10/08/2026
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन अब झारखंड विधानसभा तक पहुंच गया है। वाटर कैनन और पुलिस की सख्ती के बावजूद छात्रों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया और विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए।
सरकार का दावा है कि छात्रों की 98% मांगें मान ली गई हैं, लेकिन छात्र अब भी अपने आंदोलन पर कायम हैं। रविवार की लंबी बैठक बेनतीजा रहने के बाद आज निकला यह मार्च सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
क्या बातचीत से निकलेगा समाधान या और तेज होगा छात्रों का आंदोलन?