India91 LIVE

India91 LIVE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from India91 LIVE, News & Media Website, kumar mall Road, Model Town.

अपनी राय कमेंट में जरूर दें ओर चैनल को फॉलो करें
10/02/2026

अपनी राय कमेंट में जरूर दें ओर चैनल को फॉलो करें

06/05/2025

देशव्यापी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए हरियाणा पूरी तरह तैयार – डॉ. सुमिता मिश्रा*

चंडीगढ़, 6 मई - केंद्र सरकार के निर्देश पर 7 मई को देशभर में आयोजित की जा रही सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को लेकर हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य सरकार इस अभ्यास को सभी जिलों, कस्बों और गांवों में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस संबंध में आज केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. सुमिता मिश्रा और सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड्स के महानिदेशक श्री देशराज सिंह भी जुड़े।

बैठक के बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा में मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ये अधिकारी अपने जिलों में सिविल डिफेंस के पदेन नियंत्रक भी हैं।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा के 10 जिले — अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर — सिविल डिफेंस श्रेणी-द्वितीय में शामिल हैं, जबकि झज्जर को श्रेणी-तृतीय में रखा गया है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि राज्य में सिविल डिफेंस सायरन, एयर रेड अलार्म सिस्टम, हॉटलाइन कंट्रोल रूम, और भारतीय वायुसेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों से रेडियो कम्युनिकेशन लिंक को सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यास के दौरान "ब्लैकआउट प्रोटोकॉल", लोगों की सुरक्षित निकासी और आपात प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आम नागरिकों, छात्रों और महत्वपूर्ण संस्थानों के कर्मचारियों को आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फायर ब्रिगेड, होम गार्ड्स, स्वास्थ्य कर्मियों और बचाव दलों की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की जा रही है।

इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि समय पर चेतावनी, सूचनाओं का आदान-प्रदान और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशासनिक तैयारियों का परीक्षण करना नहीं है, बल्कि आम जनता में जागरूकता, सतर्कता और आपदा से निपटने की क्षमता विकसित करना भी है। उन्होंने कहा, "हरियाणा सरकार नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और यह अभ्यास हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

उन्होंने बताया कि 7 मई को होने वाली यह मॉक ड्रिल सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से सफल और प्रभावशाली रहेगी।

25/02/2025

निकाय चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र*

जिला यमुनानगर नगर निगम में भाजपा द्वारा मेयर प्रत्याशी व 22 के 22 वार्ड में पार्षद पद प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गई
14/02/2025

जिला यमुनानगर नगर निगम में भाजपा द्वारा मेयर प्रत्याशी व 22 के 22 वार्ड में पार्षद पद प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गई

07/02/2025

बाबा श्याम प्रेमियों के लिए खुशखबरी::::::.
यमुनानगर की विजय कॉलोनी में 15 फरवरी को होने जा रहा भव्य खाटू बाबा श्याम का संकीर्तन. आप सभी आमंत्रित हैं..

03/02/2025

गुरुग्राम-टोल बचाने के लिए हरियाणा रोडवेज ने टोलकर्मी को कुचला
गुड़गांव सोहना रोड स्थित घामडोज टोल की है घटना
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात की पूरी घटना

आज हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्...
29/01/2025

आज हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारम्भ आज यानी 29 जनवरी को होगा और 2 फरवरी को सरस्वती तीर्थ पेहोवा कुरुक्षेत्र में समापन होगा। सरस्वती सरोवर पर हवन यज्ञ ओर मंत्रो उच्चारण के बाद आरती होगी।

23/01/2024
22/01/2024

रोशन लाल कंबोज उद्योगपति एवं समाज सेवक ने लोगों को भाईचारा एवं एकता बनाए रखने के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर की अपील।

22/01/2024

11 हजार दीपो को किया गया प्रज्वलित

राहुल गाँधी आज अनोखे अंदाज में दिखे, दिल्ली से शिमला जाते समय सोनीपत किसानों के बीच खेतो में ही पहुँच गए।
08/07/2023

राहुल गाँधी आज अनोखे अंदाज में दिखे, दिल्ली से शिमला जाते समय सोनीपत किसानों के बीच खेतो में ही पहुँच गए।

Address

Kumar Mall Road
Model Town
135001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India91 LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share