All india soni samaj

All india soni samaj .

02/07/2022
29/05/2022

प्रिय साथी विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31/05/2022 को प्रात 11बजे तंबाकू मुक्त जीवन का शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा, आप अपने परिचितों सहित तंबाकू छोड़ने का संकल्प अवश्य लें -
स्वास्थ्य विभाग राजस्थान

28/05/2022

नागौर जिला मेढक्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग दिनांक 29 मई 2022 को गायत्री मांगलिक भवन पादु रोड स्वर्णकार समाज रियांबड़ी के सौजन्य से रिया बड़ी में आयोजित की जाएगी इसमें संस्था के सभी संरक्षक महोदय जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्यगण एवं सभी तहसील अध्यक्ष एवं सभी महिला तहसील अध्यक्ष एवजिला महिला अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मय सदस्य वह शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित होंगे इसी दिन जिला कार्यकारिणी की मीटिंग की कार्रवाई समाप्त होती ही बिना अंतराल किए दूसरा चरण रियातहसील की युवा किशोरियों को जागृत सतर्क आत्म सुरक्षा एवं वर्तमान समय में होने वाली अप्रिय घटनाओं की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय सतर्कता जागरूकता सुरक्षा शिविर को प्रारंभ कर दिया जाएगा अतः मीटिंग में आमंत्रित सभी महानुभाव एवं रिया तहसील की युवा किशोरिया एवं उनकी माताएं एव बहने प्रातः 10:00 बजे अपनी उपस्थिति अवश्य दें ताकि समस्त कार्य समयबद्ध तरीके से प्रारंभ कर आपके सहयोग से समय परसमाप्त किये जा सके इस मीटिंग में राष्ट्रीय प्रादेशिक संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित करने का प्रयास किया गया है साथ ही रिया बड़ी तहसील की तैयार की गई टेलीफोन नंबर डायरेक्टरी का भी विमोचन किया जाएगा
इसीआशा के साथ आपका लालचंद सोनी तहसील अध्यक्ष रिया बड़ी

सूचना प्रेषित अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सुरेंद्र नगर में श्री ललित वर्मा के घर पर बदमाशों का क़हर पत्नी व छः साल के बेटे की नि...
27/05/2022

सूचना प्रेषित
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
सुरेंद्र नगर में श्री ललित वर्मा के घर पर बदमाशों का क़हर पत्नी व छः साल के बेटे की निर्मम हत्या व घर से सोने चाँदी के ज़ेवरात ले गये कब तक उत्तर प्रदेश में बदमाशों का तांडव चलता रहेगा ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए मेरी वहाँ के कप्तान श्री कलानिधि नैथानी जी से बात हुई उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि बहुत जल्दी घटना का खुलासा होगा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ दुख की इस घड़ी में ललित वर्मा परिवार के साथ है ।
रवि वर्मा
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545)
9560032642

चन्द्रवंश में हस्ति नाम प्रतापी राजा की संतान विकुंठन के पुत्र महाराजा अजमीढ़ थे । उनकी माता का नाम रानी सुदेवा था। त्रे...
20/05/2022

चन्द्रवंश में हस्ति नाम प्रतापी राजा की संतान विकुंठन के पुत्र महाराजा अजमीढ़ थे । उनकी माता का नाम रानी सुदेवा था। त्रेता युग में जब परशुराम्जी क्षत्रियों से कुपित होकर उनका संहार कर रहे थे ऐसे आपातकाल में वन स्थित ॠषि-मुनियों ने उन्हें शरण दी। तत्कालीन महाराज अजमीढ़जी क्षत्रियों की दयनीय दशा देखकर चिंतित रहने लगे। उन्हें स्वर्णकला का ज्ञान था, उन्होंने राज्य का कार्यभार युवराज संवरण को सौंपा व वानप्रस्थ आश्रम पहुंच आश्रम स्थापित किया व भयातुर क्षत्रियों को संरक्षण दिया। स्वर्णकारी की शिक्षा देकर सम्मान प्रदान किया। जनकपुरी में शिवधनुष भंग होने के अवसर पर रामजी से परशुरामजी का वार्तालाप होने पर क्षत्रियों के प्रति क्रोध शांत हुआ। जो क्षत्रिय स्वर्णकला में पारंगत हो चुके थे, उन्होंने इस स्वर्णकला को अपनाए रखा व पीढ़ी दर पीढ़ी उन्नत करते हुए सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाया। भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्रियता के कारण स्वर्णकार विभिन्न नामों से पुकारे जाते है।

1. देशवाली-मारवाड़ से बहुत वर्ष पहले दिल्ली एवं उत्तरप्रदेश में बसते है।

2. छेनगरिया- कई कारणों से ये बन्धु देशवालियों

3. पछादे- मुख्यत: दिल्ली एवं उत्तरप्रदेश में निवास करते है। देशवालियों से रस्म रिवाज,

खानपान न मिलने के कारण बेटी व्यवहार नहीं है।

4. निमाड़ी- मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में बसते हैं।

5. वनजारी- आंध्रप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में बसते हैं। ये लोग बन्जारों का काम करते हैं

एवं उन्हीं के साथ घुमक्क्ड़ जीवन बिताते हैं।

6. पजाबी- हमारे इन बन्धुओं में पंजाब के पहरावे के अतिरिक्त कोई अन्तर नहीं है।

7. भागलपुरी- बिहार के भागलपुर क्षेत्र में निवास करते हैं।

8. मारवाड़ी- मारवाड़ (राजस्थान) से धीरे धीरे देश के विभिन्न प्रान्तों में जाकर बस गये हैं। अपने

को मारवाड़ी हि कहते हैं।

9. ढ़ूढाडी- राजस्थान की जयपुर रियासत के निवासी।

10. शेखावटी- राजस्थान के बीकानेर से लगा क्षेत्र शेखावटी कहलाता है। यहां बसने वाले बन्धु

शेखावटी कहलाते हैं।

11. मालवी- मारवाड़ तथा मेवाड़ से आकर मालवा में बस गये।

12. माहोर- मथुरा, आगरा, करोली आदि स्थानों पर इस नाम से हमारे बन्धु बसते हैं।

किसी भी जाति के इतिहास में झांकने पर प्रकाश-पुंज की भांति जो महामानव दृष्टिगोचर होते है वे ही उस जाति के लिए संबल और प्रेरणा स्त्रोत हुआ करते है। जिन्हें वह जाति अपने पितृ-पुरुष के रुप में मानती है। इसी तरह मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज श्री महाराजा अजमीढ़जी को अपना पितृ-पुरुष (आदि पुरुष) मानती है।

वैसे ऐतिहासिक जानकारी जो विभिन्न रुपों में विभिन्न जगहों पर उपलब्ध हुई है उसके आधार पर हम मैढ़ क्षत्रिय अपनी वंशबेल को भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ पाते हैं। कहा गया है कि भगवान विष्णु के नाभि-कमल से ब्रह्माजी की उत्पत्ति हुई। ब्रह्माजी से अत्री और अत्रीजी की शुभ दृष्टि से चंद्र-सोम हुए। चंद्रवंश की 28वीं पीढ़ी में अजमीढ़जी पैदा हुए।

महाराजा अजमीढ़जी का जन्म त्रेतायुग के अन्त में हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम के समकालीन ही नहीं अपितु उअन्के परम मित्र भी थे। उनके दादा महाराजा श्रीहस्ति थे जिन्होंने प्रसिद्ध हस्तिनापुर बसाया था। महाराजा हस्ति के पुत्र विकुंठन एवं दशाह राजकुमारी महारानी सुदेवा के गर्भ से महाराजा अजमीढ़जी का जन्म हुआ। इनके अनेक भाईयों में से पुरुमीढ़ और द्विमीढ़ विशेष प्रसिद्ध हुए। द्विमीढ़जी के वंश में मर्णान, कृतिमान, सत्य और धृति आदि प्रसिद्ध राजा हुए। पुरुमीढ़जी के कोई संतान नहीं हुई।

महाराज अजमीढ़ की दो रानियां थी सुमित और नलिनी। इनके चार पुत्र हुए बृहदिषु, ॠष, प्रियमेव और नील । इस प्रकार महाराजा अजमीढ़जी का वंश वृद्धिगत होता गया, अलग-अलग पुत्रों-पौत्र,प्रपोत्रों के नाम से गोत्र उपगोत्र चलते गये।

हस्तिनापुर के अतिरिक्त अभी के अजमेर के आसपास का क्षेत्र मैढ़ावर्त के नाम से महाराजा अजमीढ़जी ने राज्य के रुप में स्थापित क्या और वहां और कल्याणकारी कार्य किये।

https://youtu.be/Hmj7diqLx9Q
07/06/2020

https://youtu.be/Hmj7diqLx9Q

17 : Purchase entry in tally with exempted items ke part 2 me aur is video me ham chapter 16 ki practice karenge jab dubara tally me purchase ki entry ki jat...

4https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd0b5gG_SVRYgeaRQ9OhBiwoLZAJbSSiTUr7Hp0hNqJ-jzo3g/viewform  आदरणीय  पिछड़े वर्ग...
27/05/2020

4
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd0b5gG_SVRYgeaRQ9OhBiwoLZAJbSSiTUr7Hp0hNqJ-jzo3g/viewform

आदरणीय
पिछड़े वर्ग को सँख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने के लिये ओबीसी महासभा(रजि.) के पुराने एवं नए साथी ☝☝ऑनलाईन फार्म को भरकर संगठन विस्तार में सहयोग प्रदान करें

कृपया ज्यादा से ज्यादा शेयर कर सहयोग प्रदान करें 🙏🙏

-ओबीसी महासभा(रजि.)
हेल्पलाइन -9827966366

कार्यालय: डफरिन सराय, पड़ाव, ग्वालियर (म.प्र.) - 474001

25/05/2020

कृप्या ध्यान दे
स्वर्णकार सभी भाईओ से अपील सभी दुकानदार भाई इस चीज का ध्यान रखें कि आपके आसपास के किसी भी दुकानदार भाई की दुकान खोलते समय सरकार द्वारा निर्धारित मानक पूरे करने में कोई गलती हो रही है तो कृपया उसकी वीडियो ना बनाएं उसकी फोटो ना खींचे और उसको समझाऐ
सोशल मीडिया पर वायरल ना करें हम सभी के लिए यह जीवन नया है कोरोनावायरस के साथ ही जीना है धीरे-धीरे ही सभी सीख पाएंगे आप की किसी एक गलती की वजह से कोई व्यक्ति किसी परेशानी में पड़ सकता है अगर आपको कहीं कुछ गलत नजर आ रहा है तो आप उसको इस बात के लिए सचेत करें उसको उसकी गलती बताएं एक दूसरे की मदद करेंगे तभी हम इस जंग को जीत पाएंगे,
धन्यवाद*
सुभाष वर्मा

25/05/2020

*जैसे जैसे हमारा विकास होता है, हमारी चेतना का विकास भी आवश्यक होता है*, *समय के साथ जब हमारे ज्ञाण की वृद्दि होती है, तब उदासीनता संभव नहीं -हमारा आंतरिक स्त्रोत ही आंनद है,*
*मेरा क्या होगा* - ? *इस संसार से मुझको क्या मिलेगा* -? *ऐसा सोचने के बदले हम यह सोचें , कि इस संसार के लिए मैं क्या कर सकता हूं* -? ?
*और जब सभी लोग इस विचार से आएंगे कि वे समाज को अपना क्या योगदान दें , तब वह समाज दैवीय ( पूर्ण ) समाज होगा, जब हमारी यह सोच हो तब हमें मंगल , कामनाएं, आशीर्वाद और ख़ुशियाँ मिलती हैं, सेवा से पुण्य मिलता है , पुण्य हमारे ध्यान को और गहन करता है, ध्यान हमारे जीवन मे मुस्कान वापस लाता है* !
कशमीर सिह राजपूत
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ

Address

Merta City
341510

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All india soni samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to All india soni samaj:

Share