21/08/2026
CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को लेकर बड़ा विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ जापानी कंपनियों का निवेश कराना नहीं, बल्कि ऐसा माहौल बनाना है कि जापानी निवेशक गर्व से कहें कि उन्होंने अपना भविष्य उत्तर प्रदेश में निवेश किया है। उत्तर प्रदेश को ग्लोबल इंडस्ट्री और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में इसे बड़े विजन के तौर पर देखा जा रहा है।