Pari Express Times News

Pari Express Times News Pari Express Times News

24/12/2025
22/10/2025

गढ़वाल मंडल में कोटद्वार शहर से 4km है सिद्धबली धाम।

13/10/2025

Mata vaishno Devi yatra By Road

08/10/2025

जय माता वैष्णोदेवी जी
जो यात्रा 5,6,7 अक्टूबर तक बन्द हुई थी आज 8 अक्टूबर से फिर से चालू कर दी गई है।

26/09/2025

ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा जी के काफिले के साथ पत्रकारों की सैकड़ो गाड़िया सीतापुर शहीद पार्क से नैमिष धाम राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में पहुंची जहां
ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रविंद्र मिश्रा जी की रैली और मंच पर पहुंचते ही पदाधिकारी और सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

27/08/2025

शाहजहांपुर में दबंगई: मामूली कहासुनी पर परिवार पर हमला, फायरिंग और मारपीट में कई घायल

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां में बुधवार को दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें गनीमत रही कि गोली चल नहीं पाई, लेकिन मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सराय काइयां निवासी प्रिंस राठौर ने अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि पड़ोसी नन्हेंलाल पुत्र गंगाराम ने गाली-गलौज करते हुए बाइक को गिरा दिया। विरोध करने पर नन्हेंलाल ने अपने परिजनों—अभिषेक, अनिकेत, अनिल, सुनील, सौरभ आदि को बुला लिया।

इसके बाद सभी आरोपियों ने प्रिंस राठौर और उनके परिजनों पर लात-घूसों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी सौरभ पुत्र गुड्डू ने अवैध तमंचा निकालकर प्रिंस के तहेरे भाई अमित राठौर पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। इसके बाद सौरभ ने तमंचे की बट अमित राठौर के सिर पर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

इसी दौरान नन्हेंलाल ने लोहे की रॉड से हमला कर निशा पुत्री कैलाश का हाथ तोड़ दिया, वहीं गौरी पुत्री श्रीकृष्ण के सिर पर चोट लगी और उर्मिला पुत्री श्रीकृष्ण को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी अभिषेक ने चाकू से हमला कर अजय पुत्र श्रीकृष्ण को घायल कर दिया, जिनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को दी गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर जानलेवा हमला करने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

18/08/2025

⚡ बड़ी खबर – लखनऊ से ⚡

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा परिजनों को भारी, दबंगों ने घर के बाहर की बेरहमी से पिटाई

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सदरौना गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने जा रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक दबंग युवक ने छेड़छाड़ की।

जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से परिवार पर धावा बोल दिया। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि पूरा परिवार खून से लथपथ होकर अधमरा हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

पीड़ित परिवार को अधमरा समझकर दबंग मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

👉 अब देखना होगा कि लखनऊ पुलिस और यूपी सरकार बेटी की इज्जत और परिवार की सुरक्षा के लिए कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

11/08/2025

शाहजहांपुर में गौ माता से क्रूरता — वीडियो वायरल, आरोपी पर जल्द गिरेगी कानून की गाज़

शाहजहांपुर। जनपद के थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम श्याम पट्टी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले तेजपाल पुत्र धनीराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह निर्दयता से एक गौ माता को बांधकर मारता-पीटता नजर आ रहा है।

वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और गौ-प्रेमियों ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है, इसलिए जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

गांव में बढ़ते विरोध और सोशल मीडिया पर चौतरफा दबाव के बीच अब आरोपी की हवा टाइट हो गई है, और वह कानून के शिकंजे में आने से बचने के लिए छिपता फिर रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौराजनसभा पीएसी ग्राउंड में सुरक्षा व ट्रैफिक कड़े उपायों के बीच आयोजनरिपोर्ट अजीत राठौ...
06/08/2025

सीएम योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा
जनसभा पीएसी ग्राउंड में सुरक्षा व ट्रैफिक कड़े उपायों के बीच आयोजन

रिपोर्ट अजीत राठौर
मुरादाबाद। दिनांक 6 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (6 अगस्त 2025) को मुरादाबाद में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास और जनसभा की। कार्यक्रम के चलते जिले में व्यापक सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्थाएँ लागू रहीं।

जनसभा स्थल में बदलाव: प्रारम्भ में जनसभा बुद्धिविहार (बुद्धि विहार) मैदान में रखी गई थी, पर लगातार हुई बारिश के कारण मैदान में जलभराव होने पर सभा को आनन-फानन 24वीं वाहिनी पीएसी (पीएसी बटालियन) ग्राउंड में स्थानांतरित किया गया। प्रशासन ने नए चुनावित स्थल पर मंच व दर्शक व्यवस्था तत्काल तैयार करवाई।

परियोजनाएँ व उद्घाटन: मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया — स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार कुल मूल्यांकन लगभग ₹1,170–1,186 करोड़ के पैकेज/प्रोजेक्ट रहे (सूत्रों में संख्याओं में सूक्ष्म भिन्नता दर्ज है)। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय, स्पंदन सरोवर व वेस्ट म्यूज़ियम जैसे स्थानीय परियोजनाओं का भी उद्घाटन/निरीक्षण किया।

ट्रैफिक डायवर्जन व सार्वजनिक सूचना: सुरक्षा कारणों एवं कार्यक्रम सुचारू रखने के लिए मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन योजना लागू की — दोपहर 2 बजे के बाद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया। कांठ रोड व दिल्ली रोड से आने वाली बसों को वैकल्पिक मार्गों (जैसे शेरुआ चौराहा, अगवानपुर बाईपास, हनुमानमूर्ति मार्ग आदि) से डायवर्ट किया गया और पीएसी तिराहा से पीली कोठी चौराहे तक छोटे वाहनों के लिए भी विशेष मार्ग निर्धारित किए गए। नागरिकों से निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था (रिपोर्ट की गई ताकत): रिपोर्टों के मुताबिक मुरादाबाद और पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बल बुलाए गए और शहर भर में फोर्स तैनात रही। स्थानीय मीडिया में प्रकाशित संख्यानुसार तैनात फोर्स में 8 एएसपी, 20 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 दारोगा, 20 महिला दारोगा, 650 सिपाही, 150 महिला सिपाही और लगभग 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी शामिल बताए गए हैं। प्रशासन ने बिलारी, पीपली और जनसभा स्थलों पर कड़ी निगरानी व घेराबंदी की व्यवस्था की थी। (नोट: स्थानीय रिपोर्टों में संख्याएँ मिलती-जुलती हैं; आधिकारिक पुलिस विज्ञप्ति उपलब्ध हुई तो उसे उद्धृत कर सटीक पुष्टि कर दी जाएगी)।

मुख्य अंश और मिजाज: जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास व परियोजनाओं पर जोर दिया और विपक्ष पर अपने तर्क रखे; साथ ही त्योहारों के अवसर पर कुछ लोकल घोषणाएँ (जैसे सीमित अवधि के लिए रोडवेज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा आदि) भी की गईं — इसका कवरेज स्थानीय अखबारों ने फोटो और वीडियो के साथ किया।

05/08/2025

उत्तर काशी में बादल फटने से भारी तबाही। देखते देखते कई होटल पानी में बह गये।

जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में बैठकब्यूरो मुकेश राठौर हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा ...
05/08/2025

जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में बैठक

ब्यूरो मुकेश राठौर

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पुराने व मरम्मत योग्य माध्यमिक विद्यालयों को प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत आच्छादित कराया जाये। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत मरम्मत व सुदृढ़ीकरण योग्य सभी विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाये। प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में प्रबंधकों से संवाद किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत धनराशि सरकार की ओर से दी जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लीलाधारी श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का के वर्णन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागणब्यूरो मुकेश राठौर हरदोई।विश्व मंगल परिवार सेवा...
05/08/2025

लीलाधारी श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का के वर्णन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागण

ब्यूरो मुकेश राठौर

हरदोई।विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान एवं सार्वजनिक शिक्षाेन्नयन संस्थान के तत्वावधान में डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अल्लीपुर , हरदोई में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा श्री धाम वृन्दावन से पधारी हुई देवी महेश्वरी "श्रीजी" ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना ,अकासुर,बकासुर आदि दानवों का मर्दन माखन चोरी लीला ,गौ चारण आदि लीलाओं का वर्णन किया।
श्रीजी ने गोवर्धन लीला की कथा सुनाते हुए बताया कि एक दिन गोकुल वासी इंद्र की पूजा की तैयारी कर रहे थे तो श्री कृष्ण ने कहा कि बाबा आप उनकी पूजा क्यों करते हैं,आप उनकी करे जो साक्षात है श्री गोवर्धन जी तब समस्त गोकुल वासी 56 भोग की प्रसादी तैयार कर गोवर्धन की पूजा करने जाते हैं और पूजन कर गोवर्धन जी की परिक्रमा करते हैं । देवी जी ने बताया कि गोवर्धन जी कलयुग के साक्षात् देवता हैं जो समस्त पापों का निवारण कर समस्त सुखों को प्रदान करते हैं।
कथा श्रवण के लिए अवनेंद्र विक्रम सिंह- जिला अध्यक्ष सेवा भारती, अमन विक्रम सिंह-युवा अध्यक्ष सीतापुर,डॉ राजवीर सिंह, भंवर सिंह,अध्यक्ष सीतापुर, श्री राम मोहन त्रिवेदी, शुभम वाजपेई, गौरीश बाजपेई, निर्भय नारायण गुप्ता- महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद वीरेंद्र तिवारी -प्रांत अध्यक्ष अवध प्रांत , गंगाचरण दीक्षित, माती बिंदेश्वरी पाण्डे ,श्रीमती अर्चना बाजपेई, विकास पाठक, अंकित पाठक, राजेंद्र त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Address

Moradabad
244001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pari Express Times News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share