Mohali Live

Mohali Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mohali Live, Media/News Company, Mohali.

Breaking News : ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ CM ਭਗਵੰਤ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰ ਕੀਤਾ CM Face ਐਲਾਨ Bathinda ‘ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਥ ਖੜੇ ਕਰਵਾ ਕੇ ਲਈ ਸਹਿ...
12/06/2026

Breaking News : ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ CM ਭਗਵੰਤ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰ ਕੀਤਾ CM Face ਐਲਾਨ
Bathinda ‘ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਥ ਖੜੇ ਕਰਵਾ ਕੇ ਲਈ ਸਹਿਮਤੀ|

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की...
12/06/2026

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

ट्राइसिटी से सटे कस्बों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी, 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार द्वारा खरड़, जीरकपुर, डेराबस्सी, नयागांव, बनूड़, कुराली और घड़ूआं में बड़े शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का प्रशासनिक मॉडल पारदर्शी, समयबद्ध और बदलाव-केंद्रित: हरजोत सिंह बैंस

7 नगर परिषदों में प्रमुख सड़क परियोजनाएं 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएंगी: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ 12 जून (प्रदीप सिंह हैप्पी ) :

ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और जनहित सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज नगर परिषद खरड़, डेराबस्सी, जीरकपुर, नयागांव, बनूड़, कुराली और घड़ूआं के लिए विभिन्न समयबद्ध परियोजनाओं की घोषणा की। यहां म्यूनिसिपल भवन में आज कार्यकारी अधिकारियों (ई.ओज़ .) के साथ चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को समय-सीमाओं का सख्ती से पालन करने तथा सभी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सात कस्बों में इस समय 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण संबंधी अभियान के तहत कई प्रमुख सड़क कॉरिडोरों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, “खरड़, डेराबस्सी, जीरकपुर, नयागांव, बनूड़, कुराली और घड़ूआं में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण चल रहा है। सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ शहरों की सुंदरता बढ़ाने और निवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए प्रमुख सड़क कॉरिडोरों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।”

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि सीवरेज की सफाई का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इन शहरी स्थानीय निकायों में 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों में से खरड़ में 15, जीरकपुर और नयागांव में 10-10, डेराबस्सी में 5, लालड़ू में 4, बनूड़ में 3 तथा कुराली में 1 ट्यूबवेल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सफाई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीवरेज की

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਮੋਹਾਲੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਮੇਅਰ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮਾਣਾ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ
09/06/2026

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਮੋਹਾਲੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਮੇਅਰ
ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮਾਣਾ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ

MP ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕਿਸ ਨਾਲ਼ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਗੱਠਜੋੜ, ਕਰੋ ਕੁਮੈਂਟ
09/06/2026

MP ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕਿਸ ਨਾਲ਼ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਗੱਠਜੋੜ, ਕਰੋ ਕੁਮੈਂਟ

06/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली 5 जून - ( रिपोर्टर - दीक्षा शर्मा ) एक साथ उठीं परिवार के 5 सदस्यों की अर्थियांजिसने भी देखा फफक पड़ा

दादा की अंतिम सांसों से पहले उजड़ गया पूरा परिवार, दिल्ली के मालवीय नगर होटल हादसे में गुरुग्राम के CA, उनकी पत्नी, दो बेटियों और मां समेत 8 रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत |

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से गुरुग्राम के एक ही हंसते-खेलते परिवार की खुशियां खाक हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी, दो बेटियों और मां समेत कुल 8 लोगों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। जब श्मशान घाट पर एक साथ मिया-बीवी, मां और दो मासूम बच्चियों की चिताएं जलाई गईं, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल चीत्कारों से गूंज उठा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम निवासी 47 वर्षीय सीए विवेक अग्रवाल के पिता फेफड़ों के कैंसर (Lungs Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें दिल्ली के मालवीय नगर स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जब विवेक को बुलाकर कहा कि पिता की हालत बेहद नाजुक है और वे कुछ ही दिनों के मेहमान हैं, तो विवेक अपनों को समेटने में जुट गए।

पिता की अंतिम इच्छा और आखिरी वक्त को देखते हुए विवेक ने बेंगलुरु में बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई कर रही अपनी बड़ी बेटी जीविशा को तुरंत दिल्ली बुला लिया। जीविशा के गुरुग्राम पहुंचते ही विवेक अपनी पत्नी तर्जनी अग्रवाल, छोटी बेटी वर्या (जो 12वीं की छात्रा थी) और मां प्रेमलता अग्रवाल के साथ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पिता से मुलाकात करने के बाद, विवेक ने तय किया कि वे घर लौटने के बजाय पास के ही एक होटल में ठहरेंगे, ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचा जा सके। विवेक के पिता की गंभीर हालत की खबर सुनकर राजस्थान से उनके मामा, मौसा और मौसी भी अंतिम मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वे सभी भी विवेक के साथ उसी होटल में रुक गए। किसे पता था कि जिस पिता की अंतिम घड़ियों में साथ रहने के लिए पूरा कुनबा इकट्ठा हुआ था, काल उस पिता को छोड़कर पूरे परिवार को ही अपने साथ ले जाएगा। देर रात होटल में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और लपटों के बीच किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने व झुलसने से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गुरुग्राम में जब एक साथ पांच शव पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। बेंगलुरु से दादा को देखने आई जीविशा और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही वर्या की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे बुजुर्ग पिता हैं, तो दूसरी तरफ उनका पूरा वंश इस भयानक अग्निकांड की भेंट चढ़ चुका है। श्मशान घाट पर जिसने भी एक साथ जलती मिया-बीवी, मां और दो बेटियों की चिताओं को देखा, उसकी रूह कांप उठी।

वार्ड नंबर 41 मोहाली की पार्षद गुरप्रीत कौर उभ्भा एवं हरदेव सिंह उभ्भा ने प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल से की मुलाकातजनहि...
05/06/2026

वार्ड नंबर 41 मोहाली की पार्षद गुरप्रीत कौर उभ्भा एवं हरदेव सिंह उभ्भा ने प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल से की मुलाकात

जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे

मोहाली, 05 जून 2026 ( प्रदीप सिंह हैप्पी )

वार्ड नंबर 41 मोहाली की पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर उभ्भा एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव श्री हरदेव सिंह उभ्भा ने आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक, अभिनेता, समाजसेवी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के करीबी मित्र श्री करमजीत अनमोल जी से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान वार्ड नंबर 41 के अंतर्गत आने वाले गांव संभालकी, नानू माजरा, प्रीत सिटी सेक्टर-86, वेव एस्टेट सेक्टर-85 तथा सेक्टर-88 के विकास कार्यों, स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति एवं क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान श्री करमजीत अनमोल जी ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 41 से जुड़े जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि इन क्षेत्रों के लंबित कार्यों का शीघ्र समाधान हो सके।

विशेष रूप से स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़कों, स्ट्रीट लाइटों एवं अन्य विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर उभ्भा और हरदेव सिंह उभ्भा ने करमजीत अनमोल जी की सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व तथा पंजाब के प्रति उनकी सकारात्मक सोच की सराहना की और उनकी मेहमाननवाज़ी के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के सहयोग से वार्ड नंबर 41 के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित दो काबू बरामद आईईडी विस्फोट के लिए पूरी तरह तै...
05/06/2026

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित दो काबू

बरामद आईईडी विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार थी : डीजीपी गौरव यादव

विदेशी हैंडलर द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बदले वित्तीय सहायता देने की पेशकश की गई थी : आईजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अशीष चौधरी

चंडीगढ़, 4 जून : (प्रदीप सिंह हैप्पी ) :

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीमा पार के आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने एक विदेशी आतंकवादी हैंडलर के दो सहयोगियों को लगभग 2.5 किलोग्राम वजनी आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सहित गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मनी सिंह (32) तथा अमृतसर के गिल्लवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद की गई आईईडी विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप एसएएस नगर में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को विफल कर दिया गया है तथा आम लोगों की सुरक्षा के लिए उत्पन्न संभावित खतरे को टाल दिया गया है।

डीजीपी ने कहा कि पूरे आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करने तथा साजिश में शामिल हैंडलरों, ऑपरेटिवों और उनके आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), काउंटर इंटेलिजेंस अशीष चौधरी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दोनों संदिग्धों को, जो बस के माध्यम से विस्फोटक उपकरण सहित अमृतसर से मोहाली पहुंचे थे, वाईपीएस चौक मोहाली के सामने स्थित एक पार्क के निकट से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से आरडीएक्स से लैस आईईडी बरामद की। इस विस्फोटक से उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया, जिसने सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

आईजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मनी सिंह हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक विदेशी हैंडलर के संपर्क

छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु पंजाब में ए आई शिक्षा शुरू की जाएगी : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंसस्कूली शिक्ष...
03/06/2026

छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु पंजाब में ए आई शिक्षा शुरू की जाएगी : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

स्कूली शिक्षा में पंजाब की प्रथम रैंकिंग शिक्षा व्यवस्था में आए व्यापक बदलाव और सुधार का परिणाम : मनीष सिसोदिया

‘ब्राइट माइंड्स ऑफ पंजाब 2026’ पहल के तहत 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 657 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मोहाली 3 जून प्रदीप सिंह हैप्पी ) ,

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जल्द ही सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) शिक्षा शुरू करेगी।

विकास भवन, मोहाली में ‘ब्राइट माइंड्स ऑफ पंजाब 2026’ पहल के तहत जिले के उन विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिन्होंने 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, शिक्षा मंत्री ने कहा कि चार वर्ष पहले जब भगवंत सिंह मान सरकार सत्ता में आई थी, तब उसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को प्रथम स्थान दिया जाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने अपने वादों को ईमानदारी से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने इस क्षेत्र में केरल जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को सिंगापुर और फिनलैंड जैसे देशों में उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए भेजा गया है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान लगभग 1,000 विद्यार्थियों ने जे ई ई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। नीट परीक्षा के संचालन को लेकर उठी चिंताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद पंजाब के विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्कूलों में ए आई पाठ्यक्रम शुरू करके विद्यार्थियों को ए आई युग की नौकरियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे तेजी से बदलती दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रहें। उन्होंने कहा कि जेनरेशन-ज़ेड की सोच और आकांक्षाएं भविष्य को नई दिशा दे रही हैं तथा ‘ब्राइट माइंड्स ऑफ पंजाब 2026’ जैसी पहल के माध्यम से सरकार विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बना रही है।

ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ ਸਬੰਧੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਸਥਾਪਤਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ( ਮੋਹਾਲੀ), 1 ਜੂਨ: ( ਪਰਦੀਪ ਸਿੰ...
01/06/2026

ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ ਸਬੰਧੀ ਆਮ ਜਨਤਾ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਸਥਾਪਤ

ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ( ਮੋਹਾਲੀ), 1 ਜੂਨ: ( ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹੈਪੀ ) :

ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮਿਤੀ 25.06.2026 ਨੂੰ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ, ਐਸ.ਏ.ਐਸ ਨਗਰ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ਤੇ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਵੋਟਾਂ ਸਬੰਧੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਡੀ.ਸੀ ਕੰਪਲੈਕਸ, ਰੂਮ ਨੰ. 255, ਫਸਟ ਫਲੋਰ ਤੇ ਆ ਕੇ ਜਾਂ ਟੋਲ ਫਰੀ ਨੰ. 1950 ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ।

ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਤੱਕ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨਸ...
01/06/2026

ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਤੱਕ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨਸ਼ੀਲ: ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ

ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਆਯੋਜਿਤ ‘ਦ ਫਾਈਨਲ ਸਟਿਚ 2026’ ਸੀ.ਐੱਮ.ਈ. ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਤੇ ਸਰਜੀਕਲ ਅਕਾਦਮਿਕ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ

ਮੋਹਾਲੀ ( ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹੈਪੀ) :

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਖੋਜ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਤੱਕ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

ਡਾ. ਬੀ.ਆਰ. ਅੰਬੇਦਕਰ ਸਟੇਟ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸਜ਼ (ਏਮਜ਼), ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਰਜਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨਾਈਪਰ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਸੀ.ਐੱਮ.ਈ. ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਤੇ ਸਰਜੀਕਲ ਅਕਾਦਮਿਕ ਕਾਨਫਰੰਸ ‘ਦ ਫਾਈਨਲ ਸਟਿਚ 2026’ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਹਮਦਰਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸੇਵਾ, ਨੈਤਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਅਭਿਆਸ, ਹੁਨਰ-ਆਧਾਰਿਤ ਸਿਖਲਾਈ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਪੇਸ਼ੇਵਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜੀਵਨ ਭਰ ਸਿੱਖਣ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ’ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਪਵਿੱਤਰ ਪੇਸ਼ੇ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚੇ ਮਾਪਦੰਡ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵੀ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ।

‘ਦ ਫਾਈਨਲ ਸਟਿਚ 2026’ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਸਮਰਪਣ ਅਤੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਦੇਖਭਾਲ ਪ੍ਰਤੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਕੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਡਾਕਟਰ, ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਦੇ ਆਗੂ ਹੋਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਣਵੱਤਾ ਭਰਪੂਰ ਮੈਡੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਨਿਰੰਤਰ ਸਿੱਖਣ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਸਿਹਤ ਢਾਂਚਾ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹਨ।

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਉਂਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ।

ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੰਬੇਦਕਰ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸਜ਼, ਮੋਹਾਲੀ ਨੂੰ ਇੰਨੇ ਵੱਡੇ ਅਤੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਅਕਾਦਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਸਫਲ ਆਯੋਜਨ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਰਜੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਤਜਰਬੇਕਾਰ ਸਰਜਨਾਂ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਪੇਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਨਵੀਂ ਪੀੜ੍ਹੀ ਵਿਚਕਾਰ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਂਦਰੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਅੰਬੇਦਕਰ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸਜ਼, ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਐਮ.ਬੀ.ਬੀ.ਐਸ. ਅੰਤਿਮ ਸਾਲ ਦੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਟਾਪਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਮੈਡਲ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਪੱਤਰ ਭੇਟ ਕੀਤੇ। ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਬਉਚ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਮੈਡੀਕਲ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਦਿਸ਼ਾ ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ਼ ਸਰਜਨਜ਼ ਆਫ਼ ਇੰਡੀਆ (ਏ.ਐਸ.ਆਈ.), ਪੰਜਾਬ ਚੈਪਟਰ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਆਯੋਜਿਤ ‘ਦ ਫਾਈਨਲ ਸਟਿਚ 2026’ ਵਿੱਚ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭਰ ਤੋਂ 350 ਤੋਂ ਵੱਧ ਡੈਲੀਗੇਟਾਂ ਅਤੇ 32 ਸੀਨੀਅਰ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਅਤੇ ਸਰਜਨਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਤੱਕ ਚੱਲੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਅਕਾਦਮਿਕ ਚਰਚਾਵਾਂ, ਕਲੀਨਿਕਲ ਸਿੱਖਿਆ, ਸਰਜੀਕਲ ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਮੈਡੀਕਲ ਪੇਸ਼ੇਵਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅੰਬੇਦਕਰ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸਜ਼, ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ-ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਡਾ. ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ, ਬੋਰਡ ਆਫ਼ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਫੈਕਲਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ, ਰੈਜ਼ੀਡੈਂਟ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਆਯੋਜਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਵਾਲੀਆ ਅਤੇ ਡਾ. ਨਿਤਿਨ ਨਾਗਪਾਲ ਸਮੇਤ ਕਈ ਹੋਰ ਨਾਮਵਰ ਮਾਹਿਰ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

Address

Mohali

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohali Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share