03/10/2026
पंजाब में ड्रग्स सिंडिकेट के मोस्ट वॉन्टेड आरोपी नवप्रीत सिंह का शनिवार को भारत प्रत्यर्पण नशे के जाल के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी कामयाबी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह तय समयसीमा के भीतर नक्सलवाद पर नकेल कसकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की, उसी तर्ज पर अब उन्होंने पंजाब सहित पूरे भारत को नशामुक्त करने का निश्चित लक्ष्य तय कर दिया है। राज्य में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक अभियान पहले ही जमीन पर उतर चुका है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि पंजाब से ड्रग्स का खात्मा केवल भाजपा का राजनीतिक एजेंडा भर नहीं, बल्कि अमित शाह का एक बेहद संजीदा और निजी मिशन बन चुका है।