The Highlight India

The Highlight India गांव, समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जमीनी अपडेट।

📞 सहयोग एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

[email protected]

सत्याग्रह मांग पत्र Reservation Reform Aandolan Reservation Reform Movement
14/08/2026

सत्याग्रह मांग पत्र

Reservation Reform Aandolan
Reservation Reform Movement

हर्ष दुबे ने देशभर के युवाओं से की अपील21 अगस्त को जंतर-मंतर पर जुटेंगे युवा, उठेगी ‘रिजर्वेशन रिफॉर्म’ की आवाज़!हर्ष दु...
13/08/2026

हर्ष दुबे ने देशभर के युवाओं से की अपील

21 अगस्त को जंतर-मंतर पर जुटेंगे युवा, उठेगी ‘रिजर्वेशन रिफॉर्म’ की आवाज़!

हर्ष दुबे ने देशभर के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि 21 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर ‘रिजर्वेशन रिफॉर्म’ की मांग को मजबूती दें।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें और शांतिपूर्ण आंदोलन में सहभागिता करें।

📍 स्थान: जंतर-मंतर, नई दिल्ली
📅 दिनांक: 21 अगस्त 2026
✊ मुद्दा: रिजर्वेशन रिफॉर्म

क्या आप इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे?

Reservation Reform Aandolan
Reservation Reform Movement

13/08/2026

लापता, भाग गए, भगोड़ा” जैसी भाषा से नहीं, तथ्यों और चर्चा से लोकतंत्र मजबूत होता है।

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने स्पष्ट कहा कि वे संसद में उपस्थित हैं और हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है-अब जनता तय करे कि चर्चा से कौन भाग रहा है।

मेरठ जिला कार्यकारिणीमेरठ में कई महीनों से चली आ रही आपसी खींचतान के बाद आखिरकार जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। इस नई ...
12/08/2026

मेरठ जिला कार्यकारिणी

मेरठ में कई महीनों से चली आ रही आपसी खींचतान के बाद आखिरकार जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। इस नई कार्यकारिणी में कई बड़े-बड़े धुरंधर नेताओं के विकेट गिरे, वहीं आम और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।

यह फैसला जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है। मैं समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल, सफल एवं शानदार कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

12/08/2026
🎂🎉 सैनी समाज की आन, बान और शान, मशहूर सिंगर अमित सैनी रोहतकिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉🎂ईश्वर से ...
11/08/2026

🎂🎉 सैनी समाज की आन, बान और शान, मशहूर सिंगर अमित सैनी रोहतकिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉🎂

ईश्वर से कामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं खुश रहें और इसी तरह अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार संगीत के माध्यम से अपने समाज, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।

आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता हमेशा बनी रहे।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🎂💐

#सैनी_समाज ान_शान

कांवड़ियों ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसालमेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित सिवाया गांव में रविवार को कांवड़ य...
10/08/2026

कांवड़ियों ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित सिवाया गांव में रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

हाईवे से एक जनाजा कब्रिस्तान की ओर ले जाया जा रहा था, लेकिन उस समय बड़ी संख्या में कांवड़िये यात्रा कर रहे थे। जनाजे को सड़क पार कराने के लिए कांवड़ियों ने तुरंत अपने कदम रोक दिए और रास्ता बनाया।

कुछ कांवड़ियों ने मानव श्रृंखला बनाकर हाईवे पर रास्ता सुरक्षित किया, जबकि अन्य कांवड़िये शांतिपूर्वक खड़े रहे। इस दौरान डीजे भी बंद कर दिए गए। जब तक जनाजे में शामिल सभी लोग सुरक्षित रूप से हाईवे पार नहीं कर गए, तब तक कांवड़िये वहीं संयम के साथ खड़े रहे।

यह दृश्य आपसी सम्मान, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गया। कांवड़ियों के इस व्यवहार की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

एक तरफ आस्था की यात्रा थी, दूसरी तरफ आखिरी सफर-दोनों के सम्मान ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

Address

Meerut City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Highlight India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share