14/01/2025
कभी कभी सोते हुए अचानक आपकी नींद खुलती है और आपको लगता है कोई आपके ऊपर बैठा है, आप सब
देख रहे होते हैं पर हिल डुल नही पाते, ना ही कुछ बोल पाते हैं , कुछ सेकंड की ऐसी स्थिति से बहुत सारे लोग गुजरे होंगे !
असल मे इसे "स्लीप पैरालिसिस" कहते है ...
अक्सर लोग इस बीमारी से डरकर इसे धार्मिक डर से जोड़ लेते हैं --- जैसे भूत प्रेत का साया है, नज़र लगी है, अपशगुन होगा आदि !
फिर इसके उपाय के लिए ढोंगी पाखंडियो के पास जाना तंत्र मंत्र पूजा पाठ कराना, कथा करवाना आदि प्रकार के पाखंडो मे इंसान उलझकर रह जाता है और इसी डर से पाखंडी लोगों का धंधा खूब जोरों से चलता रहता है !
विज्ञान इसके बारे मे क्या कहता है:- 👉
दअरसल हमारा मस्तिष्क हमारी खुद की भलाई के लिए शरीर को पेरालाईस (अपंग) कर देता है, ताकि हम सपने में दिमाग़ के कहे अनुसार चलने या अन्य कृत्य का करने लगे!इसलिए जब हम सोते समय सपने में किसी का पीछा कर रहे होते है या चलते है तो हमारे पैर आगे नहीं बढ़ते ! स्लीप पैरालिसिस की स्थिति में हमारा मस्तिष्क जाग जाता है लेकिन शरीर सोया रहता है इसलिए हम खुद तो जाग जाते हैं पर हिल डुल नहीं पाते हैं, बोल नहीं पाते हैं !
अक्सर ऐसा तब होता है जब हमारा शरीर नींद की प्रक्रिया के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रहा होता है, इसके कई कारण हैं जैसे...
(1) अनुवांशिक कारण
(2) नींद पूरी न हो पाती हो
(3) नींद का रूटीन गड़बड़ हो
(4) बाईपोलर डिसऑर्डर समस्या हो
(5) स्लीप डिस्ऑर्डर्स से गुजर रहा हो
(6) किसी मानसिक स्थिति के लिए दवाइयां ले रहे हो या सीने पे हाथ रख कर सोने से भी ऎसा होने लगता है
(7) ये कोई घातक बीमारी नही है अक्सर ये सबके साथ हो जाता है हमारे खुद के साथ भी ऐसा हुआ है, पर बार बार कई दिनो तक लगातार ऐसा होने पर ढोंगी पाखण्डियों के पास ना जाकर किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
# # #