07/05/2026
आपने अक्सर ही लोगों को कहते सुना होगा, 'प्यार अंधा होता है'। इस कहावत का जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के सतना से सामने आया है। यहां की सेंट्रल जेल में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी से शादी रचाई है।
जानकारी के मुताबिक, सतना सेंट्रल जेल की असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट फिरोजा खातून की मुलाकात जेल में ही उम्रकैद की सजा काट रहे धर्मेंद्र सिंह से हुई। धर्मेंद्र साल 2007 में एक पार्षद की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। इस दौरान वह वारंट संबंधी कार्यों में फिरोजा खातून की मदद भी किया करता था। काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। धर्मेंद्र ने जब अपनी 14 साल की सजा पूरी की तो उसे अच्छे आचरण के कारण जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के चार साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए धूमधाम से शादी कर ली।
Story Story