JAI HIND MEDIA

JAI HIND MEDIA JAI HIND MEDIA OFFICIAL PAGE
A MEDIA house weekly newspaper RNI NO: UPBIL/2022/83349 & webPortal

05/09/2026

डंपर की चपेट में आने से युवा अधिवक्ता की मौत, बड़ा भाई गंभीर घायल

ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काकड़खेड़ा निवासी युवा अधिवक्ता नाजिम की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई एवं अधिवक्ता आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई ठाकुरद्वारा तहसील में वकालत की प्रैक्टिस करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काकड़खेड़ा निवासी अधिवक्ता आसिफ अपने छोटे भाई नाजिम के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा तहसील आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों बाइक से मुंशीगंज क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि छोटे भाई नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को दी इसके बाद घायल आसिफ को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक नाजिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। युवा अधिवक्ता की असामयिक मौत से अधिवक्ता समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर डंपर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

05/09/2026

Thakurdwara:बिजली की शिकायतों पर सख्त हुए उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा! जल्दी कार्यवाई के निर्देश

05/09/2026

यूपी : फिरोजाबाद पुलिस ने पूजा माथुर नाम की महिला पकड़ी है। यह महिला, एक टेलीग्राम ग्रुप से चाइल्ड पोर्न वीडियो डाउनलोड करके दूसरे टेलीग्राम ग्रुप में बेचकर पैसा कमाती थी।

05/09/2026

Moradabad:जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

05/09/2026

1 किलो 140 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर युवक गिरफ्तार

मुरादाबाद। नशे और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कटघर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को 1140 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दौरान थाना कटघर पुलिस की चैकिंग टीम ने भोलानाथ कालोनी, हड्डी मील के पास शनी देव मंदिर के निकट गौरव पुत्र सोमपाल को संदिग्ध हालत में रोका। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 1140 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव भोलानाथ कालोनी, हड्डी मील निकट शनी देव मंदिर, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस युवक का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

इस मामले में थाना कटघर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

04/09/2026

मझोला में ईंटों से कुचलकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुरादाबाद। थाना मझोला पुलिस ने एक व्यक्ति की ईंटों से कुचलकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता मृतक की पत्नी ने 2 सितंबर को थाना मझोला पर शिकायत दी थी कि 1 सितंबर को उसके पति सुरेश सैनी की अभियुक्तों ने ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। इस शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें अभय पुत्र मनीष कुमार, तुषार पुत्र भुवनेश कुमार उर्फ बिल्लू और विवेक शर्मा पुत्र संतोष शर्मा शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना मझोला पर टीम गठित की गई। इस टीम ने आज 4 सितंबर को नामजद आरोपी अभय राघव को गिरफ्तार कर लिया। अभय का मूल पता ग्राम अजमत नगर ज्योडेरा थाना सोनकपुर है, जबकि हाल का पता श्रीनाथ धर्मशाला के पीछे गली नंबर 2, मोहल्ला सूर्यनगर थाना मझोला है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभय राघव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मृतक सुरेश सैनी से उसके साथी तुषार की किराये को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में रात करीब 12 बजे तुषार ने अभय और विवेक को साथ लेकर सुरेश पर हमला किया। तुषार ने ईंट से सुरेश के सिर पर वार किया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद तीनों ने ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना मझोला में कई मामले दर्ज हैं।

04/09/2026

Bhagatpur:सिरसवा गौङ के दोनों रास्ते बंद निकलना भी मुश्किल जल भराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

04/09/2026

Moradabad: थाना डिलारी के ग्राम सहसपुरी में एक तेंदुआ ट्रैप केज में पकड़ा गया है। इस गांव में यह दूसरा ट्रैप है।

03/09/2026

कांठ थाना पुलिस ने 24 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

मुरादाबाद। थाना कांठ पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 24 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर अपराध और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने ग्राम सलेमपुर मजरा भंकरी के जंगल में गन्ने के खेत के पास चकरोड पर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

बरामद सामान में लोहे का ड्रम, एल्युमिनियम का भगोना, प्लास्टिक पाइप, एल्युमिनियम का पतीला, प्लास्टिक का डिब्बा, टायर की ट्यूब, प्लास्टिक की पिपिया और करीब एक किलो यूरिया शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी हैं—अनिल कुमार (पुत्र स्वर्गीय खुशीराम) और रामकिशन उर्फ कलुआ (पुत्र बुल्ला)। दोनों गांव सलेमपुर, थाना कांठ के रहने वाले हैं। राम�

Address

No 3, Moradabad Bypass
Moradabad Bypass Road Area
244001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JAI HIND MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JAI HIND MEDIA:

Shortcuts

Share