LTV LTV डिजिटल प्लेटफॉर्म आपको दिखाता है हर वो ख़बर!
जनता का है जिससे सीधा मकसद!!

18/08/2026

मेरठ में जैश-ए-मोहम्मद के कथित नेटवर्क का खुलासा! 🚨
यूपी ATS ने 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, आरोपी के सोशल मीडिया और मोबाइल से पाकिस्तानी जिहादी WhatsApp ग्रुप, कथित जिहादी सामग्री और संदिग्ध हैंडलर्स से संपर्क के सुराग मिले हैं। पैसे को USDT के जरिए भेजने की कोशिश के दावे भी जांच का हिस्सा हैं।
सामने आया मदरसा बोर्ड का रिकॉर्ड भी अब जांच के दायरे में है। सवाल बड़ा है—क्या जफर अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?

18/08/2026

🔥 “चवन्नी को रुपया बनाया, फिर भी छोड़ गए!” 🔥

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।
अखिलेश यादव ने पुराने गठबंधन सहयोगियों पर तंज कसते हुए कहा—“हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए।”

अखिलेश का यह तंज क्या जयंत चौधरी और RLD की ओर इशारा है?
या फिर यह गठबंधन की राजनीति के भीतर की कहानी को सामने लाने वाला बयान है?

अखिलेश के बयान पर RLD की तीखी प्रतिक्रिया के बाद सियासी घमासान और तेज हो गया है। 🔥

🎯 “चवन्नी से रुपया” वाला तंज अब यूपी की राजनीति में कितना बड़ा मुद्दा बनेगा?

📢 अपनी राय कमेंट में जरूर लिखिए ।

TandanJournalist

मेरठ में बैंक कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन...... 5-डे बैंकिंग, पेंशन अपडेट और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर बैंक ...
17/08/2026

मेरठ में बैंक कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन...... 5-डे बैंकिंग, पेंशन अपडेट और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज।
मेरठ में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (UPBWO), नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (NOBO) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, बैंक कर्मचारियों की पेंशन अपडेट करने, ग्रेच्युटी की सीमा ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹40 लाख करने और श्रम कानूनों में आवश्यक सुधार की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों का कहना है कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5-डे बैंकिंग की मांग कर रहे हैं और अब इस मांग को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।

आप इस मांग को कितना जायज मानते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

17/08/2026

मेरठ में होटल कांड से मचा हड़कंप!
थापरनगर के रंजीत होटल में नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ मुस्लिम युवक फरदीन के कथित आपत्तिजनक हालत में मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के मोबाइल में नाबालिग के अलावा कई अन्य हिन्दू लड़कियों के कथित फोटो-वीडियो भी मिले।
नरसिंह वाहिनी ने मामले को गंभीर बताते हुए लव जिहाद की आशंका जताई है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।
होटल का कमरा... मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीरें... और अब उठ रहे गंभीर सवाल!
⚠️ लव जिहाद का आरोप—सच्चाई क्या है? जांच के बाद होगा खुलासा।

17/08/2026

मेरठ की सड़कों पर शाम होते ही ‘नशे का राज’! 🍾
ब्रह्मपुरी इलाके की तस्वीरें और वीडियो कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहीं SBI बैंक के बाहर सड़क पर बेसुध पड़ा व्यक्ति, कहीं Canara Bank के ATM बूथ के गेट पर नशे में धुत शख्स, तो कहीं झंडेवाला चौक के पास सड़क पर पड़े लोग—और स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम होते ही कई जगह शराबखोरी, हंगामा और खुलेआम अशोभनीय हरकतें भी देखने को मिलती हैं।
सबसे बड़ा सवाल—थाना सामने होने के बावजूद क्या शराबियों को कानून का कोई डर नहीं?
सड़क जनता की है, किसी की निजी शराबखोरी की जगह नहीं।
देखिए LTV Media की खास रिपोर्ट और बताइए—क्या ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?


16/08/2026

मेरठ के कंकरखेड़ा गुप्ता स्वीट्स की सब्जी में निकली छिपकली! पैकेट खोला तो उड़ गए ग्राहक के होश

सफाईकर्मी पिता ने बच्चों को सिखाया आज़ादी का असली मतलब | आजादी सिर्फ तिरंगा फहराने का नाम नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा, ...
16/08/2026

सफाईकर्मी पिता ने बच्चों को सिखाया आज़ादी का असली मतलब | आजादी सिर्फ तिरंगा फहराने का नाम नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा, संस्कार और जिम्मेदारी देकर देश का बेहतर भविष्य बनाने का नाम है।
“शहर की सफाई करता हूं, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित करके उनका भविष्य संवारना चाहता।

15/08/2026

मेरठ में तिरंगा यात्रा का जोश, रामायण के ‘राम’ सांसद अरुण गोविल पर हुई पुष्पवर्षा!

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में मेरठ में भी देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद व धारावाहिक रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल व भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान गलियों से गुजरते समय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

अरुण गोविल ने कहा कि देश को युवा बनाता है और युवा देश बनाता है। युवा शक्ति के बिना राष्ट्र अधूरा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

#देशभक्ति #तिरंगायात्रा #मेरठ #स्वतंत्रतादिवस #युवाशक्ति िंद

मेरठ के डिलीवरी बॉय मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन!गंगा हाइट्स में डिलीवरी बॉय से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्त...
15/08/2026

मेरठ के डिलीवरी बॉय मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन!
गंगा हाइट्स में डिलीवरी बॉय से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
सिर्फ 5 मिनट की देरी से शुरू हुआ विवाद, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम और अब पुलिस की कार्रवाई ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

Lokesh Tandan
LTV Media | Voice of Truth

15/08/2026

सिर्फ 5 मिनट लेट हुआ था Blinkit डिलीवरी बॉय… फिर जो हुआ, उसने मेरठ को हिला दिया!
मेरठ के गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स में डिलीवरी देने पहुंचे Blinkit डिलीवरी बॉय ने मीडिया के सामने अपनी पूरी आपबीती सुनाई है।
डिलीवरी बॉय के मुताबिक, ऑर्डर का सामान स्टोर में ढूंढने में समय लग गया और वह करीब 5 मिनट लेट हो गया। आरोप है कि इसी देरी से नाराज कस्टमर ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे घर के अंदर खींचकर मारपीट की।
डिलीवरी बॉय का दावा है कि घर के अंदर उसका मोबाइल छीन लिया गया, उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई कि “आसपास दिखाई दिया तो जान से मार देंगे।”
उसका यह भी आरोप है कि बाहर CCTV कैमरे लगे होने के कारण उसे अंदर ले जाने का इशारा किया गया।
मामले में थाना भावनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Lokesh Tandan
LTV Media Group | Voice of Truth

Address

Meerut City

Telephone

+919319299985

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LTV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share