09/09/2026
🔴 मेरठ: वायरल वीडियो के बाद पूर्व मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी
मेरठ के सराय बहलीम इलाके में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि भूरा अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा था। घटना का वीडियो और CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर भूरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एक साथी की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मामले के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
⚠️ नोट: खबर में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।