21/10/2020
गाजियाबाद पुलिस
SSP GZB के निर्देशन मे आगामी त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की जा रही पैदल गस्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में *मुख्य बाजारों, चौराहों,बैंक, संवेदनशील स्थानों के आसपास जनपदीय पुलिस द्वारा चेकिंग कि जा रही है। तथा थाने की मोबाइल, पीआरवी, पीसी, चीता लेपर्ड क्लस्टर मोबाइल आदि के साथ फुट पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को शांति एवम् कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शासन के निर्देशानुसार _19 के दृष्टिगत नियमों का पालन कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पैदल मार्च करने तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।