UP LIVE 24

UP LIVE 24 News U.P. 24x7 – आपकी खबर पर नजर
Delivering Fast • Fearless • Trusted journalism with real-time updates from Uttar Pradesh, India, and around the globe.

Stay informed. Stay ahead.

12/09/2026

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में बैठकर शराब पीने और हुड़दंग करने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेकर देहरादून पुलिस ने हरियाणा निवासी 3 युवकों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई।



12/09/2026

एशियन गेम्स से पहले भारतीय वुशु टीम से बाहर हुईं दिव्यांशी चौधरी, भावुक वीडियो में लगाया गंभीर आरोप

कोटा की वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी ने टीम से बाहर किए जाने पर जताई नाराजगी, करीब 9 मिनट का वीडियो जारी कर सुनाया अपना दर्द

जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले भारतीय वुशु टीम से बाहर किए जाने के बाद राजस्थान के कोटा की रहने वाली खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का एक भावुक वीडियो सामने आया है। करीब 9 मिनट के वीडियो में दिव्यांशी ने टीम से बाहर किए जाने को लेकर अपनी बात रखते हुए वुशु फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिव्यांशी का आरोप है कि उन्हें गलत तरीके से चोट पहुंचाई गई और इसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने वीडियो में अपनी पीड़ा और निराशा जाहिर करते हुए कहा कि इस फैसले से वह बेहद आहत हैं।

वीडियो के दौरान दिव्यांशी बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने आत्महत्या करने की बात भी कही और अपने माता-पिता से आखिरी बार माफी मांगी। उनके इस बयान के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है।

हालांकि, दिव्यांशी द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब पूरे मामले में वुशु फेडरेशन और संबंधित खेल अधिकारियों का पक्ष सामने आना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सके।

दिव्यांशी के वीडियो ने भारतीय खेल व्यवस्था में खिलाड़ियों की सुरक्षा, चयन प्रक्रिया और शिकायतों के निवारण को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

11/09/2026

तमंचाबाज दबोचा

📍मेरठ, उत्तरप्रदेश UP Police

11/09/2026

🚨 मेरठ में सनसनीखेज वारदात: दौड़ लगाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या Meerut Police UP Police

हस्तिनापुर: जम्बूद्वीप रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक नितिन को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी नितिन के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी और मामला थाने तक पहुंचा था। इसके अगले ही दिन हुई हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

🎥 देखिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बाइट।

11/09/2026

🚨 मेरठ में फार्मा रिसर्च और इनोवेशन पर राष्ट्रीय मंथन MITMeerut2007 Ajay Chaudhary

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में AKTU लखनऊ के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ हुआ। “Innovation, Research and Entrepreneurship in Pharma for Viksit Bharat 2047” विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में UP, MP, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कुल 40 शोध पत्र, जिनमें पहले दिन 22 शोध पत्रों पर चर्चा हुई।

🎙️ DRDO के डायरेक्टर जनरल डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा—भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़कर Pharma R&D, Innovation, नए उत्पादों और Patents पर फोकस करना होगा।

💡 फार्मा क्षेत्र में रिसर्च, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में कांफ्रेंस को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

10/09/2026

थाना मेडिकल क्षेत्रान्तर्गत डायल-112 पर नाबालिग बच्ची का विवाह कराये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्ची को सीडब्ल्यूसी भेजे जाने एवं की गयी अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन, मेरठ की बाइट। Meerut Police UP Police

10/09/2026

“मूंछों के लिए मेंटेनेंस दे रहे हम इन्हें”😀🔥

बड़ी मूंछ वाले ताऊजी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कैश का लिफाफा देकर सम्मानित किया।

10/09/2026

🚨 मेरठ में पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! UP Police Meerut Police

₹1.10 करोड़ की संदिग्ध सामग्री बरामद, कई टन केमिकल और तैयार पटाखे जब्त

मेरठ में परतापुर, ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड और देहलीगेट पुलिस की संयुक्त टीम ने गौरव मोहन से जुड़े गोदामों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, तैयार पटाखे, फ्यूज वायर और पटाखा निर्माण सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार, सामग्री का बिना वैध लाइसेंस भंडारण किए जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।

बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई गई है। संदिग्ध रसायनों के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, जबकि इनके स्रोत, खरीद-बिक्री और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच जारी है।

#मेरठ #मेरठपुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़

10/09/2026

"मैं आज BJP की अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं"

ये कहते हुए BJP के मेरठ ब्लाॅक प्रमुख कपिल मुखिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. प्रमुख जी पार्टी की दमनकारी नितियों से आहत थे. जिसके चलते ये निर्णय लिया गया. प्रमुख जी राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के नजदीकी माने जाते हैं.

10/09/2026

🚨 बागपत में रजत सोलंकी पर FIR को लेकर आक्रोश, 21 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी UP Police

बागपत। माखर गांव में सरकारी विद्यालय की जर्जर इमारत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद रजत सोलंकी पर दर्ज मुकदमों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गांव में आक्रोश बैठक कर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

बैठक में आरोप लगाया गया कि स्कूल की जर्जर स्थिति को सामने लाने के बाद रजत सोलंकी के खिलाफ पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य और बाद में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि वीडियो हटाने का दबाव बनाया गया और मना करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

बैठक में खाप चौधरियों, थांबा चौधरियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि इस अवधि में रजत सोलंकी पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया गया तो 21 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।

Address

लखनऊ
Meerut City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP LIVE 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share