29/07/2026
📢 मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का वार्षिक सदस्यता अभियान प्रारंभ
"सदस्यता संगठन की रीढ़ है और संगठन सर्वोपरि है।" — पवन सिंह परिहार
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के वार्षिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, खांडोली से उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबरन सिंह सिकरवार ने संगठन की नीति, रीति एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष पवन सिंह परिहार ने कहा कि एक सशक्त संगठन ही शिक्षकों के अधिकारों की प्रभावी आवाज बन सकता है।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने वेतन, पदोन्नति, क्रमोन्नति, डीए एरियर एवं अन्य सेवा संबंधी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। संगठन ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों एवं समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
सदस्यता अभियान के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक साथियों को जोड़ने का संकल्प लिया।
#मध्यप्रदेश_शिक्षक_संघ #सदस्यता_अभियान #शिक्षक_हित #शिक्षक_एकता #मध्यप्रदेश #शिक्षा #राष्ट्रहित #छात्रहित #समाजहित #संगठन_सर्वोपरि #शिक्षक_सम्मान