोगा ने क्यों बनाई अश्लील रील ? क्या है वीडियो पर लगे क्यूआर क...
24/08/2026

https://www.youtube.com/watch?v=w9N9ufLXWmQ
मेरठ की महिला दरोगा ने क्यों बनाई अश्लील रील ? क्या है वीडियो पर लगे क्यूआर कोड का सच ? निलंबित हुई दरोगा अन्नु ने न्यूज़ चैनलों पर भी खड़े किए कई सवाल, देखिए सच की रफ्तार
Gohar Anwar National Coordinator Sach ki Raftar News Paper and News Channel Contact Us On- 9456200058 , 9721670058

Meerut की दरोगा Annu Callis ने क्यों बनाई अश्लील Reel? Department न...

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कड़ा एक्शन, अखिलेश गौड़ को किया निलंबित- नेताओं को नचवाकर पीटने के मामले में हुई कार्रवाई- न...
23/08/2026

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कड़ा एक्शन, अखिलेश गौड़ को किया निलंबित

- नेताओं को नचवाकर पीटने के मामले में हुई कार्रवाई

- नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को एसओजी ऑफिस में थर्ड डिग्री देने का आरोप लगने के बाद चर्चा में आए थे अखिलेश गौड़

मेरठ। नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दलित और गुर्जर समाज के नेताओं के साथ की गई मारपीट मामले में रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए सिविल लाइन थाने के प्रभारी अखिलेश गोंड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। दरअसल पहले एसओजी प्रभारी रहे अखिलेश गौड़ का नाम उस समय चर्चाओं में आया था। जबकि जनपद के पूर्व एसएसपी अविनाश पांडे के कार्यकाल में उन्हें थाना सिविल लाइन थाने का चार्ज मिलने के बाद सपा और किसान नेता दिग्विजय भाटी और दलित समाज के नेता मोहित जाटव ने एसएसपी कार्यालय में बंद करके उनके साथ बुरी तरह उनके साथ मारपीट करने के साथ ही अन्य गभीर आरोप लगे थे। और इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गोंड का नाम भी प्रमुखता से सामने आया था। जिनके ऊपर दोनों नेताओं को एसओजी आफिस ले जाकर उन्हें थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा था। हालांकि इस पूरे मामले की अभी जांच चल रही है, लेकिन एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पहले अखिलेश गोंड सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद एसएसपी के द्वारा अखिलेश गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की पुष्टि कर दी गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने जानकारी देते हुए बताया कि नेताओं को थर्ड डिग्री देने और डांस करवाने के मामले में एसएसपी ने लाइनहाजिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में सिविल लाइन थाने के लाइन हाजिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई किसान नेताओं को कथित तौर पर नचवाकर पीटने के मामले में की गई है।

बॉन ग्रुप ने मेरठ में चैनल पार्टनर साझेदारी को किया मजबूतमेरठ।भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक बॉन ग्रुप ने मे...
23/08/2026

बॉन ग्रुप ने मेरठ में चैनल पार्टनर साझेदारी को किया मजबूत

मेरठ।भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक बॉन ग्रुप ने मेरठ में अपने वार्षिक चैनल पार्टनर मीट “आरोहण 2026” के पांचवें अध्याय का सफल आयोजन किया। बॉन बिस्किट के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) नवदीप चड्ढा ने कहा, कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया और बाजार के अवसरों, उत्पाद श्रेणियों के विकास, नवाचार तथा सतत व्यावसायिक वृद्धि की रणनीतियों पर चर्चा की। बताया कि संस्कृत शब्द “आरोहण” का अर्थ “ऊपर उठना” या “आगे बढ़ना” है, यह बॉन ग्रुप की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें साझेदारों के साथ मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करने और साझा विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। मेरठ अध्याय में बाजार के अनुभव साझा करने, उपलब्धियों को सम्मानित करने और विकास के नए अवसरों की पहचान करने के लिए कंपनी और उसके चैनल पार्टनर्स एक मंच पर आए।कार्यक्रम का मुख्य फोकस मजबूत साझेदारी पारिस्थितिकी तंत्र, बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं की समझ और बाजार पहुंच को बढ़ाने पर रहा। चर्चा में उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार, विभिन्न श्रेणियों में अवसरों, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। संवादात्मक सत्रों ने चैनल पार्टनर्स को अपने जमीनी अनुभव, सुझाव और बाजार संबंधी प्रतिक्रिया साझा करने का अवसर दिया। कहा कि “जैसे-जैसे हम अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं और उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं, हमारे चैनल पार्टनर्स के साथ साझेदारी को मजबूत करना हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। आरोहण हमें क्षेत्रीय अवसरों को करीब से समझने, बाजार की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने और वितरण नेटवर्क को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए मिलकर काम करने में मदद करता है। मेरठ अध्याय सतत और साझा विकास के लिए मजबूत साझेदारी तैयार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।आरोहण 2026 केवल एक पारंपरिक वितरक बैठक नहीं, बल्कि खुले संवाद, साझा सीख और सामूहिक महत्वाकांक्षा के माध्यम से व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने वाला मंच है। मेरठ अध्याय ने मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने के साथ भविष्य के विकास की दिशा तय की। चार दशकों से अधिक की विरासत वाला बॉन ग्रुप बेकरी और एफएमसीजी क्षेत्र में ब्रेड, बिस्कुट, प्रीमियम बेकरी तथा ऑर्गेनिक वेलनेस उत्पादों के विविध पोर्टफोलियो के साथ अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रहा है। मजबूत वितरण नेटवर्क और कारोबारी साझेदार इस विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेरठ अध्याय का समापन साझा विकास, मजबूत साझेदारी और नए बाजार अवसरों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ। आरोहण 2026 के अगले अध्यायों के साथ बॉन ग्रुप अपने साझेदारों के साथ आगे बढ़ते हुए नए बाजारों तक पहुंच और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित रहेगा।

23/08/2026

राष्ट्रीयगान विवाद पर महाना का जवाब,

भारत विकास परिषद शाखा , मैक्स हॉस्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रां...
23/08/2026

भारत विकास परिषद शाखा , मैक्स हॉस्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत उत्कर्ष शाखा मेरठ द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सौजन्य से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य के प्रति सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं मैमोग्राफी टेस्ट के शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. रिया, डॉ. तासीर, डॉ. स्नेहा सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं की जांच की और उन्हें कैंसर के प्रति जागरूक भी किया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद गुप्ता एवं डॉ. संगीता अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष योगेश रस्तोगी, शाखा सचिव गौरव गुप्ता, शाखा संयोजिका महिला सहभागिता पारुल गोयल, सहसंयोजिका विशु रस्तोगी एवं शाखा सदस्य विपुल गोयल, दीपक सिंघल,रितु गोयल, शेफाली गुप्ता, स्वाति सिंघल, तरुणा गुप्ता, राधिका जैन, शेफाली गुप्ता, सोनल गुप्ता, मिताली पाल आदि का योगदान रहा।

मिट्टी के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार, मेरठ में सात दिन सजेगा माटीकला रोजगार मेला-लोकल फॉर वोकल को धार दे रही योगी सरकार, ...
23/08/2026

मिट्टी के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार, मेरठ में सात दिन सजेगा माटीकला रोजगार मेला

-लोकल फॉर वोकल को धार दे रही योगी सरकार, कारीगरों को निःशुल्क स्टॉल और उत्पाद बेचने का मिलेगा मौका

मेरठ। मिट्टी में हुनर घोलकर खूबसूरत उत्पाद तैयार करने वाले माटीकला कारीगरों के लिए मेरठ में रोज़गार और बाज़ार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार की पहल पर एक से सात नवंबर तक मेरठ में माटीकला रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में कारीगरों और व्यापारियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मेले की खास बात यह होगी कि माटीकला से जुड़े कारीगरों और व्यापारियों को विभाग की ओर से निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे कारीगर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगे। मिट्टी के पारंपरिक बर्तनों से लेकर सजावटी सामान और अन्य माटीकला उत्पादों को मेले में प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलेगा।

दूसरे जिलों और राज्यों के कारीगरों को भी जोड़ने की तैयारी

मेले को केवल मेरठ तक सीमित रखने के बजाय इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी है। जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से अन्य जिलों और राज्यों के माटीकला से जुड़े लाभार्थियों और व्यापारियों को भी मेले से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में तैयार होने वाले पारंपरिक उत्पादों को एक ही मंच पर बाजार मिल सकेगा।

बाजार से जुड़कर बढ़ेगी आमदनी

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि माटीकला रोजगार मेले का उद्देश्य कारीगरों को केवल प्रदर्शनी का मंच देना नहीं, बल्कि उनके उत्पादों को बाजार और खरीदार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कारीगरों और व्यापारियों को मेले से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य जिलों और राज्यों के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे माटीकला उत्पादों का व्यापक बाजार तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के हुनर को बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में यह मेला महत्वपूर्ण साबित होगा। स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा मिलने से ‘लोकल फॉर वोकल’ की अवधारणा को भी मजबूती मिलेगी।

23/08/2026

भारत के दसवें प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी जैसे नेता देश को मिलना अब बहुत मुश्किल सा लगता है। जो सत्ता में रहे हों या विपक्ष में लेकिन हमेशा सबको साथ लेकर चले, इस बारे में आपकी क्या राय है ?

23/08/2026

एक से बढ़कर एक बुद्धिमान व्यक्ति मिल ही जाता है, क्या आपके यहां भी चीनी का भाव इसी वजह से बड़ा है ?

22/08/2026

मेरठ में नेता दिग्विजय भाटी के पिटाई मामले में कार्यवाही शुरू, इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सहित कुल 8 पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर,,

Address

Gali No. 7 Opp. Nagar Nigam
Meerut City
250002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The MAAZ TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The MAAZ TIMES:

Shortcuts

Share