11/09/2026
यूपी के अमरोहा में स्थित काली मां के मंदिर में बुर्का पहनकर आई महिला को देखकर श्रद्धालु हैरान रह गए। महिला ने मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इससे जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो में महिला रुखसार के साथ एक अन्य महिला भी काले बुर्के में नजर आ रही है। इस घटना को लेकर इलाके में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मढैया निवासी रुखसार से जुड़ा बताया जा रहा है। रुखसार अमरोहा शहर स्थित काली मां के मंदिर पहुंची थी। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद उसने मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से एक अलग तरह के आध्यात्मिक अनुभव से गुजरने की बात कह रही थी। इसी के चलते वह काली मां के मंदिर पहुंची। मंदिर में उसने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूजा के बाद महिला की तबीयत और स्थिति में सुधार महसूस होने पर उसकी काली मां के प्रति श्रद्धा काफी बढ़ गई