20/08/2026
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अन्तर्गत स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय,मेहसी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह की अध्यक्षता एवं नवनियुक्त समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में आज दिनांक 20/08/2026 को विद्यार्थियों के उपलक्ष्य में एक अभिविन्यास (परिचयात्मक) कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्मित नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक स्तर पर हुए बदलाव से सभी छात्र -छात्राओं को अवगत कराया गया। नई शिक्षा नीति में समेस्टर एग्जाम किस तरह से संचालित होगा, ग्रेड किस भाँति प्राप्त होंगे, मुख्य विषय और गौण विषय के साथ साथ कौशल विकास तथा संप्रेषण क्षमता से जुड़े कोर्स के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों में एक उत्साह का भाव उत्पन्न किया गया ताकि वे शिक्षा के महत्व को समझ सकें। उन्हें तमाम बाधाओं से संघर्ष करते हुए नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में क्या कैरियर है, व्यवसाय के लिए क्या स्कोप है इस बारे में भी जानकारी दी गई। तत्पश्चात् समापन प्राचार्य महोदय ने अपने आशीर्वचनों के साथ किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यार्थी जीवन के संघर्षपरक अनुभवों को विद्यार्थियों के समक्ष साझा करते हुए छात्र- छात्राओं को अपने अध्ययन के प्रति निष्ठावान और ईमानदार बने रहने हेतु प्रेरित किया। अभिविन्यास का समापन अल्पाहार के साथ किया गया। इस अभिविन्यास में सम्मिलित शिक्षक डॉ. सुरेश पुवारे (सहायक प्राध्यापक, हिन्दी), डॉ. गोविन्द मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, इतिहास), डॉ. सुभाष माथुर (सहायक प्राध्यापक, राजनीतिशास्त्र), डॉ. सुप्रिया चौहान (सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी), कु रोशनी (सहायक प्राध्यापक, हिन्दी), काजल वर्मा (सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र), आरती मेहता (सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र), रेशमा सामल (सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र), बिजय़ बिशुइ (सहायक प्राध्यापक, इतिहास), रौनक़ फ़ातमा सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) सहित महाविद्यालय के कर्मचारी शशि भूषण कुमार तथा संजीत शर्मा (संगणक संचालक) भी उपस्थित थे।